Fri 01 May 2026
Breaking News Exclusive
झूलेलाल मेले में सिंधी कला, संस्कृति और खान-पान के संगम संग बिखरे कला और संस्कृति के रंग नितेश अग्रवाल बने अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष और महामंत्री बने सतेन्द्र अग्रवाल गौ माता को राष्ट्र माता' बनाने के संकल्प के साथ तहसील पर उमड़ा आस्था का जन-सैलाब! एमएसएमई उद्यमियों को सशक्त बनाने की दिशा में पीएनबी का मेगा आउटरीच कार्यक्रम आमंत्रण और ध्वज यात्रा के साथ हुआ मां पीतांबरा महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ प्रेलुडिएस्टा सिल्वर जुबली जिला स्कूल शतरंज टूर्नामेंट 2026 का भव्य आगाज तीन दिवसीय भव्य उत्सव, 22, 23 और 24 अप्रैल को होगा सीताराम मंदिर, वजीरपुरा में पंचम वार्षिक उत्सव सेवा, संस्कार और संवेदनाओं का संगम, सामूहिक विवाह में तीन जोड़ों की नई जिंदगी शुरू अक्षय तृतीया पर तपस्या फाउंडेशन का सेवा-संस्कार: दान महोत्सव व भजन संध्या में उमड़ी श्रद्धा नव दंपति और उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं पर फोकस, शहरी व ग्रामीण स्वास्थ्य केन्द्रों पर खुशहाल परिवार दिवस होगा आयोजित

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: सेवा को समर्पित डॉ पार्थ सारथी के 30 वर्षों का अभिनंदन, 18 लाख मरीजों का किया उपचार

Pragya News 24

Sun, Dec 10, 2023
Post views : 26

लीडर्स आगरा ने किया होम्योपैथिक विशेषज्ञ डॉ पार्थ सारथी शर्मा का अभिनंदन
चिकित्सकीय समाज सेवा करते हुए 30 वर्ष में 18 लाख मरीजों का किया है परीक्षण कर उपचार
डॉ पार्थ सारथी बोले ऋषि चरक के आदर्शों को किया है आत्मसात, अंतिम श्वांस तक सेवा का है प्रयास

आगरा। इंडियन बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, एशिया बुक आफ रिकॉर्ड्स, लिमका बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड सहित विश्व के सबसे प्रसिद्ध वर्ल्ड रिकॉर्ड गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में सेवा कार्य के बल पर अपना नाम दर्ज कराने वाले डॉ पार्थ सारथी शर्मा का चिकित्सकीय सेवा कार्य करते हुए 30 वर्ष पूर्ण होने पर लीडर्स आगरा ने अभिनंदन किया।

आवास विकास कॉलोनी स्थित होटल शिवम इन में आयोजित अभिनंदन समारोह में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, विशिष्ट अतिथि विधायक पुरषोत्तम खंडेलवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा बबिता चौहान, संरक्षक सुरेश चंद्र गर्ग, दीनदयाल मंडल के अध्यक्ष मनोज बघेल, आगरा विकास मंच के सुशील जैन, स्वीटी चौहान, महामंत्री सुनील जैन, पार्षद सुशीला राजावत ने डॉ पार्थ सारथी शर्मा के चिकित्सकीय सेवा कार्य की सफल यात्रा के लिए सम्मानित किया।

केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल ने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ पार्थ सारथी का योगदान अतुलनीय है। आज जब चिकित्सा क्षेत्र को भी व्यापार की दृष्टि से देखा जाता है, उस दौर में दिन रात मरीजों का निःशुल्क उपचार करना अपने आप में एक अनूठी मिसाल है।
विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कहा कि डॉ पार्थ सारथी चिकित्सा सेवा के आदर्श स्थापित कर रहे हैं।
बबिता चौहान ने कहा कि डॉ पार्थ सारथी आगरा शहर के लिए अनमोल रत्न हैं।

महामंत्री सुनील जैन ने कहा कि डॉ पार्थ सारथी शर्मा लीडर्स आगरा संस्था के अध्यक्ष पद को अपनी कर्मठता एवं मार्गदर्शन से सुशोभित कर रहे हैं। उनका सानिध्य संस्था को दिन प्रतिदिन सेवा कार्य में अग्रसित रहने के लिए प्रोत्साहित करता रहता है। डॉ पार्थ सारथी शर्मा ने अपनी उपलब्धि पर कहा कि पहली बार 1998 में 62,481 मरीजों के उपचार के लिए गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज हुआ था। बस उसके बाद सेवा के जज्बे को जैसे और अधिक पंख लग गए। लगातार मरीजों की सेवा में तत्पर रहने के महर्षि चरक के सिद्धांत को आत्मसात कर लिया। 2016 में लिम्का बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी नाम दर्ज हुआ। ज्यादा मरीजों के उपचार के विश्व रिकॉर्ड के कारण यूके की यूनिवर्सिटी ने उनको मानद डॉक्टरेट की उपाधि दी। बता दें कि सन् 2000 में डॉ पार्थ सारथी को होम्यो रतन से भी विभूषित किया जा चुका है। वर्तमान में डॉ पार्थ सारथी शर्मा जयपुर हाउस स्थित पृथ्वीचंद चेरिटेबिल होम्योपैथिक औषधालय में जनसेवा प्रदान कर रहे हैं। इस दौरान डॉ पार्थ सारथी शर्मा की धर्मपत्नी सुमन शर्मा, बेटी डॉ अदिति शर्मा, भाई विजय और धीरेंद्र शर्मा ने भी अपने अनुभव साझा किए।

अभिनंदन समारोह में लीडर्स आगरा के उपाध्यक्ष भास्कर शर्मा, कोषाध्यक्ष राहुल जैन, आदर्श नंदन गुप्त, दीन दयाल मंडल के अध्यक्ष मनोज बघेल, उपाध्यक्ष मनीष अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुधीर चौबे, अंशु भटनागर, मंत्री श्री कांत शर्मा, उपाध्यक्ष जवाहर चौधरी, संस्था के सदस्य डॉ अशोक कुशवाह, शिखा जैन, डॉ संजीव चौहान, एसके बग्गा, रॉबिन जैन, आयुषी गुप्ता, निर्मला शर्मा, वीके दीक्षित, हरिकांत शर्मा, ऋतुराज दुबे, प्रभु दयाल, रेखा नागपाल, ओम प्रकाश मेडतवाल, रेनू यादव, गगन नागपाल, पार्षद गजेंद्र सिंह पिप्पल, पार्षद गौरव शर्मा, नवीन गौतम, आरएसएस से मुकेश कुलश्रेष्ठ, पार्षद निरंजन सिंह कैंम, पीएन चौहान, संध्या माहौर, डॉ ज्योति बुद्धराजा, रेनू यादव, सिंपल अग्रवाल, पूर्व पार्षद श्यामवीर सिंह, राहुल वर्मा, प्रिया बंसल, राजदीप सिंह, नवीन चंचल, डॉ. अशोक कुशवाह आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन