Fri 01 May 2026
Breaking News Exclusive
झूलेलाल मेले में सिंधी कला, संस्कृति और खान-पान के संगम संग बिखरे कला और संस्कृति के रंग नितेश अग्रवाल बने अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष और महामंत्री बने सतेन्द्र अग्रवाल गौ माता को राष्ट्र माता' बनाने के संकल्प के साथ तहसील पर उमड़ा आस्था का जन-सैलाब! एमएसएमई उद्यमियों को सशक्त बनाने की दिशा में पीएनबी का मेगा आउटरीच कार्यक्रम आमंत्रण और ध्वज यात्रा के साथ हुआ मां पीतांबरा महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ प्रेलुडिएस्टा सिल्वर जुबली जिला स्कूल शतरंज टूर्नामेंट 2026 का भव्य आगाज तीन दिवसीय भव्य उत्सव, 22, 23 और 24 अप्रैल को होगा सीताराम मंदिर, वजीरपुरा में पंचम वार्षिक उत्सव सेवा, संस्कार और संवेदनाओं का संगम, सामूहिक विवाह में तीन जोड़ों की नई जिंदगी शुरू अक्षय तृतीया पर तपस्या फाउंडेशन का सेवा-संस्कार: दान महोत्सव व भजन संध्या में उमड़ी श्रद्धा नव दंपति और उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं पर फोकस, शहरी व ग्रामीण स्वास्थ्य केन्द्रों पर खुशहाल परिवार दिवस होगा आयोजित

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: सीएम योगी ने शहीद शुभम गुप्ता को दी श्रद्धांजलि, एक सड़क के नामकरण के साथ आर्थिक सहायता की घोषणा

Pragya News 24

Fri, Nov 24, 2023
Post views : 29

Agra. जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए आगरा के लाल कैप्टन शुभम गुप्ता की शहादत पर सीएम योगी ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से उन्होंने परिवार की प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने शहीद के परिजनों को ₹50 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है, साथ ही शहीद के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने और जनपद की एक सड़क का नामकरण शहीद शुभम गुप्ता के नाम पर करने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि शोक की इस घड़ी में प्रदेश सरकार उनके साथ है। प्रदेश सरकार द्वारा शहीद के परिवार को हर सम्भव मदद प्रदान की जाएगी।

बताते चलें कि बुधवार सुबह जम्मू के राजौरी में छिपे आतंकवादियों और सेना के बीच मुठभेड़ हुई थी जिसमें आगरा निवासी डीजीसी क्राइम बसंत गुप्ता के बेटे शुभम गुप्ता शहीद हो गए। लेफ्टिनेंट शुभम गुप्ता 9 पैरा में थे। शहीद शुभम के घर पर संवेदना व्यक्त करने वाले तमाम रिश्तेदारों, लोगों और जनप्रतिनिधियों का तांता लगा हुआ है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन