Sun 21 Jun 2026
Breaking News Exclusive
जूता मार्केट में एनओसी की अंतिम तिथि बढ़कर 10 जुलाई, दलालों से सावधान रहने की अपील विश्व योग दिवस पर रोटरी क्लब आगरा ग्रेस का विशेष योग एवं ध्यान सत्र, स्वास्थ्य और आत्मिक शांति का दिया संदेश रक्तदान के नए कीर्तिमान की तैयारी, आगरा व्यापार मंडल ने किया पोस्टर विमोचन महानाट्य के माध्यम से जीवंत होगा संघ स्थापना का इतिहास, आज रविवार को 50 से अधिक कलाकारों की टीम करेगी भव्य मंचन योग से उत्तम स्वास्थ्य का संदेश, अमृतम् ने मनाया अंतरराष्ट्रीय विश्व योग दिवस दिव्य प्रेम का सर्वोच्च आदर्श है राधा-कृष्ण का मिलन : देवी माहेश्वरी श्रीजी फूड प्रोसेसिंग से लेकर मनोरंजन तक, बीएन ग्रुप ने जीता आगरा का दिल किसान गोष्ठी, वित्तीय जागरूकता एवं मेगा ऋण मुक्ति शिविर में बड़ी संख्या में ऋण खातों का हुआ निस्तारण यूएचएनडी दिवस पर पिलाई गई विटामिन-ए की खुराक किसान अब अन्नदाता ही नहीं, कृषि उद्यमी भी : संजय कुमार सिंह

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: साहिबजादौं की शहादत को नमन, सुभाष पार्क से लेकर भगवान टाकीज़ तक बच्चों ने बनाई मानव श्रृंखला

Pragya News 24

Sat, Dec 23, 2023
Post views : 42

आगरा. 22 दिसम्बंर 2023। शहीदी सप्ताह के अंतर्गत आगरा के समस्त स्कूलों की एक विशाल मानव श्रृंखला का आयोजन नगर की धार्मिक व सामाजिक संस्था सुखमनी सेवा सभा द्वारा किया गया। यह आयोजन अपने आप में एक अद्भुत आयोजन था। एक कतार में सुभाष पार्क से लेकर भगवान टाकीज तक बच्चों की मानव श्रृंखला और जयकारों के उदधोष के बीच वातावरण जोशपूर्ण व भक्ति भाव वाला बना रहा। छोटे-छोटे बच्चों की कतारें और एमजी रोड से गुजरने वाले तमाम शहरवासी जैसे भक्ति रस में सरोवर हो रहे हो।

सर्वप्रथम स्पीड कलर लैब के बाहर बनाए गए स्टेज से साहबजादौं की शहादत से संबंधित एक नाट्य छोटे-छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत किया गया उपरांत चार साहिबजादों की मीठी याद में शहर के चार बच्चे बच्चियों को चार साहिब जादौं के नाम से चार पुरस्कार नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल आईएएस, आदित्य सिंह एसीपी हरीपर्वत, ज्वाइंट डायरेक्टर आरपी शर्मा द्वारा प्रदान किए गए। दो बच्चियों व दो बच्चों को यह सम्मान दिए गए। गुरु नानक देव जी के पैगाम को इस समारोह में बताया गया कि गुरु नानक पातशाह जी ने सिख धर्म में स्त्री को बराबर का दर्जा दिया है और अपने वचनों में कहा है, 'सो क्यों मंदा आखियै जित जमे राजन', आखिर उसको क्यों हम बुरा कहे जिसकी कोख से राजा, महाराजा, पीर, फकीर अवतारों का जन्म होता है।

इस भव्य समारोह में जहां तमाम स्कूलों के प्रबंधक जनों को सम्मानित किया गया, वहीँ सुखमनी सेवा सभा द्वारा नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल, आईपीएस आदित्य, महंत योगेश पुरी, सिंह सभा प्रधान कमलजीत सिंह, अभियान फाउंडेशन के रवि दुबे, रानी सिंह व डीटीओ अनूप वर्मा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के संयोजक बंटी ग्रोवर ने सभी स्कूलों का आभार व्यक्त किया। इस समारोह में सुखमनी सेवा सभा के तमाम नौजवान साथियों का अद्वितीय योगदान रहा। कतार बद्ध खड़े बच्चों को नाश्ते का वितरण किया गया। साहबजादौं की याद में चार सम्मान पाने वालों में बाबा अजीत सिंह अवार्ड सरदार सोजस सिंह, बाबा जुझार सिंह अवॉर्ड जसनूर सिंह, बाबा जोरावर सिंह अवॉर्ड बच्ची रुद्रा, व बाबा फतेह सिंह अवॉर्ड कमलजीत कौर को प्रदान किया गया। सुखमनी सेवा सभा के वीर महेंद्र पाल सिंह को इस अवसर पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मनीष नागरानी डॉक्टर पूजा व सिमर गुलाटी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में जसबीर सिंह अरोरा, रिंकू गुलाटी, विक्की पुरी, गुरमुख व्यानी, ज्ञानी कुलविंदर सिंह, योगेश कुमार आदि का सहयोग रहा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन