Tue 27 Oct 2026
Breaking News Exclusive
कानपुर में RAMP कार्यक्रम के तहत एकीकृत कार्यशाला, एमएसएमई के विकास को मिलेगी नई गति योगेंद्र उपाध्याय के समर्थन में उतरा श्रीअग्रवाल संघ, सपा पर लगाए वैश्य विरोधी राजनीति के आरोप रंग जुलूस में बिखरे भारतीय संस्कृति के रंग, आगरा की सड़कों पर दिखा ‘लघु भारत’ पीएमएमवीवाई बनी मातृत्व का सहारा, जिले में 28,488 गर्भवती महिलाओं ने कराया पंजीकरण ‘रास-ए-नवरात्रि नाइट्स’ में लाइव डीजे और गरबा की धूम, सिंगर काजल यादव व एंकर राशिद ने बांधा समां सामाजिक समरसता यात्रा से एक सूत्र में पिरोएंगे सभी समाज, 3 नवंबर से होगी शुरुआत धवल पोशाक में श्रीहरि के दिव्य दर्शन, 2100 दीपों से जगमगाया श्रीजगन्नाथ मंदिर सम्मान समारोह और डांडिया-गरबा के रंगों के साथ 139वें माथुर वैश्य जयंती महोत्सव का भव्य समापन गोवर्धन में सजेगा गिरिराज जी का दिव्य छप्पन भोग दरबार, तैयारियां तेज शरद पूर्णिमा पर भक्ति की बयार, पीताम्बरा महायज्ञ की सफलता के लिए गूंजे जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: मां बगलामुखी के सहस्त्र मंत्र जप संग पंच कुंडीय हवन, माता का अभिषेक और कन्या पूजन से गूंजा मंदिर परिसर

Pragya News 24

Mon, May 5, 2025
Post views : 53
  • मां पीतांबरा सेवा समिति के तत्वावधान में हुआ दिव्य आयोजन
  • सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया यज्ञ व भंडारे में

आगरा। वजीरपुरा स्थित प्राचीन सीताराम मंदिर में मां पीतांबरा सेवा समिति द्वारा आयोजित प्राकट्य उत्सव एवं वार्षिकोत्सव के द्वितीय दिवस पर श्रद्धा और साधना का दिव्य संगम देखने को मिला। सोमवार को आयोजन के द्वितीय दिवस की शुरुआत पंचद्रव्यों एवं औषधियों से मां पीतांबरा के विशेष अभिषेक एवं भव्य श्रृंगार से हुई। इसके बाद दतिया पीठ के महंत याज्ञवल्क्य शास्त्री जी का मंदिर प्रांगण में विधिवत स्वागत किया गया।

महंत याज्ञवल्क्य जी के मार्गदर्शन में पंच कुंडीय यज्ञ का आयोजन सम्पन्न हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां समर्पित कीं। यज्ञ के दौरान पूरे वातावरण में दिव्यता और ऊर्जा का संचार हुआ। 1100 माला का मंत्र जाप हुआ।

महंत याज्ञवल्क्य शास्त्री जी ने अपने उद्बोधन में मां पीतांबरा की तांत्रिक साधना परंपरा और साधकों के लिए इसके महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह उत्सव आत्मबल, विजय और वाणी की सिद्धि का माध्यम है, और प्रत्येक साधक को इससे लाभ लेना चाहिए। इसके उपरांत कन्या पूजन का आयोजन हुआ, जिसमें नौ कन्याओं को माता का स्वरूप मानकर पूजन, भोजन और उपहार अर्पित किए गए। बाद में भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया था। माता के दिव्य श्रृंगार और फूल बंगले ने भक्तों को भावविभोर कर दिया। बैंड-बाजे के साथ आरती के आयोजन ने वातावरण को और अधिक भक्तिमय बना दिया।

मंदिर के महंत अनंत उपाध्याय और मुकेश शर्मा ने बताया कि यह उत्सव मां पीतांबरा की साधना और आध्यात्मिक जागरण का प्रतीक है। आयोजन समिति के सदस्य अरुण उपाध्याय ने श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि इस आयोजन को सफल बनाने में कई स्वयंसेवकों ने सेवा दी।

इस अवसर पर मनीष अग्रवाल, डॉ. संजीव नेहरू, अजय उपाध्याय, मोहित, आयुष, लता, ममता, वंदना, अन्ना गुरु, पंकज शास्त्री, राजपाल मिश्रा, ऋषि अग्रवाल आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन