Sun 21 Jun 2026
Breaking News Exclusive
जूता मार्केट में एनओसी की अंतिम तिथि बढ़कर 10 जुलाई, दलालों से सावधान रहने की अपील विश्व योग दिवस पर रोटरी क्लब आगरा ग्रेस का विशेष योग एवं ध्यान सत्र, स्वास्थ्य और आत्मिक शांति का दिया संदेश रक्तदान के नए कीर्तिमान की तैयारी, आगरा व्यापार मंडल ने किया पोस्टर विमोचन महानाट्य के माध्यम से जीवंत होगा संघ स्थापना का इतिहास, आज रविवार को 50 से अधिक कलाकारों की टीम करेगी भव्य मंचन योग से उत्तम स्वास्थ्य का संदेश, अमृतम् ने मनाया अंतरराष्ट्रीय विश्व योग दिवस दिव्य प्रेम का सर्वोच्च आदर्श है राधा-कृष्ण का मिलन : देवी माहेश्वरी श्रीजी फूड प्रोसेसिंग से लेकर मनोरंजन तक, बीएन ग्रुप ने जीता आगरा का दिल किसान गोष्ठी, वित्तीय जागरूकता एवं मेगा ऋण मुक्ति शिविर में बड़ी संख्या में ऋण खातों का हुआ निस्तारण यूएचएनडी दिवस पर पिलाई गई विटामिन-ए की खुराक किसान अब अन्नदाता ही नहीं, कृषि उद्यमी भी : संजय कुमार सिंह

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: प्रहरियों के अधिकारों की रक्षा से स्वस्थ व समृद्ध बनेगा लोकतंत्र - देश दीपक तिवारी

Pragya News 24

Fri, Jan 12, 2024
Post views : 40

आगरा। उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन उपजा की नव गठित कार्यकारिणी का स्वागत, पत्रकारों का परिचय व सदस्यता सम्मेलन शुक्रवार को प्रतापपुरा चौराहा स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में आयोजित हुआ। इस मौके पर सभी पदाधिकारियों का स्वागत हुआ और जिलेभर से आए पत्रकारों का परिचय हुआ।
जिला आगरा में उपजा की नई कार्यकारिणी 6 जनवरी को चुनी गई थी। जिसका पत्रकारों ने शुक्रवार को भव्य स्वागत किया और सभी पत्रकारों का परिचय व मीडिया कर्मियों की समस्याओं पर चर्चा की गई।

सम्मेलन में जिला अध्यक्ष देश दीपक तिवारी ने कहा पत्रकार लोकतंत्र के प्रहरी हैं। लोकतंत्र को समृद्ध बनाने के लिए जन प्रहरियों के अधिकारों की रक्षा की जाए। जिससे वह स्वतंत्र होकर अपना कार्य कर सके। महान लोकतंत्र के निर्माण में योगदान दे सकें। सम्मेलन में जिला महासचिव दीपक लवानिया ने कहा कि पत्रकारों की हक की लड़ाई उपजा लड़ेगी। जिला उपाध्यक्ष अधर शर्मा ने पत्रकारों की कानूनी लड़ाई में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। जिला मंत्री अनुज परमार ने कहा उपजा में सभी संस्थाओं के मीडिया कर्मियों का स्वागत है। वहीं जिला मंत्री बृजेश कुमार गौतम ने कहा पत्रकार के मान सम्मान से समझौता नहीं किया जाएगा। पत्रकारों के हितों की रक्षा करना हमारी पहली प्राथमिकता रहेगी।

उपजा के जिला अध्यक्ष देश दीपक तिवारी के स्वागत में भारतीय जनता पार्टी के महानगर मंत्री भुवन भूषण शर्मा, तरुण पिप्पल, सूरज शर्मा, भाजपा नेता रवि भूषण शर्मा, योगेश कुशवाह आदि ने पटका पहनाकर माल्यार्पण किया। जिला अध्यक्ष देश दीपक तिवारी ने सभी पत्रकारों का आभार व्यक्त किया। इसी कड़ी में अंबेडकरवादी समाज सेवी राजकुमार नागरथ ने भी जिलाध्यक्ष देश दीपक तिवारी को स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया।

सम्मेलन में कोषाध्यक्ष किशोर कुमार अग्रवाल, ममता त्रिपाठी, मधु सिंह, विशाल शर्मा, श्यामवीर सिंह, गौरव प्रताप सिंह, अजय यादव, बृजेश सिंह, पवन कटरा, मनोज चाहर, प्रमोद उपाध्याय, योगेश कुशवाहा, हेमंत कुमार, पुनीत लाल, नीरज शर्मा, के एन मिश्रा, अब्दुल सत्तार, बृजभूषण सिंह आदि पत्रकार मौजूद रहे ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन