Wed 29 Apr 2026
Breaking News Exclusive
झूलेलाल मेले में सिंधी कला, संस्कृति और खान-पान के संगम संग बिखरे कला और संस्कृति के रंग नितेश अग्रवाल बने अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष और महामंत्री बने सतेन्द्र अग्रवाल गौ माता को राष्ट्र माता' बनाने के संकल्प के साथ तहसील पर उमड़ा आस्था का जन-सैलाब! एमएसएमई उद्यमियों को सशक्त बनाने की दिशा में पीएनबी का मेगा आउटरीच कार्यक्रम आमंत्रण और ध्वज यात्रा के साथ हुआ मां पीतांबरा महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ प्रेलुडिएस्टा सिल्वर जुबली जिला स्कूल शतरंज टूर्नामेंट 2026 का भव्य आगाज तीन दिवसीय भव्य उत्सव, 22, 23 और 24 अप्रैल को होगा सीताराम मंदिर, वजीरपुरा में पंचम वार्षिक उत्सव सेवा, संस्कार और संवेदनाओं का संगम, सामूहिक विवाह में तीन जोड़ों की नई जिंदगी शुरू अक्षय तृतीया पर तपस्या फाउंडेशन का सेवा-संस्कार: दान महोत्सव व भजन संध्या में उमड़ी श्रद्धा नव दंपति और उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं पर फोकस, शहरी व ग्रामीण स्वास्थ्य केन्द्रों पर खुशहाल परिवार दिवस होगा आयोजित

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: बहन के साथ अभद्रता का विरोध करने पर दबंगों ने एक युवक को लाठी-डंडों से पीटा

Pragya News 24

Tue, Nov 7, 2023
Post views : 50

Agra. बहन के साथ अभद्रता का भाई ने विरोध किया तो दबंगों ने लाठी डंडों - हॉकी से बेरहमी से पीट दिया। युवक की किस कदर बेरहमी से पिटाई की गई है। इसकी गवाही खुद युवक की पीठ और पूरे शरीर पर बने घाव के निशान दे रहे हैं। युवक इस समय चलने फिरने के लिए भी लाचार नजर आ रहा है। युवक को जिला अस्पताल में इलाज और मेडिकल के लिए लाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने युवक का प्राथमिक उपचार किया और मेडिकल करने के बाद उसे घर भेज दिया गया।

पूरा मामला सिकंदरा थाना क्षेत्र के कैलाश मंदिर के बाहर का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित प्रांशु पूजा की दुकान पर बैठा हुआ था। दोपहर के लगभग 1 बजे युवराज आया और लाठी डंडों व हॉकी से पीटना शुरू कर दिया। लगभग 15 मिनट तक अपनी दबंगई दिखाई। युवक चीखा चिल्लाया लेकिन कोई बचाने नहीं आया। युवक को बेरहमी से पीटने के बाद फरार हो गए।

सुबह बहन से हुआ था विवाद

पीड़ित ने बताया कि सुबह दबंगो ने दुकान पर बैठी बहन से अभद्रता की थी। इसकी शिकायत उसने परिजनों से की साथ ही इसका विरोध भी किया। उस दौरान बुजुर्गों ने बीच बचाव करके मामला खत्म करा दिया। इसके बाद दोपहर एक बजे करीब युवराज और उसका मामा लाठी डंडे - हॉकी लेकर आये और बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गयी।

पुलिस ने कराया मेडिकल

मौके पर पहुँची पुलिस घायल युवक को इलाज और मेडिकल के लिए जिला अस्पताल लेकर आये। चिकित्सकों ने युवक का मेडिकल किया और उसका प्राथमिक उपचार किया। साथ ही दवा देने के बाद घर भेज दिया। पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही में जुट गई है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन