भाजपा : बुद्ध पार्क में 14 नवंबर को गूंजेगी बुद्ध वंदना, ड्रोन से होगी पुष्प वर्षा
Pragya News 24
Fri, Nov 13, 2026
शाहदरा के बुद्ध पार्क में ड्रोन से होगी हवाई पुष्प वर्षा, विभिन्न प्रांतों से जुटेंगे हजारों लोग
आगरा। सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और एकता का संदेश देने के उद्देश्य से 14 नवंबर को शाहदरा स्थित बुद्ध पार्क में बुद्ध वंदना एवं हवाई पुष्प वर्षा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। भाजपा एवं भारतीय जाटव समाज संस्था के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रांतों से हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना है। इस दौरान प्रमुख समाजसेवियों को सम्मानित भी किया जाएगा।
भावना क्लार्क होटल में आयोजित आमंत्रण पत्र विमोचन कार्यक्रम में भाजपा नेता किशन सिंह चौहान (सीटू चौहान) ने बताया कि 14 नवंबर 2026 को दोपहर दो बजे कालिंदी विहार रोड, शाहदरा स्थित बुद्ध पार्क में बुद्ध वंदना के साथ ड्रोन के माध्यम से हवाई पुष्प वर्षा की जाएगी।
उन्होंने बताया कि 3 अगस्त 2025 को दलित समाज के प्रतिनिधिमंडल ने बुद्ध पार्क निर्माण के प्रस्ताव को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री ने प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की थी। उन्होंने कहा कि बुद्ध पार्क भविष्य में एक ऐतिहासिक विरासत के रूप में विकसित होगा। भाजपा सरकार की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है।
भारतीय जाटव समाज संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह ने बुद्ध पार्क निर्माण के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बताया कि दिसंबर माह तक पार्क का निर्माण पूरा होने की उम्मीद है।
संस्था के प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल ने कहा कि बुद्ध पार्क में 26 फुट ऊंची प्रतिमा सहित अन्य पंचवर्गीय प्रतिमाओं पर पुष्प वर्षा एवं बुद्ध वंदना का आयोजन सामाजिक समरसता और एकता का प्रेरणादायी संदेश देगा।
आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को एकजुट करना तथा भगवान बुद्ध के शांति, करुणा, मैत्री और समानता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।
इस अवसर पर एपी सिन्हा, रविन्द्र शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Tags :
Agra News
Pragya News
Uttar Pradesh News
UP News
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन