Fri 26 Jun 2026
Breaking News Exclusive
ऑटिज्म ग्रसित बच्चों के लिए योग है वरदान, दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान ‘कफन’ फिल्म ने दिया मानवता, एकता और सामाजिक समरसता का सशक्त संदेश कमला नगर में वरिष्ठ नागरिकों को मिली बड़ी सौगात, बहुद्देश्यीय हॉल और ई-लाइब्रेरी का हुआ शिलान्यास ग्रीष्मकालीन अवकाश में भी नहीं थमा योग का उत्साह, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रिकॉर्ड सहभागिता भारत विकास परिषद् नवज्योति शाखा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित किया विशाल योग शिविर डॉ. हेडगेवार महानाट्य में जीवंत हुआ संघ स्थापना का इतिहास, राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत रहा सूरसदन क्षत्रिय समाज की एकता का संकल्प, राजपुर चुंगी शाखा के पदाधिकारियों ने ली शपथ पिता के समर्पण को मिला सम्मान: बेस्ट फादर अवार्ड-2026 में आठ प्रेरणादायी पिताओं का अभिनंदन खाटू श्यामजी ग्लोबल सोसाइटी के रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर में 62 यूनिट रक्तदान जूता मार्केट में एनओसी की अंतिम तिथि बढ़कर 10 जुलाई, दलालों से सावधान रहने की अपील

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: लायंस क्लब प्रयास के होली मिलन में ब्रज उत्सव की धूम

Pragya News 24

Mon, Mar 10, 2025
Post views : 31
  • आज बिरज में होली रे रसिया …. कान्हा ऐसो चटक रंग डालो .. गीतों की धूम
  • लायंस क्लब के होली मिलन में दिखा सामाजिक सद्भाव का "प्रयास"

आगरा। लायंस क्लब प्रयास द्वारा उपनिषद फार्म हाउस दयालबाग में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ लायंस क्लब के चार्टर प्रेसिडेंट संजीव मित्तल, अध्यक्ष आशु मित्तल, सचिव मनीष बंसल, कोषाध्यक्ष शिप्रा बंसल और क्लब सदस्यों ने श्री बांके बिहारी और राधा रानी के चित्र पर रंग गुलाल लगाकर किया। आपसी सद्भाव और मेल मिलाप के इस कार्यक्रम में लायंस क्लब प्रयास के सभी पदाधिकारी और सदस्यों ने एक दूसरे के रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में जैसे ही डीजे की धुन पर आज बिरज में होली रे रसिया …. कान्हा ऐसो चटक रंग डारो…. की धूम सुनाई दी हर कोई नृत्य करने पर मजबूर हो गया। क्लब के सभी सदस्यों ने जमकर नाच गाना करते हुए फूलों की होली खेली।

राधा कृष्ण की मनमोहक झांकी बनी आकर्षण
लायंस क्लब प्रयास द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में ब्रज के कलाकारों द्वारा ब्रिज की होली प्रस्तुत करते हुए राधा रानी की मनमोहक झांकी निकाली गई। झांकी को देखकर हर कोई बोलने लगा आज तो आगरा बना वृंदावन।
इस अवसर पर लायंस क्लब प्रयास के अध्यक्ष आशु मित्तल ने बताया कि हमारे त्योहार हमारी संस्कृति संस्कार और सामाजिक सद्भाव के प्रेरणा स्रोत हैं।
संगठन की कोषाध्यक्ष शिप्रा बंसल ने बताया कि लायंस क्लब प्रयास का हमेशा प्रयास रहता है कि समाज सेवा के साथ-साथ संगठन से जुड़े हुए सभी सदस्य भारतीय त्योहार को प्रेम सद्भाव के साथ मनाएं।

इनकी रही मौजूदगी
लायंस क्लब आगरा प्रयास द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में अध्यक्ष आशु मित्तल, संजीव मित्तल, सचिव मनीष बंसल, परिणिता बंसल, शिप्रा बंसल, रोहित बंसल, नूतन बजाज, बॉबी बजाज, पद्मिनी सुराना, डॉ संदीप, पारुल अग्रवाल, नीरू अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, दिव्या गोयल, सोनाली खंडेलवाल, मीनाक्षी मोहन, अल्पना कोचर, गरिमा हेमदेव, नीति जुनेजा सहित संगठन से जुड़े हुए पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन