Sun 22 Nov 2026
Breaking News Exclusive
सात बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान, लायंस क्लब प्रयास ने धूमधाम से कराया सामूहिक विवाह एत्मादपुर में लगेगी भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा, सीटू चौहान ने की घोषणा रविवार से शुरू होगा सघन पल्स पोलियो अभियान, 6.81 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की गिरिराज धरण, हम तेरी शरण... भक्ति और ब्रज संस्कृति के रंगों से सराबोर हुआ गोवर्धन महोत्सव गौसेवा की मिसाल: लायंस क्लब आकाश ने गौशाला को भेंट किया 250 मन भूसा वैदिक मंत्रोच्चार और मंगल गीतों के बीच संपन्न हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह श्याम नाम की मस्ती में झूम उठा खाटू नरेश का दरबार, दो रात तक गूंजे जन्मोत्सव के जयकारे घूंघट की ओट में सजी तुलसी मैया, शालिगराम जी संग वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रचाया विवाह वैदिक मंत्रोच्चार के बीच परिणय सूत्र में बंधे तुलसी-शालिग्राम, भव्य वरयात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब उत्तर विधानसभा क्षेत्र में 3.50 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

भारत विकास परिषद नवज्योति : बॉलीवुड के सुनहरे दौर में लौटा नवज्योति शाखा का दीपावली महोत्सव

दीपदान से हुआ शुभारंभ, बॉलीवुड के स्वर्णिम दौर की यादों ने बांधा समां; आतिशबाजी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

आगरा। बॉलीवुड के स्वर्णिम दौर की यादें, फिल्मी सितारों का अंदाज और दीपावली की खुशियों की जगमगाहट। कुछ ऐसा ही आकर्षक नजारा फतेहाबाद रोड स्थित बैंबू वुड रिजॉर्ट में देखने को मिला, जहां भारत विकास परिषद नवज्योति शाखा की ओर से भव्य दीपावली महोत्सव आयोजित किया गया। रेट्रो थीम पर आधारित इस आयोजन में परिषद के सदस्य पुराने हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता और अभिनेत्रियों के रूप में सज-धजकर पहुंचे। कोई मुमताज के अंदाज में नजर आया तो कोई मिथुन चक्रवर्ती, फिरोज खान, श्रीदेवी, माधुरी दीक्षित, अमिताभ बच्चन और जितेंद्र के लुक में दिखाई दिया। आकर्षक परिधानों और फिल्मी अदाओं ने पूरे आयोजन को बॉलीवुड के सुनहरे दौर की यादों से जीवंत कर दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि प्रमोद सिंघल सहित परिषद के सभी सदस्यों ने दीपदान कर किया। दीपों की रोशनी और मंगलकामनाओं के बीच सभी ने दीपावली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। इसके बाद हुई भव्य आतिशबाजी ने आसमान को रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा दिया। वहीं, गीत-संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। मनोरंजन, पारिवारिक मेल-मिलाप और उत्सवी माहौल के बीच सदस्यों ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया।

शाखा अध्यक्ष सीए दीपिका मित्तल एवं सचिव नितिन अग्रवाल ने बताया कि दीपावली महोत्सव का उद्देश्य सदस्यों के बीच पारिवारिक आत्मीयता, एकजुटता और सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देना है। रेट्रो थीम के माध्यम से हिंदी सिनेमा के यादगार दौर को फिर से जीवंत करने का प्रयास किया गया, जिसमें सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सदस्यों के आकर्षक फिल्मी परिधान और अंदाज कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहे।

कोषाध्यक्ष अंकुर अग्रवाल एवं महिला सहभागिता प्रमुख मंजू गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन परिषद के सदस्यों को आपस में जोड़ने के साथ उनकी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं। दीपावली का पर्व आपसी प्रेम, सद्भाव और खुशियां बांटने का संदेश देता है।

इस अवसर पर शशि अग्रवाल, नीता अग्रवाल, डॉ. जूही सिंघल, निधि बंसल, निधि अग्रवाल, डॉ. कल्पना अग्रवाल, रौनक गुप्ता, सोनल भटनागर, सोनिया अग्रवाल, नीलू जैन, शिल्पी अग्रवाल, भावना भार्गव, शिल्पी मित्तल, राधिका मित्तल एवं सोनिया गर्ग सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन