Wed 29 Apr 2026
Breaking News Exclusive
झूलेलाल मेले में सिंधी कला, संस्कृति और खान-पान के संगम संग बिखरे कला और संस्कृति के रंग नितेश अग्रवाल बने अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष और महामंत्री बने सतेन्द्र अग्रवाल गौ माता को राष्ट्र माता' बनाने के संकल्प के साथ तहसील पर उमड़ा आस्था का जन-सैलाब! एमएसएमई उद्यमियों को सशक्त बनाने की दिशा में पीएनबी का मेगा आउटरीच कार्यक्रम आमंत्रण और ध्वज यात्रा के साथ हुआ मां पीतांबरा महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ प्रेलुडिएस्टा सिल्वर जुबली जिला स्कूल शतरंज टूर्नामेंट 2026 का भव्य आगाज तीन दिवसीय भव्य उत्सव, 22, 23 और 24 अप्रैल को होगा सीताराम मंदिर, वजीरपुरा में पंचम वार्षिक उत्सव सेवा, संस्कार और संवेदनाओं का संगम, सामूहिक विवाह में तीन जोड़ों की नई जिंदगी शुरू अक्षय तृतीया पर तपस्या फाउंडेशन का सेवा-संस्कार: दान महोत्सव व भजन संध्या में उमड़ी श्रद्धा नव दंपति और उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं पर फोकस, शहरी व ग्रामीण स्वास्थ्य केन्द्रों पर खुशहाल परिवार दिवस होगा आयोजित

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: रक्तदान है महादान: आगरा विकास सेवा समिति के रक्तदान शिविर में 155 यूनिट रक्त संग्रहित

Pragya News 24

Fri, Jun 13, 2025
Post views : 51
  • संजय प्लेस स्थित अवध बैंक्वेट हॉल में हुआ आयोजन, युवाओं ने दिखाया अद्भुत उत्साह

आगरा। सामाजिक जागरूकता और ज़रूरतमंदों के लिए जीवनरक्षक रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से
आगरा विकास सेवा समिति द्वारा संजय प्लेस स्थित अवध बैंक्वेट हॉल में तृतीय रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 155 यूनिट रक्त एकत्र हुआ, जिसमें युवाओं की भारी सहभागिता देखने को मिली। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूरन डावर, डॉ प्रशांत गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, डॉ पीयूष जैन, अलौकिक उपाध्याय ने दीप प्रज्वलित कर किया।

मुख्य अतिथि पूरन डावर (चेयरमैन, जूता एवं चमड़ा उद्योग विकास परिषद) ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और युवाओं को प्रेरणा मिलती है।
विशिष्ट अतिथि राजकुमार गुप्ता, (अध्यक्ष, भाजपा महानगर ) ने कहा कि युवा जब सेवा के ऐसे कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं, तो वह राष्ट्र निर्माण की नींव को मजबूत करते हैं। समिति का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है।
डिप्टी सीएमओ डॉ. पीयूष जैन ने कहा कि रक्तदान न सिर्फ दूसरों के लिए जीवनदायक है, बल्कि यह रक्तदाता के लिए भी स्वास्थ्यवर्धक होता है। इससे समाज में स्वास्थ्य और सेवा दोनों का संदेश जाता है।
एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ प्रशांत गुप्ता ने कहा कि रक्तदान करने से व्यक्ति स्वस्थ रह सकता है। इससे हार्ट अटैक की संभावना कम हो जाती है। कैंसर का खतरा भी काम रहता है। नई रक्त कोशिकाएं बनती हैं, दिल के लिए भी फायदेमंद होता है। लिवर से जुड़ी समस्याओं में भी राहत मिलती है। साथ ही वजन कम करने में रक्तदान बहुत ही सहायक साबित होता है।

समिति के अध्यक्ष एवं भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष ललित शर्मा ने बताया कि आगरा विकास सेवा समिति समाजसेवा को समर्पित संस्था है। रक्तदान शिविर का उद्देश्य जनसहभागिता के माध्यम से समाज के लिए उपयोगी योगदान देना है।

शिविर की व्यवस्थाएं सुमित शर्मा, पंकज पाठक, दीप विनायक पटेल, विनायक मुद्गल, अमित ग्वाला, निशांत प्रजापति, शुभम कश्यप, दीक्षांत मुलानी, गोविंद दुबे, मोनू दुबे, शिवम जैन, सत्येंद्र, ध्रुव गुप्ता आदि ने सांभालीं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन