Sun 13 Sep 2026
Breaking News Exclusive
मलिन बस्तियों की बदहाली पर कांग्रेस का नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान हरि बोल ट्रस्ट का भव्य नंदोत्सव 14 सितंबर को, दाल-बाटी महाप्रसाद का भी होगा आयोजन आगरा सत्याग्रह की तैयारियां पूरी, विभिन्न जिलों से लोगों के पहुंचने का दावा जनकपुरी महोत्सव को लेकर प्रशासन ने कसी कमर, अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण जनकपुरी में इस बार दिखेगा राजसी वैभव, 300 फीट चौड़े मंच पर साकार होगा श्रीराम-जानकी विवाह शादी के सीजन में बढ़ेगी सुरक्षा तो सुगम होगा यातायात, पुलिस से वेडिंग इंडस्ट्री ने मांगा सहयोग सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल, विद्यार्थियों के लिए लगाए दो आरओ वाटर प्लांट बच्चों की बिगड़ती जीवनशैली पर विशेषज्ञ की चेतावनी, पैकेज्ड फूड और मोबाइल से बनाएं दूरी माधवी बेटियों का मायका कार्यक्रम का भावपूर्ण समापन, तिलक, आशीर्वाद, उपहार और सावन की मिठास के साथ हुई विदाई 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की तैयारियों को लेकर बैठक, आयोजन में जुटेंगे देशभर के परिजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ : जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित, 50 यूनिट रक्त संग्रह

आगरा। भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ द्वारा राष्ट्रीय महासचिव सर्वेश पाठक के जन्मदिवस के अवसर पर कमला नगर स्थित लोकहितम ब्लड बैंक में वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लगभग 50 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर मानव जीवन बचाने की मुहिम में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार गोयल एवं महानगर अध्यक्ष निशांत अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारियों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया।

प्रदेश महामंत्री वी.के. मित्तल एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव शर्मा ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय महासचिव सर्वेश पाठक के जन्मदिवस पर प्रतिवर्ष देशभर में रक्तदान शिविर आयोजित कर समाज सेवा का सराहनीय कार्य किया जाता है।

इस अवसर पर प्रदेश मंत्री आशीष शर्मा, मयंक खंडेलवाल, राहुल अग्रवाल, शैलेन्द्र शर्मा, शुभम चक, ओमप्रकाश गोयल, जितेन्द्र अग्रवाल, समाजसेवी राजकिशोर गुप्ता, राजेश मित्तल, धर्मेन्द्र, प्रमोद, रमाकांत सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

up news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन