Tue 23 Jun 2026
Breaking News Exclusive
ऑटिज्म ग्रसित बच्चों के लिए योग है वरदान, दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान ‘कफन’ फिल्म ने दिया मानवता, एकता और सामाजिक समरसता का सशक्त संदेश कमला नगर में वरिष्ठ नागरिकों को मिली बड़ी सौगात, बहुद्देश्यीय हॉल और ई-लाइब्रेरी का हुआ शिलान्यास ग्रीष्मकालीन अवकाश में भी नहीं थमा योग का उत्साह, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रिकॉर्ड सहभागिता भारत विकास परिषद् नवज्योति शाखा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित किया विशाल योग शिविर डॉ. हेडगेवार महानाट्य में जीवंत हुआ संघ स्थापना का इतिहास, राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत रहा सूरसदन क्षत्रिय समाज की एकता का संकल्प, राजपुर चुंगी शाखा के पदाधिकारियों ने ली शपथ पिता के समर्पण को मिला सम्मान: बेस्ट फादर अवार्ड-2026 में आठ प्रेरणादायी पिताओं का अभिनंदन खाटू श्यामजी ग्लोबल सोसाइटी के रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर में 62 यूनिट रक्तदान जूता मार्केट में एनओसी की अंतिम तिथि बढ़कर 10 जुलाई, दलालों से सावधान रहने की अपील

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: आगरा आये भाजपा के राष्ट्रीय सचिव मनजिंदर जीत सिंह सिरसा ने सिख समाज के साथ की बैठक

Pragya News 24

Mon, Apr 29, 2024
Post views : 33

आगरा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और दिल्ली से गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व प्रधान मनजिंदर जीत सिंह सिरसा आज सोमवार को आगरा आए। आगरा में उन्होंने गुरुद्वारा माईथान में माथा टेका और सिख समाज के साथ एक बैठक भी की।

बैठक के दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से सिख समाज के लिए किए गए कार्यों को के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि जहां अभी तक इतिहास की किताबों में बाबर और औरंगजेब का इतिहास पढ़ाया जाता था तो वहीं मोदी सरकार के आने के बाद गुरु तेग बहादुर साहिब की शहादत के बारे में पढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबजादों की शहादत से देश के बच्चे -बच्चे को रूबरू कराने के लिए उन्होंने साहिबजादों की शहादत दिवस को वीर बाल दिवस के रूप में पूरे देश भर में भव्यता के साथ बनाए जाने के आदेश किया जिसके बाद कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक हर स्कूल में वीर बाल दिवस मनाया जाने लगा और देश का हर बच्चा गुरु साहिब के साहिबजादों की शहादत के बारे में जान सका।

उन्होंने कहा कि सिख समाज के युवा विभिन्न तरह की कंपटीशन को अब अपनी मातृभाषा यानी पंजाबी में दे सकते हैं। फौज में भर्ती के दौरान होने वाली परीक्षा में अंग्रेजी की अनिवार्यता भी उन्होंने खत्म की जिसके बाद अब सिख युवक पंजाबी में भी आर्मी की भर्ती से लेकर इंजीनियरिंग व नीट जैसे बड़ी परीक्षाओं को भी पंजाबी में दे सकते हैं। जो अपने आप में पंजाबी भाषा के लिए गौरव व सम्मान की बात है। गुरुद्वारा माईथान में मौजूद सिख समाज के प्रबुद्ध जनों को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस सरकार के दौरान सिखों पर हुए अत्याचार पर भी चर्चा की और 84 के दंगों के बाद सिख युवाओं की बेरहमी से की गई हत्याओं का भी मामला उठाया। उन्होंने कहा कि 84 के दंगों के कई आरोपियों को सजा दिलवाने में मोदी सरकार ने पैरवी की जिसके बाद आज कई आरोपी सलाखों के पीछे पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि सिख समाज का सम्मान भाजपा के साथ ही है।

बैठक के दौरान गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा माईथान के प्रधान कवलदीप सिंह ने उनका स्वागत किया और गुरुद्वारा माईथान के इतिहास के बारे में विस्तार से बताया। इसके अलावा गुरुद्वारा माईथान के हेड ग्रंथी ज्ञानी कुलविंदर सिंह, सुखमनी सेवा सभा के वीर महेंद्र पाल, गुरमीत सेठी, अल्पसंख्यक मोर्चा के ब्रज क्षेत्र महामंत्री बंटी ग्रोवर ने भी अपने विचार रखें और मनजिंदर जीत सिंह सिरसा को विश्वास दिलाया कि समाज उनके हाथ मजबूत करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगा।

बैठक के दौरान आगरा के गुरुद्वारा गुरु का बाग मधु नगर, गुरुद्वारा कलगीदर सदर बाजार, गुरुद्वारा बालूगंज, शहीद नगर समेत विभिन्न गुरुद्वारा प्रबंधन समितियां के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इस दौरान सभी पदाधिकारी ने सरोपा भेटकर मनजिंदर जीत सिंह सिरसा का सम्मान किया। सिरसा जी के दिल्ली जसमेन सिंह नोनी, रमन थापर, गुरप्रीत बग्गा आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन