Sun 22 Nov 2026
Breaking News Exclusive
एत्मादपुर में लगेगी भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा, सीटू चौहान ने की घोषणा रविवार से शुरू होगा सघन पल्स पोलियो अभियान, 6.81 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की गिरिराज धरण, हम तेरी शरण... भक्ति और ब्रज संस्कृति के रंगों से सराबोर हुआ गोवर्धन महोत्सव गौसेवा की मिसाल: लायंस क्लब आकाश ने गौशाला को भेंट किया 250 मन भूसा वैदिक मंत्रोच्चार और मंगल गीतों के बीच संपन्न हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह श्याम नाम की मस्ती में झूम उठा खाटू नरेश का दरबार, दो रात तक गूंजे जन्मोत्सव के जयकारे घूंघट की ओट में सजी तुलसी मैया, शालिगराम जी संग वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रचाया विवाह वैदिक मंत्रोच्चार के बीच परिणय सूत्र में बंधे तुलसी-शालिग्राम, भव्य वरयात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब उत्तर विधानसभा क्षेत्र में 3.50 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास भक्त प्रहलाद की अटूट भक्ति के आगे झुका हिरण्यकश्यप का अहंकार

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

श्री वार्ष्णेय सभा (रजि.) : बुजुर्गों का सम्मान, प्रतिभाओं का प्रोत्साहन और संस्कृति का संगम बना वार्ष्णेय सभा का वार्षिकोत्सव

Pragya News 24

Sun, Nov 15, 2026
Post views : 120

75 वर्ष से अधिक आयु के 12 वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान, खेलकूद एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मिले पुरस्कार और प्रमाण पत्र

महिला सशक्तिकरण पर आधारित नाटक ने दिया सामाजिक संदेश, वार्षिक स्मारिका एवं सनातन-संस्कृति विशेषांक का हुआ विमोचन

आगरा। श्री वार्ष्णेय सभा (रजि.), आगरा की ओर से रविवार को सूरसदन प्रेक्षागृह में वार्षिकोत्सव-2026 का भव्य आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। सम्मान समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों ने आयोजन को यादगार बना दिया। समारोह में समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया, वहीं खेलकूद एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत कर उनकी प्रतिभा का उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, मंडलायुक्त विवेक वार्ष्णेय, बहजोई के चेयरमैन राजू वार्ष्णेय, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, उद्यमी डॉ. अशोक वार्ष्णेय, पार्षद रेनू गुप्ता, विश्व हिंदू परिषद के पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री सुनील वार्ष्णेय, इंजी. एनसी गुप्ता, संजीव वार्ष्णेय, सभा अध्यक्ष दाऊदयाल गुप्ता, मंत्री विनोद कुमार गुप्ता, कार्यक्रम प्रभारी आशुतोष, स्वागत अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार वार्ष्णेय तथा कार्यक्रम संयोजक संजीव बाबू गुप्ता, दिनेश चंद्र गुप्ता एवं विनय कुमार वार्ष्णेय ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि वार्ष्णेय समाज का इतिहास भगवान श्री अक्रूर जी के आदर्शों, त्याग, भक्ति और धर्मनिष्ठा से प्रेरित रहा है। भगवान श्री अक्रूर जी ने भगवान श्रीकृष्ण के प्रति अपनी अटूट श्रद्धा और समर्पण से समाज को भक्ति, सेवा एवं सदाचार का मार्ग दिखाया। वार्ष्णेय समाज को उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए सामाजिक एकता, शिक्षा, सेवा और संस्कारों को आगे बढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज की उन्नति तभी संभव है, जब नई पीढ़ी अपने गौरवशाली इतिहास और महापुरुषों के योगदान को जाने तथा उनके बताए मार्ग पर चले। वरिष्ठजनों का सम्मान और बच्चों की प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देना इसी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का सराहनीय प्रयास है।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ नन्हे बाल कलाकारों की गणेश वंदना से हुआ। इसके बाद महिला मंडल की सदस्यों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम की भावपूर्ण प्रस्तुति देकर सभागार को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। बाल कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

समारोह की महत्वपूर्ण कड़ी में 75 वर्ष से अधिक आयु के समाज के 12 वरिष्ठजनों घनश्याम वार्ष्णेय, कमलेश वार्ष्णेय, हरिशंकर, कुमुद, शशिवाला सहित अन्य वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया। सभा के सदस्यों ने उनका अभिनंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर डॉ. अशोक वार्ष्णेय ने कहा कि समाज की वास्तविक पूंजी उसके बुजुर्ग हैं। उनका अनुभव, संस्कार और मार्गदर्शन नई पीढ़ी के लिए अमूल्य धरोहर है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपने पूर्वजों और सामाजिक परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं।

मीडिया प्रभारी केएम गुप्ता ने बताया कि विगत दिनों सौंठ की मंडी स्थित श्री अक्रूर वाटिका में आयोजित खेलकूद एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताओं के विजेताओं को समारोह में पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिताओं में बच्चों, युवाओं और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया था।

प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया सम्मानित

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में ओजस्वी गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पांच से नौ वर्ष आयु वर्ग में कविराज विजेता रहे। शतरंज के सीनियर वर्ग में विद्युत गुप्ता तथा जूनियर वर्ग में कविराज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कैरम के सीनियर वर्ग में मानवी गुप्ता, जूनियर वर्ग में तीर्थराज और महिला वर्ग में सोनिया ने बाजी मारी।

दौड़ प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में कविराज, महिला वर्ग में अमीषा गुप्ता तथा सीनियर वर्ग में तनिष्क ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता के बालक वर्ग में ओजस्वी और महिला वर्ग में अनुपमा गुप्ता विजेता रहीं। सभी विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अगली कड़ी में महिला सशक्तिकरण एवं महिला सुरक्षा पर आधारित प्रभावशाली नाटक का मंचन किया गया। महिला सदस्यों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से महिलाओं के अधिकारों, आत्मसम्मान, सुरक्षा और समाज में उनकी समान भागीदारी का संदेश दिया। दर्शकों ने नाटक की सराहना करते हुए कलाकारों का तालियों से उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर सभा की वार्षिक स्मारिका एवं सनातन-संस्कृति विशेषांक का अतिथियों द्वारा विमोचन किया गया। स्मारिका में सभा की गतिविधियों, सामाजिक कार्यों और सांस्कृतिक परंपराओं को स्थान दिया गया है।

सभा अध्यक्ष दाऊदयाल गुप्ता ने सभी अतिथियों, समाज के वरिष्ठजनों, प्रतिभागियों तथा उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वार्षिकोत्सव केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि समाज की एकजुटता, संस्कारों और प्रतिभाओं को सम्मान देने का उत्सव है। वरिष्ठजनों का आशीर्वाद समाज की सबसे बड़ी पूंजी है और बच्चों की प्रतिभा उसके उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक है। सभा का प्रयास है कि सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, परंपराओं और संस्कारों से जोड़ा जाए।

कार्यक्रम का संयुक्त संचालन भानु प्रकाश वार्ष्णेय, श्वेता वार्ष्णेय, कुलदीप वार्ष्णेय, अंजली गुप्ता, रचना वार्ष्णेय एवं बबिता वार्ष्णेय ने किया।

इस अवसर पर सभा अध्यक्ष डॉ. दाऊदयाल गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक संजीव बाबू गुप्ता, मंत्री विनोद कुमार गुप्ता, स्वागत अध्यक्ष डॉ. अशोक वार्ष्णेय, महिला अध्यक्ष श्वेता वार्ष्णेय, मीडिया प्रभारी केएम गुप्ता, सहमंत्री भानु प्रकाश गुप्ता, लक्ष्मी नारायण गुप्ता, आरबी गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रह्लाद चंद्र गुप्ता, इंजी. विनय वार्ष्णेय, कालीचरण गुप्ता, संजय कुमार वार्ष्णेय, पंकज गुप्ता, रीना वार्ष्णेय, अंजली गुप्ता, रचना वार्ष्णेय, नीतू गुप्ता, मदन मोहन वार्ष्णेय, मनोज कुमार, दीपक वार्ष्णेय, हेमंत वार्ष्णेय और अनिल गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन