Tue 27 Oct 2026
Breaking News Exclusive
कानपुर में RAMP कार्यक्रम के तहत एकीकृत कार्यशाला, एमएसएमई के विकास को मिलेगी नई गति योगेंद्र उपाध्याय के समर्थन में उतरा श्रीअग्रवाल संघ, सपा पर लगाए वैश्य विरोधी राजनीति के आरोप रंग जुलूस में बिखरे भारतीय संस्कृति के रंग, आगरा की सड़कों पर दिखा ‘लघु भारत’ पीएमएमवीवाई बनी मातृत्व का सहारा, जिले में 28,488 गर्भवती महिलाओं ने कराया पंजीकरण ‘रास-ए-नवरात्रि नाइट्स’ में लाइव डीजे और गरबा की धूम, सिंगर काजल यादव व एंकर राशिद ने बांधा समां सामाजिक समरसता यात्रा से एक सूत्र में पिरोएंगे सभी समाज, 3 नवंबर से होगी शुरुआत धवल पोशाक में श्रीहरि के दिव्य दर्शन, 2100 दीपों से जगमगाया श्रीजगन्नाथ मंदिर सम्मान समारोह और डांडिया-गरबा के रंगों के साथ 139वें माथुर वैश्य जयंती महोत्सव का भव्य समापन गोवर्धन में सजेगा गिरिराज जी का दिव्य छप्पन भोग दरबार, तैयारियां तेज शरद पूर्णिमा पर भक्ति की बयार, पीताम्बरा महायज्ञ की सफलता के लिए गूंजे जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: दलितों की नगरी में बड़ा बदलाव, हाथी का दामन छोड़ केतली थामी

Pragya News 24

Mon, Dec 16, 2024
Post views : 50

• सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अन्य दलों को छोड़ आजाद समाज पार्टी की ली सदस्यता

आगरा। उत्तर प्रदेश के राजनीति में दलितों की राजधानी कहे जाने वाले आगरा के कद्दावर बसपाइयों ने मान्यवर कांशीराम एवं बाबा साहब की नीतियों से भटक चुकी पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती की पार्टी बसपा छोड़कर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) का दामन थाम लिया है।

आज आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) आगरा के तत्त्वावधान में नगीना सांसद एड० चन्द्रशेखर आजाद, राष्ट्रीय अध्यक्ष की रीति व नीति से प्रभावित होकर बहुजन समाज पार्टी, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी व अन्य राजनैतिक दलों को छोड़कर सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़ के नेतृत्व में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की सदस्यता ग्रहण की।

इस मौके पर इं० शशांक बौद्ध जिलाध्यक्ष, विक्की आजाद ( मण्डल अध्यक्ष ), सविता सिंह प्रदेश सचिव, श्याम प्रकाश बोधी प्रदेश संगठन मंत्री, रामगोपाल प्रदेश संगठन मंत्री, मुकेश जाटव प्रदेश सचिव, अनिल कर्दम प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, रामपाल नेताजी मण्डल उपाध्यक्ष, राजू अंसारी, आकाश त्रिवेदी, अर्जुन दिवाकर, तोती आजाद एवं सतीश संगम, एड० योगेश गौतम, सोनू निगम एवं रंजीत सोनी आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

सदस्यता लेने वाले संतोष आनन्द (पूर्व जिलाध्यक्ष बसपा), सौरभ दयाल, विरेन्द्र कुमार वीरू, लाखन सिंह चक, डॉ० मनोज राजपूत, एड० शानू मोहम्मद, डॉ० रविन्द्र बघेल, लक्ष्मी नारायन, देवी सिंह जाटव, महाराज सिंह वर्मा, मोहम्मद जाहिद, डॉ० रिंकू, सफीक भाई, आकाश दिवाकर, भगवान दास सागर, विनोद कुमार डेनी, जितेन्द्र मणिक, बलवीर जाटव, मुकेश हितकारी, मोहन बघेल, जगमोहन जाटव, लल्लाबाबू, रामरूप बघेल एवं बन्टी बघेल, एडवोकेट सानू मोहम्मद, संजय कुशवाहा, प्रहलाद सिंह बघेल, सलीम खान, नेत्रपाल सविता, ओमेंद्र पाल दिवाकर, जगमोहन, रिंकू कुमार, सोनू बघेल, ज़र जोधन सिंह बघेल आदि सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की सदस्यता ली।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन