Thu 29 Oct 2026
Breaking News Exclusive
कानपुर में RAMP कार्यक्रम के तहत एकीकृत कार्यशाला, एमएसएमई के विकास को मिलेगी नई गति योगेंद्र उपाध्याय के समर्थन में उतरा श्रीअग्रवाल संघ, सपा पर लगाए वैश्य विरोधी राजनीति के आरोप रंग जुलूस में बिखरे भारतीय संस्कृति के रंग, आगरा की सड़कों पर दिखा ‘लघु भारत’ पीएमएमवीवाई बनी मातृत्व का सहारा, जिले में 28,488 गर्भवती महिलाओं ने कराया पंजीकरण ‘रास-ए-नवरात्रि नाइट्स’ में लाइव डीजे और गरबा की धूम, सिंगर काजल यादव व एंकर राशिद ने बांधा समां सामाजिक समरसता यात्रा से एक सूत्र में पिरोएंगे सभी समाज, 3 नवंबर से होगी शुरुआत धवल पोशाक में श्रीहरि के दिव्य दर्शन, 2100 दीपों से जगमगाया श्रीजगन्नाथ मंदिर सम्मान समारोह और डांडिया-गरबा के रंगों के साथ 139वें माथुर वैश्य जयंती महोत्सव का भव्य समापन गोवर्धन में सजेगा गिरिराज जी का दिव्य छप्पन भोग दरबार, तैयारियां तेज शरद पूर्णिमा पर भक्ति की बयार, पीताम्बरा महायज्ञ की सफलता के लिए गूंजे जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

विजयादशमी : भव्य शोभायात्रा, आतिशबाजी और रावण दहन के साथ मनेगा 45वां दशहरा महोत्सव

Pragya News 24

Sun, Oct 18, 2026
Post views : 80

आगरा। विजयादशमी के पावन पर्व पर धर्म, आस्था और भारतीय संस्कृति की परंपरा को जीवंत करते हुए दशहरा मेला स्वागत समिति, बाग मुजफ्फर खां द्वारा 45वें दशहरा महोत्सव का आयोजन 20 अक्टूबर को वैश्य बोर्डिंग हाउस, सेंट जोंस चौराहे पर किया जाएगा। महोत्सव के आमंत्रण पत्र का विमोचन कर तैयारियों की जानकारी दी गई। इस वर्ष पहली बार भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, भगवान के स्वरूपों का मनोहारी श्रृंगार, समाजसेवियों का सम्मान, आकर्षक आतिशबाजी, रावण दहन और भरत मिलाप की लीला आयोजन के प्रमुख आकर्षण होंगे।

प्रतिष्ठित अतिथियों की मौजूदगी में होगा उद्घाटन
समिति के मुख्य संरक्षक हेमेन्द्र कुलश्रेष्ठ एवं संरक्षक पं. ओम शर्मा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि महोत्सव का उद्घाटन तपन ग्रुप के चेयरमैन सुरेश चन्द्र गर्ग करेंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, कैबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय, सांसद रामप्रताप सिंह चौहान, विधायक पुरुषोत्तम खण्डेलवाल एवं विजय शिवहरे, महापौर हेमलता दिवाकर, क्षेत्रीय मंत्री डॉ. बीना लवानिया तथा रोमसंस ग्रुप के डायरेक्टर विकास खन्ना सहित अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति प्रस्तावित है।

मोहन मंदिर से निकलेगी शोभायात्रा
समिति के अध्यक्ष राजीव कांत लवानिया ने बताया कि इस वर्ष पहली बार महोत्सव के अंतर्गत भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा शाम छह बजे मोहन मंदिर, बाग मुजफ्फर खां से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए रात लगभग 12 बजे मेला प्रांगण पहुंचेगी।

शोभायात्रा के संयोजक पं. मुकेश शर्मा, सह-संयोजक मुकुल कुलश्रेष्ठ एवं सांस्कृतिक सचिव अखिल अग्रवाल ने बताया कि भगवान के स्वरूपों का श्रृंगार पहली बार वृंदावन की श्री राधाकृष्ण मंडली द्वारा मोहन मंदिर में किया जाएगा। समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कपिल नागर एवं उपाध्यक्ष श्याम सुन्दर शर्मा एडवोकेट ने बताया कि शोभायात्रा के मेला प्रांगण पहुंचने पर अतिथियों द्वारा माता सीता के स्वरूप की आरती की जाएगी।

श्रीराम-रावण युद्ध के बाद होगा पुतला दहन
समिति के महामंत्री विनय जैन ‘नेताजी’ ने बताया कि महोत्सव में राम और रावण की सेनाओं के बीच युद्ध की लीला का मंचन किया जाएगा। इसके बाद भगवान श्रीराम द्वारा रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। रावण दहन से पूर्व मेला प्रांगण में भव्य आतिशबाजी का प्रदर्शन होगा। इसके पश्चात अयोध्या नगरी में भरत मिलाप की लीला का मंचन किया जाएगा, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण रहेगा।

समाजसेवियों और वृद्धजनों का होगा सम्मान
मेला संयोजक जुगल किशोर चतुर्वेदी ने बताया कि स्वर्गीय रविन्द्र अग्रवाल एडवोकेट की स्मृति में वृद्धजन सम्मान उनके शिष्य पंकज त्यागी एडवोकेट द्वारा किया जाएगा।

मीडिया प्रभारी मोहित चतुर्वेदी ने बताया कि आगरा के प्रतिष्ठित समाजसेवी कपिल नागर, महंत बल्केश्वर मंदिर; विजय गुप्ता, जिलाध्यक्ष, लघु उद्योग भारती; डॉ. अतुल कुलश्रेष्ठ तथा वरिष्ठ रंगकर्मी अनिल जैन को सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान स्वर्गीय मुरारी लाल गुप्ता की स्मृति में उनके पुत्र एवं स्वागताध्यक्ष रमन गुप्ता तथा सह-मीडिया प्रभारी संस्कार गुप्ता द्वारा प्रदान किया जाएगा।

मेहंदी और रंगोली प्रतियोगिता के विजेता होंगे पुरस्कृत
मेला प्रभारी विनय शर्मा ने बताया कि रावण दहन से पहले भव्य आतिशबाजी की व्यवस्था की गई है। महिला मंडल की संयोजिका तरुणा अग्रवाल तथा सह-संयोजिकाएं सीमा यादव एवं सपना चतुर्वेदी ने बताया कि मेहंदी और रंगोली प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को दशहरा महोत्सव के मंच से पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

आमंत्रण पत्र विमोचन में पदाधिकारी रहे मौजूद
आमंत्रण पत्र विमोचन के दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह, मनीष गर्ग एवं रविन्द्र मोहन बंसल; उपाध्यक्ष विनोद गुप्ता, राकेश बघेल एवं दिनेश वर्मा; कोषाध्यक्ष जसवन्त सिंह बघेल; लेखाधिकारी प्रदीप सिंघल; सांस्कृतिक सचिव निखिल कुलश्रेष्ठ एवं आशीष लवानियाँ; मंत्री सौरभ गुप्ता, विशाल तोमर एडवोकेट, सचिन सेठ, राजीव गुप्ता, राहुल शर्मा, प्रशान्त सिंह एवं दिशांक गर्ग उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त सहमंत्री सुमित चतुर्वेदी, पिन्टू कुमार, लाला बघेल, सागर कुशवाह, हिमांशु वर्मा एवं केशव अग्रवाल तथा महिला मंडल की नीना बघेल, पूजा अग्रवाल, प्रतिभा लवानियाँ एवं पारुल बघेल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन