Sat 08 Aug 2026
Breaking News Exclusive
पुष्पवर्षा और शंखनाद से हुआ सपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह महाकालेश्वर धाम में श्रीराम जन्मोत्सव की छाई भक्ति, श्रीराम कथा और महारुद्राभिषेक में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ 23 कला गुरुओं का हुआ भव्य सम्मान, 'गुरु शिल्पी सम्मान–2026' में गुरु-परंपरा को नमन डोला मार्ग का निरीक्षण, तैयारियां तेज; 6 अक्टूबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : भारत विकास परिषद् नवज्योति शाखा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित किया विशाल योग शिविर

आगरा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद् "नवज्योति" शाखा द्वारा कमला नगर स्थित कृष्णा पार्क में विशाल योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के महिलाओं, युवाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।

योगाचार्य अजय अंजना शिवहरे, अमित जैन एवं परमजीत शर्मा ने प्रतिभागियों को सूर्य नमस्कार, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, ताड़ासन, वज्रासन सहित विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया। योगाचार्यों ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित कर व्यक्ति को स्वस्थ, ऊर्जावान और सकारात्मक बनाता है। नियमित योगाभ्यास से अनेक शारीरिक एवं मानसिक रोगों से बचाव संभव है।

शाखा के संस्थापक प्रदीप अग्रवाल ने कहा कि योग केवल एक दिवस का आयोजन नहीं, बल्कि इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाना चाहिए। वर्तमान भागदौड़ और तनावपूर्ण जीवनशैली में योग ही वह माध्यम है, जो व्यक्ति को मानसिक शांति और बेहतर स्वास्थ्य प्रदान करता है।

कार्यक्रम में योगाचार्यों का स्वागत एवं सम्मान शाखा अध्यक्ष सीए दीपिका मित्तल, सचिव नितिन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अंकुर अग्रवाल एवं महिला संयोजिका मंजू गुप्ता द्वारा किया गया।

अध्यक्ष सीए दीपिका मित्तल एवं सचिव नितिन अग्रवाल ने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने दिन की शुरुआत योग से करे तो स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है। योग व्यक्ति को शारीरिक शक्ति, मानसिक शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करता है।

कोषाध्यक्ष अंकुर अग्रवाल एवं महिला संयोजिका मंजू गुप्ता ने कहा कि योग भारतीय जीवन पद्धति का आधार है। नियमित योगाभ्यास से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है तथा व्यक्ति अनुशासित और सकारात्मक जीवन जीने के लिए प्रेरित होता है। उन्होंने सभी से प्रतिदिन योग करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के संयोजक शुभम गोयल, तान्या गोयल, तरुण मित्तल, गुंजन मित्तल, सुनील अग्रवाल, आरती अग्रवाल एवं अमित अग्रवाल रहे।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष अनुराग भटनागर, रजनीश गुप्ता, मनीष गुप्ता, राजेश अग्रवाल, डॉ. एल.के. गुप्ता, डॉ. प्रतीक अग्रवाल, अशोक लालवानी, अंकुश मित्तल, कपिल गर्ग, अमित अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, नीता अग्रवाल, अंजना शिवहरे, रौनक गुप्ता, सोनिया गर्ग, भावना भार्गव सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन