Wed 28 Oct 2026
Breaking News Exclusive
कानपुर में RAMP कार्यक्रम के तहत एकीकृत कार्यशाला, एमएसएमई के विकास को मिलेगी नई गति योगेंद्र उपाध्याय के समर्थन में उतरा श्रीअग्रवाल संघ, सपा पर लगाए वैश्य विरोधी राजनीति के आरोप रंग जुलूस में बिखरे भारतीय संस्कृति के रंग, आगरा की सड़कों पर दिखा ‘लघु भारत’ पीएमएमवीवाई बनी मातृत्व का सहारा, जिले में 28,488 गर्भवती महिलाओं ने कराया पंजीकरण ‘रास-ए-नवरात्रि नाइट्स’ में लाइव डीजे और गरबा की धूम, सिंगर काजल यादव व एंकर राशिद ने बांधा समां सामाजिक समरसता यात्रा से एक सूत्र में पिरोएंगे सभी समाज, 3 नवंबर से होगी शुरुआत धवल पोशाक में श्रीहरि के दिव्य दर्शन, 2100 दीपों से जगमगाया श्रीजगन्नाथ मंदिर सम्मान समारोह और डांडिया-गरबा के रंगों के साथ 139वें माथुर वैश्य जयंती महोत्सव का भव्य समापन गोवर्धन में सजेगा गिरिराज जी का दिव्य छप्पन भोग दरबार, तैयारियां तेज शरद पूर्णिमा पर भक्ति की बयार, पीताम्बरा महायज्ञ की सफलता के लिए गूंजे जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: यूपीकॉन 2025 के शुभारम्भ से पूर्व गायनेकोलॉजिस्ट ने महिलाओं में स्वास्थ जागरूकता के लिए आयोजित की वॉकथॉन

Pragya News 24

Thu, Mar 20, 2025
Post views : 148

• नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिए बीमारियों से दूर रहने का संदेश

आगरा। सेल्फी प्वाइंट पर जब साक्षात सर्वाइकल कैंसर प्रकट हुआ तो लोगों को उसके होने के कारण और निवारण भी स्पष्ट रूप से समझ आए। महिलाओं के स्वास्थ्य सम्बंधी विभिन्न समस्याओं (सफेद पानी, एनीमिया, यूटीआई, बांझपन, मीनोपॉज) पर आज शहर के वरिष्ठ गायनेकोलॉजिस्ट ने आमजन के बीच पहुंचकर खुलकर चर्चा की। वॉकथॉन के माध्यम से महिलाओं को स्वस्थ रहने के लिए जागरूक भी किया गया।

एसएन मेडिकल कालेज के स्त्री-प्रसूति रोग विभाग व एओजीएस के संयुक्त तत्वावधान 21 से 23 मार्च तक आयोजित होने जा रहे 36वें यूपीकॉन 2025 के शुभारम्भ से पूर्व शहर के स्त्री व प्रसूति रोग विशेषज्ञों ने आज शिल्पग्राम से वॉकथॉन का आयोजन किया। जिसका शुभारम्भ एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस संजीव त्यागी ने झंडी दिखाकर किया। अतिथियों का स्वागत आयोजन समिति की अध्यक्ष डॉ. सरोज सिंह व एसएन मेडिकल कालेज की स्त्री व प्रसूति रोग विभाग की अध्यक्ष व आयोजन सचिव डॉ. रिचा सिंह ने किया। इस अवसर पर सफेद व गुलाबी रंग के गुब्बारे आकाश में उड़ाकर भी महिलाओं को अपन स्वास्थ का खयाल रखने का संदेश भी दिया गया। कुछ साइकिल चलाकर तो कुछ दौड़ते हुए शिल्पग्राम से सेल्पी प्वाइंट तक पहुंचे। जहां डॉ. आरती मनोज व डॉ. सीमा सिंह के निर्देशन में विशेषज्ञों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विभिन्न उम्र की महिलाओं में होने वाली स्वास्थ समस्याओं से अवगत कराया और जागरूक रहने का संदेश दिया। सहज भाव और सरल भाषा में नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति ने सेल्फी प्वाइंट पर मौजूद प्रत्येक आमजन को अपनी आकर्षित कर लिया। डॉक्टरों की प्रस्तुति पर खूब तालियां बजी।

इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ. नरेन्द्र मल्होत्रा, डॉ. जयदीप मल्होत्रा, डॉ. अमित टंडन, डॉ. शिखा सिंह, डॉ. निधि गुप्ता, डॉ. पूनम यादव, डॉ. निहारिका मल्होत्रा डॉ. रत्ना शर्मा, डॉ. हेमा सडाना, डॉ. मनीषा गुप्ता, डॉ. नीलम रावत, डॉ. मोहिता पैंगोरिया, डॉ. मीनल जैन, डॉ. उर्वशी, डॉ. अनु पाठक, डॉ. अभिलाषा यादव, डॉ. आकांक्षा गुप्ता, डॉ. आरती मनोज, डॉ. सीमा सिंह, डॉ. रत्ना शर्मा, डॉ. सविता त्यागी, नमिता शिरोमणी, रेखा रानी आदि उपस्थित थीं।

21 मार्च को होंगी वर्कशॉप
21 मार्च को सुबह 10.30 बजे से प्रजनन, बांझपन, कॉस्मेटिक एंड स्थेटिक गाइनी, अट्रासाउंड, पीपीएच, क्रिटिकल केयर वर्कशॉप का आयोजन होटल डबल ट्री बाई हिल्टन में किया जाएगा। रवि वुमैन हॉस्पीटल में एंडोस्कोपी वर्कशॉप होगी। कार्यशाला का उद्घाटन 22 मार्च को सुबह 11.30 बजे मुख्य अतिथि डॉ. सुनीता तेंदुलवाडकर व विशिष्ठ अतिथि एसएन मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. प्रशान्त गुप्ता करेंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन