Sun 22 Nov 2026
Breaking News Exclusive
एत्मादपुर में लगेगी भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा, सीटू चौहान ने की घोषणा रविवार से शुरू होगा सघन पल्स पोलियो अभियान, 6.81 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की गिरिराज धरण, हम तेरी शरण... भक्ति और ब्रज संस्कृति के रंगों से सराबोर हुआ गोवर्धन महोत्सव गौसेवा की मिसाल: लायंस क्लब आकाश ने गौशाला को भेंट किया 250 मन भूसा वैदिक मंत्रोच्चार और मंगल गीतों के बीच संपन्न हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह श्याम नाम की मस्ती में झूम उठा खाटू नरेश का दरबार, दो रात तक गूंजे जन्मोत्सव के जयकारे घूंघट की ओट में सजी तुलसी मैया, शालिगराम जी संग वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रचाया विवाह वैदिक मंत्रोच्चार के बीच परिणय सूत्र में बंधे तुलसी-शालिग्राम, भव्य वरयात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब उत्तर विधानसभा क्षेत्र में 3.50 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास भक्त प्रहलाद की अटूट भक्ति के आगे झुका हिरण्यकश्यप का अहंकार

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

श्री 1008 समवशरण महामंडल विधान : बच्चों में धर्म और संस्कारों का बीजारोपण, समवशरण महामंडल विधान में हुआ आत्मसिचन बाल संस्कार

Pragya News 24

Sun, Nov 15, 2026
Post views : 94

छठवें दिन इंद्र-इंद्राणियों ने अष्टद्रव्य और अर्घ्य समर्पित कर की जिनेंद्र भगवान की आराधना, विश्व शांति और आत्मकल्याण की कामना

मुनि श्री की अमृतमयी देशना में उपादान और निमित्त का महत्व समझाया, कहा- कषायों का घर्षण ही अशांति का कारण

आगरा। छीपीटोला स्थित पार्श्वधाम में आचार्य भगवन संत चर्या शिरोमणि पट्टाचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर जी महामुनिराज के परम प्रभावक शिष्य श्रमण मुनि श्री 108 समत्व सागर महाराज, श्रमण मुनि श्री 108 शील सागर महाराज एवं श्रमण मुनि श्री 108 सुप्रभात सागर महाराज के ससंघ सानिध्य में आयोजित श्री 1008 समवशरण महामंडल विधान के छठवें दिन श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ आत्मसिचन बाल संस्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेकर जिनेंद्र भगवान की आराधना की।

विधान में सभी इंद्र-इंद्राणियों के साथ सौधर्म इंद्र, कुबेर इंद्र, महायज्ञनायक, यज्ञनायक इंद्र, ईशान इंद्र, महेंद्र इंद्र, सनत इंद्र एवं ब्रह्म इंद्र ने भक्तिभाव से अष्टद्रव्य और अर्घ्य समर्पित कर भगवान जिनेंद्र की आराधना की। विधान के प्रत्येक चरण में भगवान के सहस्र नामों का स्मरण करते हुए आत्मकल्याण, धर्मभावना और विश्व शांति की मंगलकामना की गई। इसके बाद ब्रह्मचारी तरुण भैया, पंडित विकर्ष शास्त्री एवं पंडित विजय शास्त्री ने मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ धार्मिक क्रियाएं संपन्न कराईं। अनुष्ठान के दौरान हवन भी किया गया।

बाल संस्कार कार्यक्रम में बच्चों को दिया धर्म और संस्कारों का संदेश

छठवें दिन का विशेष आकर्षण भव्य आत्मसिचन बाल संस्कार कार्यक्रम रहा। मुनि श्री 108 समत्व सागर महाराज के सानिध्य में मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के बीच बालक-बालिकाओं को धार्मिक संस्कार प्रदान किए गए। इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों में धर्म, सदाचार और आध्यात्मिक मूल्यों के प्रति रुचि जागृत करना रहा।

उपादान और निमित्त के सहयोग से ही कार्य की पूर्णता: मुनि श्री समत्व सागर

धर्मसभा को संबोधित करते हुए मुनि श्री 108 समत्व सागर महाराज ने अपनी अमृतमयी वाणी में उपादान और निमित्त के महत्व को विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्य की उत्पत्ति के पीछे कोई न कोई कारण अवश्य होता है। किसी भी कार्य के संपन्न होने में दो कारण महत्वपूर्ण होते हैं। पहला उपादान, जो स्वयं कार्य का आधार होता है और दूसरा निमित्त, जो सहकारी एवं सहयोगी कारण के रूप में उपस्थित रहता है।

उन्होंने कहा कि कार्य की वास्तविक शक्ति उपादान में होती है, लेकिन अनुकूल निमित्त के अभाव में वह शक्ति जागृत नहीं हो पाती। जीव के भीतर आत्मकल्याण की क्षमता विद्यमान रहती है, लेकिन उसके जागरण के लिए उचित निमित्त का सानिध्य आवश्यक है।

मुनि श्री ने माचिस की तीली का उदाहरण देते हुए समझाया कि प्रत्येक तीली के भीतर अग्नि की शक्ति मौजूद रहती है, लेकिन वह घर्षण के बिना प्रकट नहीं होती। अग्नि को प्रकट करने के लिए दो वस्तुओं के बीच घर्षण आवश्यक है। इसी प्रकार जीवन में भी अनेक कार्य उपयुक्त निमित्त मिलने पर ही प्रकट होते हैं।

उन्होंने कहा कि जब दो वस्तुओं के बीच घर्षण होता है तो अग्नि उत्पन्न होती है और यदि अग्नि प्रकट न भी हो, तब भी गर्मी अवश्य पैदा होती है। यही स्थिति मनुष्य के अंतरंग परिणामों की भी है। जब मनुष्य बार-बार एक ही प्रकार के नकारात्मक विचारों और कषायों में उलझा रहता है तो उसके भीतर अशांति और संक्लेश उत्पन्न होते हैं।

मुनि श्री ने हाथों को आपस में रगड़ने का उदाहरण देते हुए कहा कि सर्दी में दोनों हाथों को रगड़ने से गर्मी पैदा होती है। उसी प्रकार मनुष्य के अंतरंग में कषायों और अशांत परिणामों का बार-बार घर्षण मानसिक अशांति को जन्म देता है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने परिणामों को शांत, निर्मल और सकारात्मक बनाए रखने का प्रयास करना चाहिए। आत्मिक शांति के लिए कषायों पर नियंत्रण और शुद्ध भावों का विकास आवश्यक है।

कार्यक्रम में श्रुत मंथन वर्षायोग समिति के पंडित विजय जैन शास्त्री, रमेश जैन, प्रवीण जैन, मुकेश जैन, विवेक जैन, राजीव जैन, चक्रेश जैन, शैलेश जैन, आशु वी.के., आशु (बाबा), सनी, विन्नू, सचिन, रोहित एवं मीडिया प्रभारी राहुल जैन सहित समस्त मंडल के सदस्य और सकल जैन समाज के श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन