श्री मनःकामेश्वर मंदिर : बाबा मनःकामेश्वर के दरबार में पहुंचे भाजपा सह प्रभारी अनंत ओझा, दर्शन कर ग्रहण की प्रसादी
Pragya News 24
Wed, Nov 18, 2026
वार्षिक भंडारे में 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने पाई प्रसादी, भाजपा प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने पत्र लिखकर भेजीं शुभकामनाएं
आगरा। श्री मनःकामेश्वर मठ मंदिर में 16 नवंबर, सोमवार को आयोजित बाबा के वार्षिक भंडारे में 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। भंडारे में व्यस्तता के चलते शामिल नहीं हो सके भाजपा उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी अनंत ओझा बुधवार को बाबा के दर्शन करने मंदिर पहुंचे। उन्होंने विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया और बाबा का आशीर्वाद लेकर प्रसादी ग्रहण की।
इस अवसर पर श्री मनःकामेश्वर मठ के श्री महंत योगेश पुरी एवं मठ प्रशासक हरिहर पुरी ने अनंत ओझा का स्वागत एवं सम्मान किया। इस दौरान माधवी अग्रवाल भी उपस्थित रहीं। श्री महंत योगेश पुरी ने उन्हें मंदिर परिसर का भ्रमण कराते हुए मठ की धार्मिक एवं आध्यात्मिक परंपराओं से अवगत कराया। साथ ही मंदिर परिसर स्थित वेदांत मंदिर में विराजित भगवान वेद के दर्शन भी कराए।
मठ प्रशासक हरिहर पुरी ने विधिवत पूजन संपन्न कराया। दर्शन एवं पूजन के बाद अनंत ओझा ने मंदिर की व्यवस्थाओं और धार्मिक गतिविधियों की जानकारी ली।
वहीं, भाजपा उत्तर प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने बाबा के वार्षिक भंडारे के आयोजन पर पत्र लिखकर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
Tags :
Agra News
Pragya News
Uttar Pradesh News
UP News
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन