Fri 23 Oct 2026
Breaking News Exclusive
आगरा खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन की तैयारियां पूरी, 12 जनपदों की पोलिंग पार्टियां रवाना पुलिस आयुक्त के घेराव की चेतावनी के बाद हरकत में आई पुलिस, चोरी का माल बरामद डीपीएस ने जीती रूपा प्रकाश इंटर स्कूल मैथमेटिक्स चैंपियनशिप राम दरबार के स्वागत में उमड़ा भक्तिभाव, पुष्पवर्षा कर किया प्रभु स्वरूपों का अभिनंदन 40 झांकियों के साथ निकलेगी माथुर वैश्य समाज की भव्य शोभायात्रा, डांडिया रास से सजेगी जयंती की शाम राम-जानकी के स्वरूपों का चरण पखारकर किया अभिनंदन, भजनों पर झूमे रामभक्त भरत-राम मिलन देख छलक उठीं आंखें, गले लगते ही मिट गया वर्षों का विरह लायंस क्लब कोनरॉय ने गौशाला में अर्पित किया छप्पन भोग, छह कुंतल सब्जियां कीं भेंट रणभूमि में लक्ष्मण के प्रहार से धराशायी हुआ मेघनाद, रामलीला मैदान गूंजा जय श्रीराम के जयघोषों से मां सिद्धिदात्री की भक्ति में झूमे श्रद्धालु, गूंजे जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: बैंड बाजो संग आई बारात, सर्व सहाय सेवा समिति के दसवें सामूहिक विवाह समारोह में एक दूजे के हुए आठ जोड़े

Pragya News 24

Sun, Dec 10, 2023
Post views : 102

• विधि विधान से सम्पन्न हुई सभी रस्में, नवदम्पतियों को आशीर्वाद संग उपहार स्वरूप प्रदान किया गृहस्थी का सभी सामान
• निर्धन माता पिताओं संग परिवारीजनों ने दिया समिति के पदाधिकारियों को धन्यवाद, समाज ने सराहा समिति का नेक प्रयास

आगरा। इधर सोलह श्रंगार कर सजी दुल्हनें थीं तो उधर आठ अलग-अलग घोड़ियों पर सवार होकर बैंडबाजों की बारात में दूल्हे और साथ में नाचते गाते बाराती। हर तरफ उमंग और उत्सव का माहौल था।

सर्व सहाय सेवा समिति द्वारा दसवां सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 8 दूल्हा-दुल्हन विवाह की सभी रस्मों को विधि विधान से निभाते हुए जनम-जनम के लिए एक दूजे के हो गए। वरमाला और फेरों सहित सभी रस्मों को निभाते हुए दुल्हनों की विदाई की गई। इस भावुक क्षण में हर किसी की आंखें नम हो गई। विवाह समारोह में मौजूद शहर के गणमान्य लोगों व समाज सेवियों ने वर वधू को सुखद दाम्पत्य जीवन का आशीर्वाद प्रदान किया। उपहार स्वरूप गृहस्थी का सामान भेंट किया।

साईं बाबा मंदिर बल्केश्वर पार्क से बारात ने विवाह स्थल के लिए प्रस्थान किया, जिसका शुभारम्भ समिति के संरक्षक महेश चंद अग्रवाल, हरीओम गोयल पार्षद ने फीता काटकर किया। वॉटर वर्क्स स्थित अग्रवन में बारातियों का व दूल्हों का स्वागत समिति के महामंत्री आशीष अग्रवाल ने माथे पर तिलक कर किया।

विवाह समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि महापौर हेमलता दिवाकर, लॉयन्स क्लब के इंटरनेशनल निदेशक जितेन्द्र सिंह चौहान, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष बबिता चौहान, अति विशिष्ठ अतिथि एडीएम प्रशासन अजय कुमार सिंह, समिति के संरक्षक महेश चंद अग्रवाल, अध्यक्ष दिलीप कुमार अग्रवाल, महामंत्री आशीष अग्रवाल व कोषाध्यक्ष सुनील गर्ग ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके उपरान्त विवाह की सभी रस्मों को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सम्पन्न किया गया। वरमाला में हंसी ठिठौली थी तो वहीं फेरों के समय नव दम्पतियों के एक नए जीवन की शुरुआत करने की उमंग। सामूहिक प्रीतिभोज में हजारों लोगों ने सुरुचिपूर्ण भोजन ग्रहण किया। शहर के गणमान्य लोगों ने वर-वधू को आशीर्वाद समारोह में सुखी वैवाहिक जीवन के लिए आशीर्वाद दिया। संध्याकाल में नम आंखों से आठों बेटियों को विदाई दी गई। नवविवाहित दम्पत्तियों को गृहस्थी से सम्बंधित सभी आवश्यक सामान समिति द्वारा उपहार स्वरूप प्रदान किया गया।

समिति के महामंत्री आशीष अग्रवाल ने बताया कि समिति द्वारा अब तक 68 बेटियों का घर बसाया जा चुका है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामलीला कमेटी के महामंत्री राजीव अग्रवाल, आरके अग्रवाल, डॉ. करतार चंद्र शास्त्री, विनीत अग्रवाल, नवीन गुप्ता, अंकित गर्ग, श्वेतांक अग्रवाल, अंकेश जैन, विकास गर्ग, श्याम कुमार सिंघल, आदर्श मैनी, लक्की सिंघल, विकास कुमार, सचिन अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, अर्पित गर्ग, अमित कुमार, सौरभ अग्रवाल, अमन अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, मधुर कुमार, अशीष बंसल, नवल किशोर, सौरभ शर्मा, कमलेश देवी अग्रवाल, पारुल अग्रवाल, मोहिनी अग्रवाल, अंजली गर्ग, निधि अग्रवाल, रीता गुप्ता, पारुल गर्ग आदि उपस्थित थीं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन