Tue 23 Jun 2026
Breaking News Exclusive
ऑटिज्म ग्रसित बच्चों के लिए योग है वरदान, दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान ‘कफन’ फिल्म ने दिया मानवता, एकता और सामाजिक समरसता का सशक्त संदेश कमला नगर में वरिष्ठ नागरिकों को मिली बड़ी सौगात, बहुद्देश्यीय हॉल और ई-लाइब्रेरी का हुआ शिलान्यास ग्रीष्मकालीन अवकाश में भी नहीं थमा योग का उत्साह, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रिकॉर्ड सहभागिता भारत विकास परिषद् नवज्योति शाखा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित किया विशाल योग शिविर डॉ. हेडगेवार महानाट्य में जीवंत हुआ संघ स्थापना का इतिहास, राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत रहा सूरसदन क्षत्रिय समाज की एकता का संकल्प, राजपुर चुंगी शाखा के पदाधिकारियों ने ली शपथ पिता के समर्पण को मिला सम्मान: बेस्ट फादर अवार्ड-2026 में आठ प्रेरणादायी पिताओं का अभिनंदन खाटू श्यामजी ग्लोबल सोसाइटी के रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर में 62 यूनिट रक्तदान जूता मार्केट में एनओसी की अंतिम तिथि बढ़कर 10 जुलाई, दलालों से सावधान रहने की अपील

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: एक और भाजपा विरोध का स्वर, भाजपा का नहीं कांग्रेस प्रत्याशी का स्वागत कर रही है भाजपा नेत्री

Pragya News 24

Fri, May 3, 2024
Post views : 31

आगरा. 03 मई 2024. लोकसभा चुनाव 2024 में जीत का दावा करने वाली भारतीय जनता पार्टी अपने ही कार्यकर्ताओं और नेताओं से जंग लड़ रही है सवाल इस बात का है कि क्या इन्हीं हालात से भारतीय जनता पार्टी अबकी बार 400 पार का नारा देने वाली पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। आगरा जनपद में लोकसभा चुनाव 2024 की बात करें तो सबसे ज्यादा फतेहपुरसीकरी लोकसभा में भाजपा विरोध के स्वर उठने लगे हैं भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी और भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर के खिलाफ जहां भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल के पुत्र चौधरी रामेश्वर ने मैदान में है तो वहीं भाजपा नेत्री का भाजपा प्रत्याशी का स्वागत करते नहीं बल्कि कांग्रेस प्रत्याशी का स्वागत करते हुए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल आपको बताते चलें कि कांग्रेस प्रत्याशी का स्वागत करने वाली यह भाजपा नेत्री पायल सिंह चौहान है। पायल सिंह चौहान भारतीय जनता पार्टी में कई अहम पदों की जिम्मेदारी भी निभा चुकी है। खबर लिखे जाने से ठीक 15 मिनट पहले भाजपा नेत्री पायल सिंह चौहान ने अपनी फेसबुक वॉलपेपर पर आगरा फतेहपुरसीकरी लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार का स्वागत करते हुए फोटो अपनी फेसबुक पर पोस्ट किया।

भाजपा के लिए भाजपा नेत्री ने की तीखी टिप्पणी

भाजपा नेत्री पायल सिंह चौहान ने फेसबुक पर कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार के साथ स्वागत करते हुए फोटो पोस्ट करने के बाद भाजपा के लिए तीखी टिप्पणी की है। भाजपा नेत्री पायल सिंह चौहान ने साफ शब्दों में लिखा 'जहां से भी मेरा छत्रिय भाई मैदान में होगा, हम उसका तहेदिल से स्वागत करेंगे। मेरी कौम को कुचलकर कोई हमें पाठ पढ़ने की कोशिश ना करें, यह वह कौम है, जिसके बलिदान से आज तक हिंदुत्व जिंदा है, जो कौम का नहीं, वह किसी का नहीं।'

भाजपा नेत्री पायल सिंह चौहान वह फोटो भी सोशल मीडिया पर मौजूद है, जिन फोटो में भाजपा नेत्री पायल सिंह चौहान गृहमंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत कर रही है तो दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ में भाजपा नेत्री पायल सिंह चौहान दिखाई दे रही है।

फतेहपुरसीकरी लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार का स्वागत करते हुए भाजपा नेत्री पायल सिंह चौहान का फोटो वायरल होने के बाद यह बात स्पष्ट हो गई है कि फतेहपुरसीकरी लोकसभा में भाजपा प्रत्याशी किसी और से नहीं बल्कि अपनों से जंग लड़ रहे हैं। ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या भाजपा प्रत्याशी की जीत यहां से आसान होगी

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन