Mon 10 Aug 2026
Breaking News Exclusive
नर्वदेश्वर महादेव मंदिर में छाया कृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास, जयकारों से गूंजा परिसर सावन की फुहारों संग सजा हरियाली तीज उत्सव, हरे परिधानों में झलकी भारतीय परंपरा जिस शोध को मिला तिरस्कार, उसी ने प्रजनन चिकित्सा को दी नई दिशा बढ़ती उम्र में मातृत्व-पितृत्व की तैयारी, फर्टिलिटी प्रिजर्वेशन की आधुनिक तकनीकों पर मंथन रुद्राभिषेक से गूंजा शिवत्व, वैदिक मंत्रों और आध्यात्मिक चेतना से सराबोर हुआ वातावरण सावन उत्सव में संस्कृति और आधुनिकता का संगम, मल्हारों पर झूमीं महिलाएं शिक्षक नहीं, गुरु बनकर तय करें नई पीढ़ी की दिशा : योगेंद्र उपाध्याय तीजोत्सव मेले में सजेगा भारतीय संस्कृति का रंग, नारी प्रतिभाओं को मिलेगा मंच सूरसदन में उतरा कैलाश, डमरू की थाप पर गूंजा हर-हर महादेव पुष्पवर्षा और शंखनाद से हुआ सपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: सेंट फ्रांसिस कान्वेंट स्कूल में मना वार्षिक समारोह

Pragya News 24

Thu, Dec 7, 2023
Post views : 70

आगरा। सेंट फ्रांसिस कान्वेंट स्कूल में वार्षिक समारोह का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मोस्ट रेवरेंट आर्च बिशप राफी मंजली स्कूल की मैनेजर सिस्टम आई वी, प्रधानाचार्य सिस्टर प्रिंसी के द्धारा संयुक्त रूप से किया गया ।

कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों द्धारा शिक्षा और सांस्कृतिक समागम के साथ नृत्य नाटिका (सुर धनु-एक जीवन दर्शन) के माध्यम से आत्मीय व्यक्तित्व और जीवन रंगों की विभिन्न भावनाओं के पहलुओं का मंचन करते हुए समाज में जागरूकता का संदेश प्रदान किया । इस मौके पर विभिन्न स्कूलो के प्रधानाचार्य और प्रतिनिधि उपस्थित रहें ।

स्वागत गान एवं स्वागत नृत्य के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ । स्कूल की प्रधानाचार्य के द्धारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया । स्कूल कैबिनेट के द्धारा पिछले दो वर्षों में स्कूल द्धारा हासिल की गई विभिन्न क्षेत्रों की उपलब्धियों का प्रस्तुतीकरण किया गया ।

तत्पश्चात बच्चों के द्धारा कार्यक्रम आधारित नृत्य नाटिका (सुर धनु - एक जीवन दर्शन) का मंचन किया गया जिसमें कक्षा एलकेजी से लेकर कक्षा दस तक के छात्र एवं छात्राओं के द्धारा सामूहिक प्रस्तुति दी गई। मंचन में इंद्रधनुष के सातों रंगों द्धारा भावनाओं की अभिव्यक्ति प्रस्तुत की गई जिसमें लाल रंग प्रेम और उत्साह, नीला रंग शांति और विश्राम, पीला रंग उत्साह और सकारात्मकता, हरा रंग प्राकृतिकता और नए आरंभ, बैंगनी रंग आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का संदेश देते हुए जीवन के पहलुओं का दर्शन करा रहे थे ।

मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में जीवन की उच्चतम गुणवत्ता के साथ जीवन-यापन मे समर्पण और समर्थन में सामंजस्य बैठाने का संदेश दिया । कार्यक्रम के दौरान सभी अभिभावकगण समय-समय पर बच्चों का उत्साहवर्धन तालियों के माध्यम से करते रहे । कार्यक्रम की व्यवस्थाएं स्कूल के शिक्षकों द्धारा संभाली गई । धन्यवाद ज्ञापन स्कूल की हेड गर्ल नव्या सिंह के द्धारा दिया गया। कार्यक्रम का समापन ग्रैंड फिनाले और राष्ट्रगान के साथ हुआ।

रिपोर्ट प्रमोद कुशवाहा

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन