Sun 21 Jun 2026
Breaking News Exclusive
दिव्य प्रेम का सर्वोच्च आदर्श है राधा-कृष्ण का मिलन : देवी माहेश्वरी श्रीजी फूड प्रोसेसिंग से लेकर मनोरंजन तक, बीएन ग्रुप ने जीता आगरा का दिल किसान गोष्ठी, वित्तीय जागरूकता एवं मेगा ऋण मुक्ति शिविर में बड़ी संख्या में ऋण खातों का हुआ निस्तारण यूएचएनडी दिवस पर पिलाई गई विटामिन-ए की खुराक किसान अब अन्नदाता ही नहीं, कृषि उद्यमी भी : संजय कुमार सिंह राधा नाम से ही मिलती है श्रीकृष्ण कृपा, वृषभान-कीर्ति के महल में गूंजी जन्मोत्सव की बधाइयां ईरान-अमेरिका युद्ध विराम से निर्यात व्यापार को मिलेगी नई गति : गोपाल गुप्ता 108 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, राधा माधव रसामृत कथा का शुभारंभ फूड एक्सपो में दिखा भविष्य का भारत, 15 हजार से अधिक लोगों ने देखा उद्योग, नवाचार और आत्मनिर्भरता का संगम भव्य घटयात्रा के साथ गणधर वलय विधान का शुभारंभ, जयकारों से गूंजा आगरा

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: राजौरी आतंकी मुठभेड़ में अलीगढ़ के सचिन भी हुए शहीद, 8 दिसंबर को होनी थी शादी

Pragya News 24

Fri, Nov 24, 2023
Post views : 60

आगरा. 23 नवंबर 2023। जम्मू कश्मीर के राजौरी में छुपे आतंकवादियों के साथ 48 घंटे से चल रही मुठभेड़ में आगरा के कैप्टन शुभम गुप्ता ही नहीं बल्कि अलीगढ़ के सचिन लौर भी शहीद हुए हैं। अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र के नगलिया गौरोला में रहने वाले सचिन की शहादत की खबर ने हर किसी को गमगीन कर दिया है।

सचिन 20 मार्च 2019 को आर्मी में भर्ती हुए थे। सचिन के पिता रमेशचंद किसान हैं। 2021 में वह स्पेशल फोर्स में कमांडो बने और वर्तमान में राजौरी के पैरा टू रेजीमेंट में तैनात थे। उनके बड़े भाई विवेक भी नेवी में हैं।

बुधवार रात को सचिन ने अपने भाई से फोन पर बात की थी और आपरेशन चलने की जानकारी दी थी। आज सुबह भी करीब सात बजे उन्होंने व्हाट्सअप पर भाई को मैसेज किया था कि वह आपरेशन में हैं और फ्री होकर बात करेंगे। लेकिन इसके बाद बात नहीं हो पाई।

परिजनों के अनुसार सचिन की 8 दिसंबर को शादी होनी थी। उनका रिश्ता मथुरा के मांट क्षेत्र के गांव जाबरा में रहने वाले मोरमुकुट की बेटी से तय हुआ था। घर में शादी को लेकर तैयारियां चल रही थीं लेकिन इससे पहले ही शहादत की खबर आ गई।

सचिन के शहीद होने की खबर से घर में कोहराम मच गया है। सचिन का शव शुक्रवार तक पहुंचने की बात कही जा रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन