Sun 13 Sep 2026
Breaking News Exclusive
आगरा सत्याग्रह की तैयारियां पूरी, विभिन्न जिलों से लोगों के पहुंचने का दावा जनकपुरी महोत्सव को लेकर प्रशासन ने कसी कमर, अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण जनकपुरी में इस बार दिखेगा राजसी वैभव, 300 फीट चौड़े मंच पर साकार होगा श्रीराम-जानकी विवाह शादी के सीजन में बढ़ेगी सुरक्षा तो सुगम होगा यातायात, पुलिस से वेडिंग इंडस्ट्री ने मांगा सहयोग सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल, विद्यार्थियों के लिए लगाए दो आरओ वाटर प्लांट बच्चों की बिगड़ती जीवनशैली पर विशेषज्ञ की चेतावनी, पैकेज्ड फूड और मोबाइल से बनाएं दूरी माधवी बेटियों का मायका कार्यक्रम का भावपूर्ण समापन, तिलक, आशीर्वाद, उपहार और सावन की मिठास के साथ हुई विदाई 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की तैयारियों को लेकर बैठक, आयोजन में जुटेंगे देशभर के परिजन आगरा हौजरी मैन्युफैक्चरर्स एंड ट्रेडर्स ऑर्गेनाइजेशन की नई कार्यकारिणी गठित, राकेश बंसल लगातार चौथी बार अध्यक्ष नर्मदेश्वर महादेव पर सहस्त्र घट अभिषेक से गूंजा सीताराम मंदिर

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

ब्रह्माकुमारीज : रेडियो मधुबन 107.8 एफ एम के चर्चित ऑनलाइन कार्यक्रम ‘बातें मुलाकातें’ में पहुँचे आगरा के कवि कुमार ललित

Pragya News 24

Thu, Mar 5, 2026
Post views : 302

आगरा। माउंट आबू स्थित ब्रह्मकुमारीज के रेडियो मधुबन 107.8 एफ एम पर चर्चित ऑनलाइन कार्यक्रम ‘बातें मुलाकातें’ में होली के अवसर पर उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा निराला पुरस्कार से सम्मानित आगरा के कवि कुमार ललित को स्पेशल गेस्ट के रूप में सहभागिता करने का स्वर्णिम अवसर मिला।

इस कार्यक्रम की 1892 वीं कड़ी में स्ट्रीम यार्ड के लिंक से जुड़कर आरजे रमेश खेड़े के साथ बात करते हुए कवि कुमार ललित ने अपनी साहित्य- यात्रा के बीज अंकुरण से लेकर रचना-प्रक्रिया पर प्रकाश डालते हुए दोहे, गीत, गजल, मुक्तकों और अन्य कविताओं के पुष्पित-पल्लवित होने के बारे में बताया। भारत के विभिन्न शहरों और भारत के बाहर बैंकॉक में साहित्य यात्रा के अनुभवों को साझा किया। कृत्रिम बुद्धिमत्ता के दौर में मौलिक सृजन की उपादेयता और प्रासंगिकता पर अपनी बात कही।

काव्य-पाठ के क्रम में उन्होंने देशभक्ति और वियोग श्रृंगार के साथ भीतर की यात्रा पर मुड़ने की प्रेरणा देने वाले गीत सुना कर जहाँ काव्य रसिकों का दिल छू लिया, वहीं उन्होंने होली के विशेष अवसर पर अपने दोहों से राष्ट्रीय एकता और सद्भाव का संदेश भी दिया।

हरे रंग से वो रँगें, तुम केसरिया रंग। देश प्रेम के रंग से, दोनों खेलो संग।।
दूर हुए शिकवे-गिले, बैठे हैं सब पास। बस्ती-बस्ती दिख रहा, सामूहिक उल्लास।।

कार्यक्रम की शुरुआत में श्रीमती सुधा दवे ने होली के सुमधुर गीत के साथ कवि कुमार ललित का स्वागत किया। आरजे रमेश खेड़े ने कवि कुमार ललित की रचना धर्मिता पर प्रकाश डालते हुए उनको मिले पुरस्कारों सहित साहित्य-क्षेत्र में उनके योगदान को दर्शकों और श्रोताओं के समक्ष रेखांकित किया। गौरतलब है कि कार्यक्रम के ऑनलाइन प्रसारण के दौरान शुरू से अंत तक लाइव जुड़ रहे दर्शकों और श्रोताओं का भरपूर प्यार उनकी प्रतिक्रियाओं के रूप में कवि कुमार ललित और उनकी रचनाओं को अनवरत मिलता रहा।

कार्यक्रम को दर्शकों और श्रोताओं का अपार प्यार मिलने के बाद रेडियो मधुबन 107.8 एफ एम के स्टेशन हेड यशवंत पाटिल और आरजे रमेश खेड़े द्वारा हस्ताक्षरित प्रशंसा प्रमाण पत्र भी कवि कुमार ललित को ऑनलाइन जारी किया गया।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन