Fri 01 May 2026
Breaking News Exclusive
झूलेलाल मेले में सिंधी कला, संस्कृति और खान-पान के संगम संग बिखरे कला और संस्कृति के रंग नितेश अग्रवाल बने अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष और महामंत्री बने सतेन्द्र अग्रवाल गौ माता को राष्ट्र माता' बनाने के संकल्प के साथ तहसील पर उमड़ा आस्था का जन-सैलाब! एमएसएमई उद्यमियों को सशक्त बनाने की दिशा में पीएनबी का मेगा आउटरीच कार्यक्रम आमंत्रण और ध्वज यात्रा के साथ हुआ मां पीतांबरा महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ प्रेलुडिएस्टा सिल्वर जुबली जिला स्कूल शतरंज टूर्नामेंट 2026 का भव्य आगाज तीन दिवसीय भव्य उत्सव, 22, 23 और 24 अप्रैल को होगा सीताराम मंदिर, वजीरपुरा में पंचम वार्षिक उत्सव सेवा, संस्कार और संवेदनाओं का संगम, सामूहिक विवाह में तीन जोड़ों की नई जिंदगी शुरू अक्षय तृतीया पर तपस्या फाउंडेशन का सेवा-संस्कार: दान महोत्सव व भजन संध्या में उमड़ी श्रद्धा नव दंपति और उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं पर फोकस, शहरी व ग्रामीण स्वास्थ्य केन्द्रों पर खुशहाल परिवार दिवस होगा आयोजित

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: भारत रत्न स्व. अटल जी के जन्मदिन पर 100 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की मिलेगी आगरा को सौगात

Pragya News 24

Wed, Dec 20, 2023
Post views : 24

जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी ने पुलिस आयुक्त के साथ, मा. मुख्यमंत्री के बटेश्वर में प्रस्तावित कार्यक्रम में संभावित आगमन के दृष्टिगत तैयारियों का लिया जायजा
विकास कार्यों को पूर्ण करने के दिए संबंधित को निर्देश
अटल जी की प्रतिमा का अनावरण, सांस्कृतिक संकुल केन्द्र का लोकार्पण, हेलीकॉप्टर सेवा का शुभारंभ, विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया जाना है प्रस्तावित
100 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की मिलेगी आगरा को सौगात
तीन दिवसीय अटल कृषि मेला तथा कृषि प्रदर्शनी का होगा आयोजन

आगरा। आज जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी ने पुलिस आयुक्त के साथ, मा. मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी के बटेश्वर में प्रस्तावित कार्यक्रम में संभावित आगमन के दृष्टिगत तैयारियों का जायजा लिया तथा कार्यक्रम स्थल, पार्किंग व्यवस्था, सड़क व मा.मुख्यमंत्री जी के आगमन के संभावित मार्ग, बटेश्वर मंदिर व सांस्कृतिक संकुल परिसर का निरीक्षण किया, जिलाधिकारी ने नालों की साफ सफाई, वॉल पेंटिंग, सड़क मरम्मत आदि विकास कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के संबंधित को कड़े दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बटेश्वर का भी निरीक्षण किया जहां उचित साफ सफाई न मिलने पर संबंधित को कड़ी फटकार लगाई तथा नियमित साफ सफाई कराने के निर्देश दिए।

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी के जन्मदिन के अवसर पर मा.मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का संभावित आगमन 25 दिसंबर को बटेश्वर में प्रस्तावित है, मा.मुख्यमंत्री जी द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी सांस्कृतिक संकुल केन्द्र के भवन का लोकार्पण तथा उसी परिसर में अटल जी की मूर्ति का अनावरण करेंगे तथा विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। यह सभी परियोजनाएं संस्कृति व पर्यटन विभाग की है। इस अवसर पर मा. मुख्यमंत्री आगरा व मथुरा के लिए हेलीपोर्ट सेवाओं के अंतर्गत हेलीकॉप्टर सेवा का शुभारंभ भी करेंगे। मा. मुख्यमंत्री जी जनसभा को संबोधित करेंगे तथा तीन दिवसीय अटल कृषि मेला तथा कृषि प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे तथा लाभार्थियों को सम्मानित करेंगे।

निरीक्षण में अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व, यशवर्धन श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री अजय कुमार, अपर जिलाधिकारी ना. आ., अपर जिलाधिकारी प्रोटोकॉल, संयुक्त निदेशक पर्यटन, उप निदेशक कृषि, उपजिला मजिस्ट्रेट,जिला पंचायत राज अधिकारी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, जिला पंचायत, खंड विकास अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

प्रमोद कुशवाह की रिपोर्ट

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन