Sat 08 Aug 2026
Breaking News Exclusive
पुष्पवर्षा और शंखनाद से हुआ सपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह महाकालेश्वर धाम में श्रीराम जन्मोत्सव की छाई भक्ति, श्रीराम कथा और महारुद्राभिषेक में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ 23 कला गुरुओं का हुआ भव्य सम्मान, 'गुरु शिल्पी सम्मान–2026' में गुरु-परंपरा को नमन डोला मार्ग का निरीक्षण, तैयारियां तेज; 6 अक्टूबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

हजारों मरीजों ने उठाया नि:शुल्क सेवाओं का लाभ : अग्रवाल युवा संगठन ने लगाया डॉ राम मनोहर लोहिया की स्मृति में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

Pragya News 24

Mon, Mar 23, 2026
Post views : 213

आगरा। डॉ. राम मनोहर लोहिया की 116वीं जयंती के उपलक्ष में अग्रवाल युवा संगठन द्वारा लोहमंडी स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में मरीजों की जबरदस्त भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही पंजीकरण काउंटर एवं ओपीडी पर लंबी कतारें देखने को मिलीं और दिनभर मरीजों का तांता लगा रहा।

शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, संरक्षक सुरेश चंद्र गर्ग, रितेश अग्रवाल, नितेश अग्रवाल, भगवान दास बंसल, डिप्टी सीएमओ डॉ. पीयूष जैन द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

इस अवसर पर विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कहा कि डॉ. राम मनोहर लोहिया जी के आदर्शों पर चलते हुए इस प्रकार के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर समाज के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय में जरूरतमंद लोगों के लिए ऐसी पहल बड़ी राहत है और अग्रवाल युवा संगठन का यह प्रयास सराहनीय है।

अध्यक्ष राकेश अग्रवाल ने सभी डॉक्टरों, सहयोगियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिविर में उमड़ी भीड़ यह दर्शाती है कि समाज में इस प्रकार की सेवाओं की कितनी आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि शिविर में लगभग 2900 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। वहीं 245 मरीजों को परामर्श के उपरांत मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया।

शिविर में नेत्र, फिजिशियन, बाल रोग, चर्म रोग, नाक-कान-गला, दंत रोग, हृदय रोग, फेफड़े रोग, होम्योपैथिक एवं आयुर्वेदिक विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा निशुल्क परामर्श दिया गया। साथ ही मरीजों को दवाओं का वितरण एवं विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांच भी निशुल्क की गई।

इस अवसर पर डॉ प्रतिभा बंसल, डॉ. विशाल गुप्ता, डॉ. बीके अग्रवाल, डॉ. आशीष मित्तल, डॉ. मुकुल अग्रवाल, डॉ. बी.एल. गर्ग, डॉ. गौरव गंगवार, डॉ. रितेश गर्ग, डॉ. ऋषि बंसल, डॉ. राधिका अग्रवाल, डॉ. मारुत दत्त बंसल, डॉ. ज्योति अग्रवाल, डॉ. मोहित गुप्ता, डॉ. एस.के. तनेजा, डॉ. मयंक सिंह, डॉ. नवीन गुप्ता, डॉ. अजय अग्रवाल, डॉ. सुवर्णा सिंह एवं डॉ. दीपेश अग्रवाल ने अपनी सेवाएं प्रदान कर शिविर को सफल बनाया।

शिविर के ससंयोजक मंडल में संदीप अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, शिवम गर्ग, शशांक बंसल, उमेश अग्रवाल, एड अमन अग्रवाल एवं शिवम अग्रवाल थे।

व्यवस्था अंकित अग्रवाल, जितेन्द्र अग्रवाल, अंशुल बंसल,प्रतीक गोयल,मयंक अग्रवाल,मयंक गर्ग,कपिल अग्रवाल,अंकित अग्रवाल,पारस अग्रवाल,मोहित अग्रवाल,नितिन अग्रवाल,विभु सिंघल,कपिल अग्रवाल,दीपक अग्रवाल,विवेक गर्ग,दीपक बंसल, प्रमित बंसल,गौरव अग्रवाल,चिराग अग्रवाल,राज अग्रवाल आदि ने संभाली।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन