Mon 15 Jun 2026
Breaking News Exclusive
भव्य घटयात्रा के साथ गणधर वलय विधान का शुभारंभ, जयकारों से गूंजा आगरा टीबी मुक्त भारत के संकल्प को लेकर स्वास्थ्य केंद्रों पर मनाया गया निक्षय दिवस मधुराधीश जी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, फूल बंगला बना आकर्षण का केंद्र हरिनाम संकीर्तन और अन्नकूट महोत्सव के साथ सम्पन्न हुई गोवर्धन पूजा खाटू श्याम भजन संध्या के साथ श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का भव्य समापन भव्य नौका विहार उत्सव में सजे बाबा श्याम, सोमवती अमावस्या पर उमड़ा श्रद्धा का सागर समर कैंप में निखरी प्रतिभाएं, समापन पर बालिकाओं का सम्मान फूड एक्सपो के दूसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, पांच हजार से अधिक विजिटर्स ने लिया नवाचार, स्वाद और उद्योग का अनुभव हाथीघाट पर स्थापित हुआ “अर्पण कलश”, 560 किलो प्लास्टिक कचरा रीसाइक्लिंग के लिए भेजा श्रीहरि के जयकारों संग सम्पन्न हुई गोवर्धन पूजा, पंचामृत से हुआ अभिषेक

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: आग बुझने के बाद सामान ढूंढने लगी बुजुर्ग महिला, दृश्य देखकर विचिलित हुए लोग

Pragya News 24

Tue, Oct 24, 2023
Post views : 70

Agra. मंगलवार एक गरीब परिवार के लिए अमंगल में तब्दील हो गया। सुबह उठते ही आग की लपटों से घिरी झोपड़ी देखकर जान बचाने के लिए बुजुर्ग बाहर भागे। देखते ही देखते जीवन भर की कमाई पूंजी और सारा सामना जलकर राख हो गया। मौके पर पहुँची दमकल ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद जो तस्वीर सामने आई उसे देखकर हर कोई विचलित हो गया। बुजुर्ग महिला झोपड़ी में लगी आग बुझने के बाद अपना सामान ढूंढती हुई नजर आई। इस दृश्य को देखकर हर कोई संवेदनाएं व्यक्त करने लगा।

कबाड़ गोदाम में लगी थी आग

घटना हरिपर्वत थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर की है। सेक्टर-चार में इंद्र कुमार जैन का कबाड़ का गोदाम है। सुबह करीब नौ बजे गोदाम में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुँच गयी। दमकल की चार गाड़ियों की मदद करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया। मगर जब तक गोदाम में रखा सारा कबाड़ जलकर राख हो गया।

धमाकों से दहल गया क्षेत्र

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग लगने के बाद गोदाम में रखे कबाड़ के सामान में तेज धमाके होने लगे थे। अगर धमाकों से जलता हुआ कबाड़ आसपास कहीं गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था। जिस गोदाम में आग लगी उसके आसपास कई दुकान और गोदाम संचालित थे। इसी आग में बुजुर्ग महिला की झोपड़ी भी चपेट में आ गयी। फिलहाल पुलिस यह जाने का भी प्रयास कर रही है कि गोदाम स्वामी का गोदाम कानूनी रूप से सही था या नहीं।

गोदाम के बाहर बाबूलाल की झोपड़ी बनी हुई थी। वह वहां रहकर चौकीदारी करते हैं। आग लगने से उसकी झोपड़ी पूरी तरह जल गई। झोपड़ी में रखा सारा सामान और जीवन भर की पूंजी जलकर राख हो गयी। हादसे के बाद बाबूलाल की पत्नी प्रेमवती दहाडें मारकर रोने लगे। आग कम होते ही उन्होंने राख में अपना सामान ढूंढना शुरू कर दिया। दमकल कर्मचारियों ने यह दृश्य देखा तो वह भी विचलित हो उठे। उन्होंने बुजुर्ग महिला की सामान ढूंढने में मदद की लेकिन कुछ भी नहीं मिला। आग में पूरा सामान जलकर राख हो गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन