Fri 23 Oct 2026
Breaking News Exclusive
आगरा खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन की तैयारियां पूरी, 12 जनपदों की पोलिंग पार्टियां रवाना पुलिस आयुक्त के घेराव की चेतावनी के बाद हरकत में आई पुलिस, चोरी का माल बरामद डीपीएस ने जीती रूपा प्रकाश इंटर स्कूल मैथमेटिक्स चैंपियनशिप राम दरबार के स्वागत में उमड़ा भक्तिभाव, पुष्पवर्षा कर किया प्रभु स्वरूपों का अभिनंदन 40 झांकियों के साथ निकलेगी माथुर वैश्य समाज की भव्य शोभायात्रा, डांडिया रास से सजेगी जयंती की शाम राम-जानकी के स्वरूपों का चरण पखारकर किया अभिनंदन, भजनों पर झूमे रामभक्त भरत-राम मिलन देख छलक उठीं आंखें, गले लगते ही मिट गया वर्षों का विरह लायंस क्लब कोनरॉय ने गौशाला में अर्पित किया छप्पन भोग, छह कुंतल सब्जियां कीं भेंट रणभूमि में लक्ष्मण के प्रहार से धराशायी हुआ मेघनाद, रामलीला मैदान गूंजा जय श्रीराम के जयघोषों से मां सिद्धिदात्री की भक्ति में झूमे श्रद्धालु, गूंजे जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

जनकपुरी महोत्सव-2026 : जनकपुरी महोत्सव को लेकर प्रशासन ने कसी कमर, अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण

Pragya News 24

Fri, Sep 4, 2026
Post views : 151

आगरा। भावना एस्टेट रोड पर आयोजित होने जा रहे जनकपुरी महोत्सव-2026 को लेकर प्रशासन, पुलिस, यातायात विभाग और आगरा मेट्रो कॉरपोरेशन के अधिकारियों ने गुरुवार को महोत्सव क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने प्रस्तावित जनक महल स्थल के साथ ही वहां तक पहुंचने वाले प्रमुख मार्गों का जायजा लिया और यातायात, सुरक्षा तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर आवश्यक व्यवस्थाओं पर मंथन किया।

निरीक्षण के दौरान एडीएम सिटी यमुनाधर चौहान, एडिशनल डीसीपी सिटी हिमांशु गौरव, एसीपी ट्रैफिक अमित कुमार, ट्रैफिक इंस्पेक्टर शैलेन्द्र सिंह तथा सिकंदरा थाना प्रभारी राजीव त्यागी सहित प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

आगरा मेट्रो कॉरपोरेशन की ओर से चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर सुशील भट्ट, डिप्टी चीफ इंजीनियर मीत प्रकाश सहित अन्य अधिकारियों ने भी निरीक्षण में भाग लिया। जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति की ओर से मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय गोयल, मुख्य संयोजक मनोज बंसल, मुख्य समन्वयक धर्मेश जैन, महामंत्री मनोज जादौन, कोषाध्यक्ष आकाश ग्वाला, मीडिया प्रभारी राणा सुशील सिंह, क्षेत्रीय पार्षद वेद प्रकाश गोस्वामी एवं स्वामीनाथ तिवारी सहित सतीश ठाकुर और शिवा यादव उपस्थित रहे।

यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष मंथन
महोत्सव के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए अधिकारियों ने विशेष कार्ययोजना पर चर्चा की। खास तौर पर हाईवे और आसपास के प्रमुख मार्गों पर यातायात संचालन, वाहनों की आवाजाही तथा संभावित भीड़ को नियंत्रित करने के उपायों पर विचार किया गया।

आगरा मेट्रो कॉरपोरेशन के अधिकारियों के साथ हाईवे पर आवश्यक बैरिकेडिंग, ट्रैफिक डायवर्जन तथा विभिन्न कटों को आवश्यकता के अनुसार खोलने और बंद रखने की व्यवस्था पर भी विस्तार से चर्चा हुई। अधिकारियों का उद्देश्य महोत्सव में आने वाले श्रद्धालुओं के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों के आवागमन को भी सुगम बनाए रखना है।

जनक महल और पहुंच मार्गों की सुरक्षा पर जोर
अधिकारियों ने प्रस्तावित जनक महल स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और वहां तक पहुंचने वाले सभी प्रमुख मार्गों की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान भीड़ प्रबंधन, वाहनों की आवाजाही, सुरक्षा व्यवस्था, आपातकालीन सेवाओं और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनकपुरी महोत्सव-2026 के दौरान श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करेंगे। महोत्सव अवधि में यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए आवश्यक तैयारियों को समय से पूरा करने पर भी जोर दिया गया।

निरीक्षण के दौरान आगरा मेट्रो कॉरपोरेशन के अधिकारियों ने भी महोत्सव क्षेत्र से संबंधित व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय किया।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन