Wed 23 Sep 2026
Breaking News Exclusive
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा दान की राशि से जनसेवा का संकल्प, बालिका कॉलेज के दो कक्षों का जीर्णोद्धार वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने लायंस क्लब प्रयास के साथ देखी हनुमान अंश, उत्साह से लिया आउटिंग का आनंद संत शिरोमणि दुर्बलनाथ के 165वें जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: अपर निदेशक और सीएमओ ने आगरा जिला अस्पताल का किया निरीक्षण

Pragya News 24

Mon, Sep 18, 2023
Post views : 205
Agra. आगरा के जिला अस्पताल की चिकित्सीय व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए सीएमओ और अपर निदेशक जिला अस्पताल पहुँचे। यहां पर उन्होंने जिला अस्पताल की ओपीडी पर्चा काउंटर से लेकर एक्स-रे, ब्लड कलेक्शन और पैथोलॉजी का निरीक्षण किया। ओपीडी से लेकर पर्चा काउंटर, एक्स-रे, ब्लड कलेक्शन और पैथोलॉजी में मरीजों की भीड़ को देखकर वह भी दंग रह गए। पर्चा काउंटर पर अत्यधिक भीड़ के चलते धक्का मुक्की हो रही थी तो वहीँ मरीज भी परेशान हो रहे थे। ओपीडी में लगी लंबी लाइन का भी यही हाल था। उन्होंने ओपीडी में टोकन सिस्टम के साथ-साथ पर्चा काउंटर और रजिस्ट्रेशन काउंटर बढ़ाये जाने की बात कही। आपको बताते चलें कि पिछले दिनों जिला अस्पताल की पर्चा काउंटर पर अत्यधिक भीड़ के कारण मरीजों के जमीन पर बैठने व अन्य अव्यवस्थाओं को लेकर सोशल मीडिया पर शिकायतें की गई थी जिसका प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य मंत्री ने संज्ञान लिया। मरीज को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिले इसीलिए आगरा के स्वास्थ्य अधिकारियों को जिला अस्पताल के साथ-साथ लेडी लॉयल और सीएचसी पर बेहतर व्यस्था करने की निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में आज सीएमओ आगरा और अपर निदेशक मंडल दोनों ही दलबल के साथ जिला अस्पताल पहुंचे थे और यहां की चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सीएमओ आगरा अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि मरीज को कैसे बेहतर सुविधा मिले, इसको लेकर आज निरीक्षण किया गया है। पर्चा काउंटर पर अत्यधिक भीड़ थी इसीलिए पर्चा काउंटर बढ़ाये जाने, ओपीडी में टोकन सिस्टम और मरीजों के बैठने की उचित व्यवस्था के लिए रिपोर्ट तैयार की जाएगी। साथ ही पैथोलॉजी और ब्लड कलेक्शन में भी इसी तरह की व्यवस्थाएं हो इस संबंध में रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजा जाएगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन