Sun 22 Nov 2026
Breaking News Exclusive
एत्मादपुर में लगेगी भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा, सीटू चौहान ने की घोषणा रविवार से शुरू होगा सघन पल्स पोलियो अभियान, 6.81 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की गिरिराज धरण, हम तेरी शरण... भक्ति और ब्रज संस्कृति के रंगों से सराबोर हुआ गोवर्धन महोत्सव गौसेवा की मिसाल: लायंस क्लब आकाश ने गौशाला को भेंट किया 250 मन भूसा वैदिक मंत्रोच्चार और मंगल गीतों के बीच संपन्न हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह श्याम नाम की मस्ती में झूम उठा खाटू नरेश का दरबार, दो रात तक गूंजे जन्मोत्सव के जयकारे घूंघट की ओट में सजी तुलसी मैया, शालिगराम जी संग वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रचाया विवाह वैदिक मंत्रोच्चार के बीच परिणय सूत्र में बंधे तुलसी-शालिग्राम, भव्य वरयात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब उत्तर विधानसभा क्षेत्र में 3.50 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास भक्त प्रहलाद की अटूट भक्ति के आगे झुका हिरण्यकश्यप का अहंकार

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

श्री जगन्नाथ मंदिर : अभिषेक और संकीर्तन के साथ मनाया श्रील प्रभुपाद का तिरोभाव उत्सव

Pragya News 24

Fri, Nov 13, 2026
Post views : 64

अभिषेक, महाआरती और संकीर्तन के बीच भक्तों ने किया आध्यात्मिक योगदान का स्मरण

आगरा। कमला नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) की ओर से इस्कॉन के संस्थापकाचार्य श्रील प्रभुपाद का तिरोभाव उत्सव श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में विशेष धार्मिक आयोजन हुए। भक्तों ने पुष्प अर्पित कर श्रील प्रभुपाद के आध्यात्मिक योगदान एवं श्रीकृष्ण भक्ति के प्रचार-प्रसार में उनके अतुलनीय कार्यों का स्मरण किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर अध्यक्ष अरविन्द प्रभु ने श्रील प्रभुपाद के अभिषेक के साथ किया। वैदिक मंत्रोच्चार और भक्ति संगीत के बीच आयोजित अभिषेक में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। इस दौरान श्रील प्रभुपाद के जीवन, उनकी शिक्षाओं और आध्यात्मिक विचारों पर प्रकाश डाला गया।

अरविन्द प्रभु ने कहा कि श्रील प्रभुपाद ने इस्कॉन की स्थापना कर श्रीमद्भगवद्गीता और भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति का संदेश विश्वभर में पहुंचाया। उनके अथक प्रयासों से अनेक देशों में कृष्णभावनामृत आंदोलन का विस्तार हुआ और लाखों लोग इस आध्यात्मिक अभियान से जुड़े।

इसके पश्चात महाआरती का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर सुख-समृद्धि एवं आध्यात्मिक उन्नति की कामना की। सामूहिक संकीर्तन में हरे कृष्ण महामंत्र के गायन से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन के माध्यम से अपनी श्रद्धा और भक्ति भाव प्रकट किया।

इस अवसर पर नितेश अग्रवाल, आशू मित्तल, सुशील अग्रवाल, शैलेन्द्र अग्रवाल, कान्ता प्रसाद अग्रवाल, राजेश उपाध्याय, संजीव बंसल, शैलेश बंसल, ओमप्रकाश अग्रवाल, संजय कुकरैजा, राजेश मल्होत्रा, संजीव मित्तल, देव केशव, राजेश गर्ग, सुनील मनचंदा एवं अदिति गौरांगी सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन