Sun 22 Nov 2026
Breaking News Exclusive
एत्मादपुर में लगेगी भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा, सीटू चौहान ने की घोषणा रविवार से शुरू होगा सघन पल्स पोलियो अभियान, 6.81 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की गिरिराज धरण, हम तेरी शरण... भक्ति और ब्रज संस्कृति के रंगों से सराबोर हुआ गोवर्धन महोत्सव गौसेवा की मिसाल: लायंस क्लब आकाश ने गौशाला को भेंट किया 250 मन भूसा वैदिक मंत्रोच्चार और मंगल गीतों के बीच संपन्न हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह श्याम नाम की मस्ती में झूम उठा खाटू नरेश का दरबार, दो रात तक गूंजे जन्मोत्सव के जयकारे घूंघट की ओट में सजी तुलसी मैया, शालिगराम जी संग वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रचाया विवाह वैदिक मंत्रोच्चार के बीच परिणय सूत्र में बंधे तुलसी-शालिग्राम, भव्य वरयात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब उत्तर विधानसभा क्षेत्र में 3.50 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास भक्त प्रहलाद की अटूट भक्ति के आगे झुका हिरण्यकश्यप का अहंकार

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

भारतीय किसान यूनियन (भानू) : अब किसान खुद पहुंचेंगे संसद और विधानसभा, किसान क्रांति दल सभी सीटों पर उतारेगा प्रत्याशी

Pragya News 24

Sun, Nov 15, 2026
Post views : 67

भारतीय किसान यूनियन (भानू) के पदभार ग्रहण एवं सम्मान समारोह में आरती गोयल बनीं महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष, अशोक कुमार अग्रवाल को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी

किसान आयोग के गठन, एमएसपी निर्धारण में किसानों की भागीदारी और कर्जमाफी की उठाई मांग; किसानों के अधिकारों के लिए संघर्ष तेज करने का संकल्प

आगरा। किसानों के सम्मान, अधिकार और समस्याओं के समाधान के लिए अब किसान केवल सड़कों पर आंदोलन नहीं करेंगे, बल्कि संसद और विधानसभा में पहुंचकर भी अपनी आवाज बुलंद करेंगे। आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों में किसान क्रांति दल सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगा। यह ऐलान भारतीय किसान यूनियन (भानू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. भानु प्रताप सिंह ने आगरा में आयोजित संगठन के पदभार ग्रहण एवं स्वागत-सम्मान समारोह में किया। उन्होंने कहा कि अब किसान संसद और विधानसभा का घेराव करने के बजाय स्वयं सदनों का हिस्सा बनेंगे, ताकि उनकी समस्याओं को सीधे सदन में उठाया जा सके।

शांति अपार्टमेंट, तेज नगर में आयोजित समारोह में भारतीय किसान यूनियन (भानू) के महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में आरती गोयल तथा राष्ट्रीय महामंत्री के रूप में अशोक कुमार अग्रवाल ने अपनी नई जिम्मेदारियों का पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया और संगठन को मजबूत बनाने के लिए शुभकामनाएं दीं।

महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने के बाद आरती गोयल ने कहा कि किसान देश का अन्नदाता है और अन्न ही ब्रह्म है, लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि अन्नदाता को आज भी वह सम्मान और महत्व नहीं मिल पा रहा, जिसका वह हकदार है। किसानों की मेहनत से पूरा देश अन्न प्राप्त करता है, इसके बावजूद उन्हें अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ता है। उन्होंने संकल्प व्यक्त किया कि महिला मोर्चा के माध्यम से किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा और उन्हें उचित सम्मान, अधिकार एवं न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

राष्ट्रीय महामंत्री अशोक कुमार अग्रवाल ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे। किसानों की समस्याओं को एकजुट होकर उठाना और उनकी आवाज सरकार तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा के लिए संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाया जाएगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. भानु प्रताप सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार से लगातार किसान आयोग के गठन की मांग की जा रही है, ताकि किसानों की समस्याओं का स्थायी समाधान हो सके और उन्हें अपनी फसलों का उचित मूल्य मिल सके। उन्होंने मांग की कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) का निर्धारण किसानों की भागीदारी से किया जाना चाहिए। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से देश के किसानों के सभी कर्ज माफ करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि जब बड़े उद्योगपतियों और राजनेताओं के कर्ज माफ किए जा सकते हैं, तो देश के अन्नदाता किसानों के साथ भेदभाव क्यों किया जा रहा है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल संगठन सरकार से अपनी मांगों को पूरा करने का निवेदन कर रहा है, लेकिन यदि किसानों के हित में सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

ये रहे उपस्थित
समारोह में प्रदेश अध्यक्ष गीता ठाकुर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गजेंद्र शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री अजय गुप्ता, राष्ट्रीय सचिव मनजीत, जिला अध्यक्ष शीतल सिंह, युवा प्रदेश अध्यक्ष पवन समाधिया, संगठन मंत्री देव ठाकुर, जिला अध्यक्ष देवेश शर्मा, व्यापार मोर्चा जिला अध्यक्ष धर्मवीर, जिला महासचिव सोनू व्यास, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अशोक तिवारी, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित अग्रवाल, युवा उपाध्यक्ष तुषार जादौन, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र गर्ग, जिला उपाध्यक्ष विमल, धनंजय प्रताप सिंह और अतुल गोयल सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन