Sun 22 Nov 2026
Breaking News Exclusive
एत्मादपुर में लगेगी भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा, सीटू चौहान ने की घोषणा रविवार से शुरू होगा सघन पल्स पोलियो अभियान, 6.81 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की गिरिराज धरण, हम तेरी शरण... भक्ति और ब्रज संस्कृति के रंगों से सराबोर हुआ गोवर्धन महोत्सव गौसेवा की मिसाल: लायंस क्लब आकाश ने गौशाला को भेंट किया 250 मन भूसा वैदिक मंत्रोच्चार और मंगल गीतों के बीच संपन्न हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह श्याम नाम की मस्ती में झूम उठा खाटू नरेश का दरबार, दो रात तक गूंजे जन्मोत्सव के जयकारे घूंघट की ओट में सजी तुलसी मैया, शालिगराम जी संग वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रचाया विवाह वैदिक मंत्रोच्चार के बीच परिणय सूत्र में बंधे तुलसी-शालिग्राम, भव्य वरयात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब उत्तर विधानसभा क्षेत्र में 3.50 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास भक्त प्रहलाद की अटूट भक्ति के आगे झुका हिरण्यकश्यप का अहंकार

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

शांतिकुंज हरिद्वार : आंवलखेड़ा के गांवों से यमुना पार तक गूंजा गायत्री मंत्र, ज्योति कलश रथ यात्रा के स्वागत में उमड़े श्रद्धालु

Pragya News 24

Sat, Nov 14, 2026
Post views : 70

251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के आयोजन को लेकर लोगों में उत्साह, 16 से 19 दिसंबर तक सेक्टर-11 में होगा चार दिवसीय आयोजन

आगरा। शांतिकुंज हरिद्वार से निकली पावन ज्योति कलश रथ यात्रा के यमुना पार क्षेत्र के टेड़ी बगिया, कालिंदी विहार एवं शाहदरा क्षेत्र में पहुंचने पर श्रद्धा और उल्लास के साथ भव्य स्वागत किया गया। यात्रा के आगमन को लेकर क्षेत्र में विशेष उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रीय लोगों ने पुष्पवर्षा और जयघोष के साथ ज्योति कलश यात्रा का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान वातावरण गायत्री मंत्रों और धार्मिक जयघोष से भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने ज्योति कलश के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से आगामी दिसंबर माह में सेक्टर-11 में आयोजित होने वाले 251 कुंडीय राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील की। उन्होंने बताया कि यह चार दिवसीय महायज्ञ 16 से 19 दिसंबर 2026 तक आयोजित होगा।

ज्योति कलश यात्रा के माध्यम से महायज्ञ का आमंत्रण जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से इस आध्यात्मिक एवं धार्मिक आयोजन में सहभागी बनकर यज्ञ, संस्कार और राष्ट्र निर्माण के इस अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

इन्होंने किया स्वागत

ज्योति जी का महादेवी नगर में प्यारेलाल परिहार एवं उनके पारिवारिकजनों ने स्वागत किया। टेढ़ी बगिया - विकास नगर में श्रीमती मंजू मिश्रा एवं उनके महिला मंडल की सदस्यों ने ज्योति कलश का पूजन-अर्चन कर स्वागत किया। शिवानी वाटिका में श्रीमती गंगा श्री एवं उनके सहयोगियों ने श्रद्धाभाव से अभिनंदन किया। वहीं कृष्णागोल्ड में श्रीमती इंदु शर्मा, कृष्णा पैराडाइज में श्रीमती सर्वेश मिश्रा के परिजनों एवं कॉलोनीवासियों ने ज्योति कलश यात्रा का स्वागत किया।

इसी क्रम में सौदानसिंह कॉलेज के पास एसएस नगर में श्रीमती रामदेवी कटियार एवं महिला मंडल की सदस्यों ने पूजा-अर्चना कर ज्योति कलश का अभिनंदन किया। मोहन नगर में रविमोहन कुलश्रेष्ठ सहित अन्य श्रद्धालुओं ने भी यात्रा का स्वागत पूजन किया तथा शांतिकुंज प्रतिनिधि द्वारा दीप यज्ञ कराया गया।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन