Mon 23 Nov 2026
Breaking News Exclusive
बल्केश्वर में चौथ वसूली के आरोपों पर उबाल, सामाजिक संगठनों ने खोला मोर्चा गुरुनानक जयंती पर प्रिल्यूड में गूंजा मानवता और समानता का संदेश द्वादश ज्योतिर्लिंगों की महिमा से गूंजा प्रिल्यूड का मंच, रजत जयंती पर दिखी भारतीय संस्कृति की झलक 21 हजार दीपों से जगमगाया श्रीजगन्नाथ मंदिर, लक्ष्मी-नरसिंह स्वरूप में विराजे भगवान श्रीकृष्ण-बलराम की भव्य शोभायात्रा ने मोहा जनमानस का मन, 50 से अधिक झांकियों ने बिखेरी आस्था की छटा आगरा में पल्स पोलियो अभियान का आगाज, 6.81 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की वायरल होने से ज्यादा जरूरी विचारवान होना, जन कला मंच की गोष्ठी में सोशल मीडिया पर मंथन कंस के अत्याचारों का हुआ अंत, कान्हा ने मथुरा में फिर स्थापित किया धर्मराज सात बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान, लायंस क्लब प्रयास ने धूमधाम से कराया सामूहिक विवाह एत्मादपुर में लगेगी भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा, सीटू चौहान ने की घोषणा

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा : आगरा-अलीगढ़ मंडल के ब्राह्मण पदाधिकारियों ने किया मंथन, आरक्षण और राजनीतिक भागीदारी पर हुई चर्चा

Pragya News 24

Sun, Nov 15, 2026
Post views : 72

आगरा-अलीगढ़ मंडल के पदाधिकारियों ने किया विचार-विमर्श, आरक्षण, एससी-एसटी एक्ट और राजनीतिक भागीदारी जैसे विषयों पर हुई चर्चा

राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मधु भारद्वाज ने समाज से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने का किया आह्वान

आगरा। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में रविवार, 15 नवंबर को विजय नगर कॉलोनी स्थित होटल कलेवा में आगरा एवं अलीगढ़ मंडल की संयुक्त मंडलीय कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम जी के पूजन के साथ हुआ। इस अवसर पर श्री महेश शर्मा ने उपस्थित अतिथियों एवं सदस्यों का स्वागत किया, जबकि कार्यक्रम संयोजक एवं मंडल अध्यक्ष दीप्ति भार्गव ने सभी उपस्थित सदस्यों का परिचय कराया।

बैठक में महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष अंजू अग्निहोत्री ने संस्था की गतिविधियों एवं संगठनात्मक कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष पं. त्रिभुवन शर्मा ने की। उन्होंने आरक्षण के मुद्दे पर चर्चा करते हुए इस विषय में संस्था की भूमिका और संगठन के दृष्टिकोण से सभी को अवगत कराया।

प्रदेश महामंत्री आचार्य राजेश शर्मा ने एससी-एसटी एक्ट से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखे। साथ ही राजनीतिक परिदृश्य में ब्राह्मण समाज की भूमिका और उसकी भागीदारी को लेकर विस्तार से चर्चा की।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मधु भारद्वाज ने उपस्थित सदस्यों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में ब्राह्मण समाज को एकजुट होने की आवश्यकता है। समाज की एकता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा समाज के लोगों को एक मंच पर लाने के लिए सामूहिक प्रयास करने पर जोर दिया।

बैठक में आगरा, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, एटा, कासगंज, फिरोजाबाद, मैनपुरी और मुरादाबाद सहित विभिन्न जनपदों के जिलाध्यक्ष एवं महानगर अध्यक्षों ने सहभागिता की। बैठक के अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन