Sun 13 Sep 2026
Breaking News Exclusive
आगरा सत्याग्रह की तैयारियां पूरी, विभिन्न जिलों से लोगों के पहुंचने का दावा जनकपुरी महोत्सव को लेकर प्रशासन ने कसी कमर, अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण जनकपुरी में इस बार दिखेगा राजसी वैभव, 300 फीट चौड़े मंच पर साकार होगा श्रीराम-जानकी विवाह शादी के सीजन में बढ़ेगी सुरक्षा तो सुगम होगा यातायात, पुलिस से वेडिंग इंडस्ट्री ने मांगा सहयोग सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल, विद्यार्थियों के लिए लगाए दो आरओ वाटर प्लांट बच्चों की बिगड़ती जीवनशैली पर विशेषज्ञ की चेतावनी, पैकेज्ड फूड और मोबाइल से बनाएं दूरी माधवी बेटियों का मायका कार्यक्रम का भावपूर्ण समापन, तिलक, आशीर्वाद, उपहार और सावन की मिठास के साथ हुई विदाई 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की तैयारियों को लेकर बैठक, आयोजन में जुटेंगे देशभर के परिजन आगरा हौजरी मैन्युफैक्चरर्स एंड ट्रेडर्स ऑर्गेनाइजेशन की नई कार्यकारिणी गठित, राकेश बंसल लगातार चौथी बार अध्यक्ष नर्मदेश्वर महादेव पर सहस्त्र घट अभिषेक से गूंजा सीताराम मंदिर

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

मेहर सिनेमा : 50 वर्षों की विरासत, अब लेजर 4K तकनीक के साथ आधुनिकता की नई उड़ान भर रहा है मेहर सिनेमा

Pragya News 24

Fri, Jul 3, 2026
Post views : 212

आगरा। शहर की सिनेमा संस्कृति का पर्याय बन चुका बालूगंज स्थित मेहर सिनेमा अपनी 50 वर्षों की गौरवशाली यात्रा के साथ आधुनिक तकनीक का नया अध्याय लिख रहा है। पांच दशकों से लाखों दर्शकों की यादों का हिस्सा रहा यह प्रतिष्ठित सिनेमाघर अब अत्याधुनिक 35,000 ल्यूमेंस क्रिस्टी लेजर 4K प्रोजेक्शन सिस्टम से सुसज्जित हो गया है। नई तकनीक के साथ दर्शकों को पहले से कहीं अधिक उज्ज्वल, स्पष्ट, जीवंत और वास्तविक सिनेमाई अनुभव मिलेगा। शुक्रवार को आयोजित समारोह में इस नई तकनीक पर आधारित पोस्टर का विमोचन किया गया।

निदेशक मेहर प्रसाद अग्रवाल एवं आयुष अग्रवाल ने बताया कि समय के साथ स्वयं को लगातार आधुनिक बनाना ही मेहर सिनेमा की पहचान रही है। नवीनतम लेजर 4K तकनीक पारंपरिक प्रोजेक्शन सिस्टम की तुलना में कहीं अधिक ब्राइटनेस, गहरा कंट्रास्ट, प्राकृतिक रंगों की सटीकता और अल्ट्रा-शार्प इमेज क्वालिटी प्रदान करती है। विशाल स्क्रीन पर प्रत्येक दृश्य वास्तविकता के बेहद करीब दिखाई देता है, जिससे दर्शकों को विश्वस्तरीय सिनेमाई अनुभव प्राप्त होगा।

1977 में जेम्स बॉन्ड फिल्म से हुई थी शुरुआत
मेहर सिनेमा की शुरुआत 29 सितंबर 1977 को विश्व प्रसिद्ध जेम्स बॉन्ड 007 श्रृंखला की फिल्म "डायमंड्स आर फॉरएवर" के प्रदर्शन के साथ हुई थी। उस समय मात्र पांच रुपये के टिकट पर दर्शक यहां फिल्म देखने आते थे। आधुनिक निर्माण शैली, विशाल स्क्रीन और उत्कृष्ट प्रस्तुति के कारण मेहर सिनेमा शीघ्र ही आगरा सहित आसपास के जनपदों के फिल्म प्रेमियों का पसंदीदा मनोरंजन केंद्र बन गया।

विदेशी फिल्मों और चिल्ड्रन्स फिल्म फेस्टिवल की अनूठी पहचान
स्थापना के बाद लगभग दो वर्षों तक यहां केवल विदेशी फिल्मों का प्रदर्शन किया गया, जो उस दौर में एक अभिनव पहल थी। वर्ष 1979 में आगरा का पहला चिल्ड्रन्स फिल्म फेस्टिवल भी मेहर सिनेमा में आयोजित हुआ, जो लगातार तीन सप्ताह तक चला। इस आयोजन ने बच्चों और परिवारों के बीच गुणवत्तापूर्ण सिनेमा के प्रति नई रुचि विकसित की।

दृश्य के साथ ध्वनि का भी अद्भुत अनुभव
प्रबन्धक योगेंद्र मलिक ने बताया कि अत्याधुनिक लेजर 4K प्रोजेक्शन के साथ मेहर सिनेमा में डॉल्बी 7.1 सराउंड साउंड सिस्टम पहले से स्थापित है, जो दर्शकों को चारों दिशाओं से आने वाली ध्वनि का वास्तविक एहसास कराता है। वहीं हार्कनेस मल्टी गेन स्क्रीन की बदौलत थिएटर की हर सीट से समान रूप से स्पष्ट, चमकदार और उच्च गुणवत्ता वाली तस्वीर दिखाई देती है। पूरा परिसर सेंट्रली एयर कंडीशंड तथा आधुनिक इंटीरियर से सुसज्जित है।

आरामदायक सीटिंग से मिलेगा प्रीमियम अनुभव
आयुष अग्रवाल ने बताया कि दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सीटों के बीच पर्याप्त लेग स्पेस उपलब्ध कराया गया है। साथ ही गोल्ड और सिल्वर श्रेणी की आरामदायक सीटिंग व्यवस्था की गई है, जिससे हर दर्शक प्रीमियम वातावरण में फिल्म का आनंद उठा सके।

सिर्फ सिनेमाघर नहीं, आगरा की भावनाओं का हिस्सा
मेहर प्रसाद अग्रवाल ने कहा कि मेहर सिनेमा केवल फिल्में दिखाने का स्थान नहीं, बल्कि आगरा की सांस्कृतिक विरासत और लाखों लोगों की स्मृतियों का अभिन्न हिस्सा है। यहां कई पीढ़ियों ने अपने परिवारों के साथ यादगार पल बिताए हैं। 50 वर्षों की यह गौरवशाली यात्रा दर्शकों के विश्वास, स्नेह और निरंतर सहयोग का परिणाम है। आधुनिक तकनीक के साथ मेहर सिनेमा आने वाले वर्षों में भी श्रेष्ठ सिनेमाई अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन