Fri 31 Jul 2026
Breaking News Exclusive
ओआरएस और जिंक से डायरिया पर आसान नियंत्रण, बच्चों को किया जागरूक जनकपुरी महोत्सव को मिलेगा दिव्य स्वरूप, आयोजन स्थल के विकास को विधायक को सौंपा ज्ञापन सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर प्रशासन सक्रिय, उद्योग आवेदनों का होगा भौतिक सत्यापन बच्चों के चेहरों पर बिखेरी मुस्कान, लायंस क्लब एमजेएफ कोहिनूर ने स्कूल को दी सौगात उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, कई सड़कों के निर्माण का हुआ शिलान्यास बालकृष्ण की लीलाओं के साथ पारिवारिक संस्कारों का दिया संदेश, कथा में उमड़ा आस्था का सैलाब रामायणकालीन झांकियों, पुष्पवर्षा और भव्य जनक महल से सजेगा जनकपुरी महोत्सव 2026 50 वर्षों की गौरवगाथा का उत्सव, एक्मा ने किया स्वर्णिम स्थापना समारोह का आमंत्रण पत्र जारी गौ माता के सम्मान में निकली विशाल शोभायात्रा, डीएम को सौंपा गया प्रार्थना पत्र ब्रश उद्योग ने उठाई कर सुधार की मांग, ओडीओपी में शामिल करने को बना रोडमैप

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: आगरा में ऐतिहासिक-दर्शनीय स्थलों के भ्रमण हेतु चलेंगी गाइड युक्त 5 हॉप ऑन हॉप ऑफ बसें

Pragya News 24

Wed, Sep 20, 2023
Post views : 125

आगरा। आज बुधवार को मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने आगरा मथुरा सिटी बस ट्रांसपोर्ट के संबंध में नगर निगम और एडीए विभाग के साथ बैठक ली। बैठक में मंडलायुक्त ने आगरा-मथुरा में संचालित इलेक्ट्रॉनिक बसों एवं चार्जिंग स्टेशन की स्थिति की समीक्षा की। बैठक में आगरा नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल, आगरा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ मौजूद रहे जबकि मथुरा नगर आयुक्त अनुनय झा वर्चुअल माध्यम से जुड़े।

बैठक में आगरा-मथुरा में संचालित इलेक्ट्रॉनिक बसों से जुड़ी रिपोर्ट में सामने आया कि शहर के कई रूटों पर बसों में आधी से ज्यादा खाली सीटें रहती हैं जिसकी वजह से निगम की आय में बढ़ोतरी नहीं हो रही है। वहीँ इन बसों में कई यात्री बिना टिकट के सफर कर रहे हैं जिससे राजस्व को हानि पहुंच रही है। मंडलायुक्त ने बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए रूट रेशनलाइज करने एवं बेटिकट यात्रियों पर शिकंजा कसने को एक्शन प्लान बनाने के निर्देश दिए।

आगरा-मथुरा में अभी सिर्फ एक-एक ही चार्जिंग स्टेशन हैं जहां एक बार में सीमित संख्या में ही बसें चार्ज हो पाती हैं। इसलिए इन बसों के समुचित संचालन एवं भावी योजनाओं को ध्यान में रखते हुए मंडलायुक्त ने ईवी पॉलिसी के तहत आगरा और मथुरा में नए चार्जिंग स्टेशन डेवलप करने के निर्देश दिए।

पर्यटकों एवं स्थानीय यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बीओटी के आधार पर बस शेल्टर, इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले सिस्टम जिसमें बसों के रूट, स्टॉपेज एवं समय का पूरा विवरण हो, को तैयार करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा पर्यटन को ध्यान में रखते हुए ऐतिहासिक स्थलों और नगर भ्रमण के लिए आगरा में पांच हॉप ऑन हॉप ऑफ बस चलाने के निर्देश दिए जिसमें पर्यटकों को ऐतिहासिक स्थल और शहर की संपूर्ण जानकारी देने के लिए एक टूरिस्ट गाइड भी मौजूद रहेगा। इन बसों में बुकिंग करने के लिए ऑफलाइन के साथ-साथ ऑनलाइन सुविधा भी दिए जाने के निर्देश दिए गए। इसी तर्ज पर मथुरा-वृंदावन में भी हॉप ऑन होप ऑफ बसें चलाने के लिए मंडलायुक्त ने मथुरा नगरायुक्त को प्रस्ताव तैयार करने को निर्देशित किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन