Fri 23 Oct 2026
Breaking News Exclusive
आगरा खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन की तैयारियां पूरी, 12 जनपदों की पोलिंग पार्टियां रवाना पुलिस आयुक्त के घेराव की चेतावनी के बाद हरकत में आई पुलिस, चोरी का माल बरामद डीपीएस ने जीती रूपा प्रकाश इंटर स्कूल मैथमेटिक्स चैंपियनशिप राम दरबार के स्वागत में उमड़ा भक्तिभाव, पुष्पवर्षा कर किया प्रभु स्वरूपों का अभिनंदन 40 झांकियों के साथ निकलेगी माथुर वैश्य समाज की भव्य शोभायात्रा, डांडिया रास से सजेगी जयंती की शाम राम-जानकी के स्वरूपों का चरण पखारकर किया अभिनंदन, भजनों पर झूमे रामभक्त भरत-राम मिलन देख छलक उठीं आंखें, गले लगते ही मिट गया वर्षों का विरह लायंस क्लब कोनरॉय ने गौशाला में अर्पित किया छप्पन भोग, छह कुंतल सब्जियां कीं भेंट रणभूमि में लक्ष्मण के प्रहार से धराशायी हुआ मेघनाद, रामलीला मैदान गूंजा जय श्रीराम के जयघोषों से मां सिद्धिदात्री की भक्ति में झूमे श्रद्धालु, गूंजे जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: ऑपेरशन कन्विक्शन से 5 महीनों में 17,718 अपराधियों को मिली सजा,18 लोगों को मृत्युदंड

Pragya News 24

Fri, Dec 1, 2023
Post views : 133

Agra. उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर लगाम लगाने और उन्हें सलाखों के पीछे पहुँचाने का काम प्रदेश की पुलिस कर रही है। आगरा पुलिस भी अपराधियों को उनके अंजाम तक पहुँचा रही है जिससें अपराधियों को उनके अपराध का फल यानी सजा मिल सके। यूपी पुलिस ने 1 जुलाई 2023 से 29 नवंबर 2013 का आंकड़ा अपने ट्विटर एकाउंट पर साझा किया है। इस दौरान यूपी पुलिस द्वारा प्रदेश भर में 17 हजार 718 अपराधियों को सजा दिलवाई है।

यूपी पुलिस की ओर से अपराधियों को उनके अंजाम तक पहुँचाने के लिए ऑपेरशन कनविक्शन चला रखा है।इस ऑपेरशन के माध्यम से पुलिस अपराधियों की धरपकड़ कर रही है लेकिन उन्हें अपने उस अपराध के लिए सजा भी दिलवा रही है। इन अपराधियों को सजा दिलवाने के लिए पुलिस की ओर से मजबूत पैरवी की जा रही है, साथ ही सभी सबूतों के साथ कार्यवाही को अंजाम दिया जा रहा है।

यूपी पुलिस की ओर से अपने ट्विटर एकाउंट पर प्रदेश भर में ऑपेरशन कन्विक्शन के तहत की कार्यवाही व अपराधियों को मिली सजा इस प्रकार है। यूपी के सभी जिलों में कुल 17 हजार 718 अपराधियों को सजा दिलवाई है। 1 जुलाई 2023 से 29 नवंबर 2023 तक आंकड़ा जारी किया है। इस बीच यूपी सरकार की पुलिस ने 18 लोगों को मृत्युदंड, 1691 लोगों को आजीवन कारावास और 307 लोगों पर 20 साल से अधिक की सजा दी गयी है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन