श्री श्याम प्रभु सखा मित्र मंडल : 16वें श्याम संकीर्तन महोत्सव की तैयारियों में उमड़ा भक्तिभाव, मेहंदी और हवन से हुआ शुभारंभ
Pragya News 24
Sun, Nov 15, 2026
कमला नगर के जनक पार्क में आज सजेगा बाबा श्याम का अलौकिक दरबार, 56 भोग, अखंड ज्योति, श्याम रसोई और बाबा के खजाने के होंगे दर्शन
जयपुर की रजनी राजस्थानी और आयुष सोमानी भजनों से बांधेंगे समां, कन्हैया तोमर करेंगे इत्र वर्षा
आगरा। श्री श्याम प्रभु सखा मित्र मंडल की ओर से 16वें श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव का भव्य आयोजन सोमवार को शाम 7 बजे से कमला नगर एफ ब्लॉक स्थित जनक पार्क में किया जाएगा। महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है। आयोजन से पूर्व महिलाओं ने श्याम नाम की मेहंदी लगाकर अपनी श्रद्धा और भक्ति प्रकट की, वहीं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन कर महोत्सव के निर्विघ्न एवं सफल आयोजन की कामना की गई।
विशाल श्याम संकीर्तन महोत्सव की तैयारियों के क्रम में महिलाओं द्वारा आयोजन स्थल पर श्याम नाम की मेहंदी लगाई गई। महिलाओं ने अपने हाथों पर बाबा श्याम का नाम रचाकर भक्ति भाव व्यक्त किया और भजनों का आनंद लिया। इसके बाद श्री गायत्री यज्ञ समिति की ओर से हवन का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुतियां अर्पित कर बाबा श्याम से आयोजन की सफलता एवं सभी के कल्याण की प्रार्थना की।
मंडल अध्यक्ष बंशी वर्मा ने बताया कि श्री श्याम प्रभु सखा मित्र मंडल पिछले 16 वर्षों से लगातार बाबा श्याम की भक्ति और प्रचार-प्रसार के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहा है। मंडल की ओर से प्रत्येक रविवार को निःशुल्क श्याम संकीर्तन आयोजित किया जाता है। इसका उद्देश्य बाबा श्याम का नाम घर-घर तक पहुंचाना और अधिक से अधिक लोगों को भक्ति से जोड़ना है। साप्ताहिक भजन संध्या में श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ शामिल होते हैं। उन्होंने कहा कि मंडल का प्रयास है कि बाबा श्याम की महिमा का गुणगान निरंतर होता रहे तथा समाज में प्रेम, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना का प्रसार हो।
स्वागत अध्यक्ष अविनाश राणा ने बताया कि 16वें विशाल श्याम संकीर्तन महोत्सव को भव्य और भक्तिमय बनाने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। आयोजन में बाबा का अलौकिक श्रृंगार, 56 भोग, अखंड ज्योति, श्याम रसोई और बाबा के खजाने के दर्शन प्रमुख आकर्षण रहेंगे। जयपुर की भजन गायिका रजनी राजस्थानी और आयुष सोमानी अपनी भजन प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर करेंगे। बड़ी संख्या में श्याम प्रेमियों के शामिल होने की संभावना है।
उन्होंने बताया कि संगीत के साथ मंच संचालन की जिम्मेदारी लोकेश मित्तल संभालेंगे। जीतू, दिनेश शर्मा और देवेंद्र कुमार गोयल मंचीय व्यवस्थाओं में सहयोग करेंगे, जबकि कन्हैया तोमर द्वारा इत्र वर्षा की जाएगी। इसके साथ ही खाटू श्याम मंदिर, जीवनी मंडी में बाबा की पोशाक सेवा भी की जाएगी।
अविनाश राणा ने कहा कि श्याम नाम की मेहंदी और हवन के साथ महोत्सव की तैयारियों को भक्तिमय स्वरूप दिया गया है। यह आयोजन श्याम प्रेमियों को एक सूत्र में जोड़ने और बाबा की भक्ति को घर-घर तक पहुंचाने का माध्यम है।
साप्ताहिक संकीर्तन में भजनों पर झूमे श्रद्धालु
मंडल की ओर से प्रत्येक रविवार की भांति साप्ताहिक भजन संध्या का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ओमप्रकाश शर्मा ने बाबा श्याम की पूजा-अर्चना के साथ किया। इसके बाद जूली अग्रवाल, अंजना लोहिया, दीप दीक्षित, टीटू सवार, प्रखर लोहिया, सुमित शर्मा और बंशी वर्मा ने मधुर भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों के दौरान श्रद्धालु बाबा श्याम की भक्ति में भावविभोर होकर झूमते नजर आए।
इस अवसर पर अध्यक्ष बंशी वर्मा, स्वागत अध्यक्ष अविनाश राणा, ओमप्रकाश शर्मा, प्रवीण गोयल, गजेंद्र वर्मा, राजन गुप्ता, मनीष वर्मा, किशन अग्रवाल, उमाशंकर अग्रवाल, पंकज लोहिया, गोपाल कृष्ण अग्रवाल, दीप दीक्षित, मीरा वर्मा, पुष्पा शर्मा, अनीता वर्मा, विनिता गोयल, नेहा राणा, रेखा वर्मा, नीता अग्रवाल, नीतू अग्रवाल, सोहिनी गुप्ता, खुश्बू अग्रवाल, कंचन वर्मा, मीनू अग्रवाल, नेहा वर्मा और पूजा वर्मा सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Tags :
Agra News
Pragya News
Uttar Pradesh News
UP News
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन