Thu 30 Apr 2026
Breaking News Exclusive
झूलेलाल मेले में सिंधी कला, संस्कृति और खान-पान के संगम संग बिखरे कला और संस्कृति के रंग नितेश अग्रवाल बने अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष और महामंत्री बने सतेन्द्र अग्रवाल गौ माता को राष्ट्र माता' बनाने के संकल्प के साथ तहसील पर उमड़ा आस्था का जन-सैलाब! एमएसएमई उद्यमियों को सशक्त बनाने की दिशा में पीएनबी का मेगा आउटरीच कार्यक्रम आमंत्रण और ध्वज यात्रा के साथ हुआ मां पीतांबरा महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ प्रेलुडिएस्टा सिल्वर जुबली जिला स्कूल शतरंज टूर्नामेंट 2026 का भव्य आगाज तीन दिवसीय भव्य उत्सव, 22, 23 और 24 अप्रैल को होगा सीताराम मंदिर, वजीरपुरा में पंचम वार्षिक उत्सव सेवा, संस्कार और संवेदनाओं का संगम, सामूहिक विवाह में तीन जोड़ों की नई जिंदगी शुरू अक्षय तृतीया पर तपस्या फाउंडेशन का सेवा-संस्कार: दान महोत्सव व भजन संध्या में उमड़ी श्रद्धा नव दंपति और उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं पर फोकस, शहरी व ग्रामीण स्वास्थ्य केन्द्रों पर खुशहाल परिवार दिवस होगा आयोजित

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: मरते नहीं वो वीर सिपाही, सदा अमर हो जाते हैं…लहू से अपने आसमान पर जय हिन्द लिख जाते हैं…

Pragya News 24

Fri, Jan 12, 2024
Post views : 44
  • 28 जनवरी को सूरसदन प्रेक्षागृह में होगा, कैप्टन शुभम गुप्ता पर बनी फिल्म ‘‘अभी मैं जिन्दा हूँ माँ’’ फिल्म का प्रीमियर शो
  • फिल्म का गीत सुन लोगों की आंखें हुई नम, देश पर बलिदान होने वाले वीर की फिल्म देखने के लिए हर कोई उत्साहित

आगरा। आंखों में नमी और दिलो में जोश भरा था। देश पर मर मिटने वाला वीर जवान कैप्टन शुभम जो याद आया था। कैप्टन शुभम गुप्ता के जीवन पर आधारित फिल्म के गीत, ‘किस्मत वाले होते हैं जो सरहद पर मिट जाते हैं, मरते नहीं वो वीर सिपाही सदा अमर हो जाते हैं। शान तिरंगे की रखने को मौत से वो लड़ जाते हैं। लहू से अपने आसमान पर जय हिन्द लिख जाते हैं…’ ने मानों एक बार फिर देश के लाल को आंखों के सामने लाकर खड़ा कर दिया। कुछ ऐसा ही नजारा था कैप्टन शुभम गुप्ता स्मृति संस्थान द्वारा सेल्फी रेस्टरां में आयोजित फिल्म के पोस्टर विमोचन कार्यक्रम का।

कार्यक्रम एवं गाने की रिलीजिंग में मौजूद फिल्म निर्माता रंजीत सामा व विजय सामा ने जानकारी देते हुए बताया कि आरए मूवीज के बैनर तले बनी फिल्म की अवधि 40 मिनट है। कार्यक्रम में मौजूद अभी मैं जिन्दा हूं मां (कैप्टन शुभम गुप्ता के जीवन पर आधारित बायोग्राफी) इस बायोग्राफी फिल्म के माध्यम से मातृभूमि के प्रति अपने कर्तव्य को निभाते हुए, देश की माटी के लिए मर मिटने वाले आगरा के बेटे कैप्टन शुभम गुप्ता की यादों को जीवन्त करने का प्रयास किया गया है। इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म में कैप्टन शुभम के परिजनों के साथ-साथ उनके आस-पड़ौस के लोगों तथा आगरा के गणमान्य-जनों के मन में उमड़ रही उनके जीवन एवं व्यक्तित्व की स्मृतियों को भी साझा किया गया है।

गीतकार संजय दुबे द्वारा लिखित इस फिल्म के गीत को अपनी सुरमयी आवाज से मौ. सलामत व सुरैया ने सजाया है। फिल्म के निर्देशक हेमन्त वर्मा व संगीत निर्देशक दिलीप ताहिर हैं।

फिल्म का प्रीमियर शो 28 जनवरी को सूरसदन प्रेक्षागृह में होगा। इस कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी साझा करते हुए डॉ तरुण शर्मा, केशव दत्त गुप्ता एवं संयोजक प्रमोद सिंघल ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व थलसेना अध्यक्ष एवं भारत सरकार के राज्यमंत्री जनरल वी के सिंह जी होंगे। साथ ही आगरा के गणमान्य प्रबुद्ध जन तथा जनप्रतिनिधि प्रमुख रूप से शामिल रहेंगे। आगरा की विभिन्न सामाजिक व सांस्कृतिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से कार्यक्रम में मुख्य रूप से रंजीत सामा, डॉ. केशव दत्त गुप्ता, डॉ. तरुण शर्मा, प्रमोद सिंघल, विजय सामा, बबलू लोधी, कैप्टन शुभम गुप्ता के पिता बसंत गुप्ता, राम निवास गुप्ता, राजीव गुप्ता, शोभा राम राठौर एवं गीतकार संजय दुबे आदि उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन