Fri 19 Jun 2026
Breaking News Exclusive
दिव्य प्रेम का सर्वोच्च आदर्श है राधा-कृष्ण का मिलन : देवी माहेश्वरी श्रीजी फूड प्रोसेसिंग से लेकर मनोरंजन तक, बीएन ग्रुप ने जीता आगरा का दिल किसान गोष्ठी, वित्तीय जागरूकता एवं मेगा ऋण मुक्ति शिविर में बड़ी संख्या में ऋण खातों का हुआ निस्तारण यूएचएनडी दिवस पर पिलाई गई विटामिन-ए की खुराक किसान अब अन्नदाता ही नहीं, कृषि उद्यमी भी : संजय कुमार सिंह राधा नाम से ही मिलती है श्रीकृष्ण कृपा, वृषभान-कीर्ति के महल में गूंजी जन्मोत्सव की बधाइयां ईरान-अमेरिका युद्ध विराम से निर्यात व्यापार को मिलेगी नई गति : गोपाल गुप्ता 108 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, राधा माधव रसामृत कथा का शुभारंभ फूड एक्सपो में दिखा भविष्य का भारत, 15 हजार से अधिक लोगों ने देखा उद्योग, नवाचार और आत्मनिर्भरता का संगम भव्य घटयात्रा के साथ गणधर वलय विधान का शुभारंभ, जयकारों से गूंजा आगरा

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: आगरा की रामलीला के लिए पांच पीढ़ियों से रावण का पुतला बना रहा है यह मुस्लिम परिवार

Pragya News 24

Fri, Oct 20, 2023
Post views : 79

Agra. दशहरा पर्व की तैयारियां शुरू हो गयी है। आगरा के रामलीला मैदान में रावण का लगभग 110 फीट लंबा पुतला बनाया जा रहा है। रामलीला मैदान में ‘लंकापति’ रावण, मेघनाथ सहित कई और पुतले बनाये जा रहे है। जिससें विजयदशमी के दिन राम और रावण युद्ध के मंचन के बाद लंकापति रावण व अन्य पुतलों का दहन किया जा सके।

मुस्लिम समाज बनाता है रावण का पुतला

लंकापति रावण बनाने का काम 75 वर्षीय जफर अली और उनके परिवार को सौंपा जाता है ताकि विजयदशमी के दिन पुतला दहन किया जा सके। एक मुस्लिम परिवार की पांच पीढ़ियों से रावण का पुतला बनाने का काम किया जा रहा है। परिवार के मौजूदा मुखिया जफर अली ने बताया, ‘‘आगरा रामलीला समिति के सदस्य हमें पुतले बनाने के लिए बुलाते हैं और अलग-अलग आकार के पुतले बनाने के लिए हम करीब एक महीने तक रामलीला मैदान में ही ठहरते हैं।’’ रामलीला समाप्त होने के बाद समिति अली और उनके परिवार को सम्मानित भी करती है।

बचपन से कर रहे इस काम को

अपने कौशल के बारे में बात करते हुए अली ने बताया कि, ‘‘मैं बचपन से इस पेशे में हूं। अब हमारे परिवार की पांचवीं पीढ़ी इस पेशे में है। पहले मैं अपने दादा और पिता के साथ आया करता था। अब मैं परिवार के अन्य सदस्यों और कामगारों की अगुवाई कर रहा हूं।’’ उन्होंने बताया कि उनके परिवार में 18 सदस्य हैं और सभी पुतले बनाने में कुशल हैं।

रावण का पुतला होगा 110 फुट ऊंचा

जफर अली ने बताया कि रावण का पुतला करीब 110 फुट ऊंचा बनाया जा रहा है। कुंभकरण तथा मेघनाद का पुतला क्रमश: 65 और 60 फुट ऊंचा है। वैसे तो पुतलों की ऊंचाई समिति की मांग पर निर्भर करती है। अली ने बताया पुतलों को बनाने में करीब एक महीने का समय लगता है। ये पुतले रंगीन कागज, जूट की रस्सियों, आटे से बने गोंद (लेई) और बांस की कमाची से बनाए जाते हैं।

पुतला करेगा मूवमेंट

जफर अली ने बताया कि इस बार लंकापति रावण का पुतला मूवमेंट करेगा। उसकी आंख खुलेंगी और बंद होगी। इतना ही नही वो हँसता हुआ नजर आएगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन