Fri 19 Jun 2026
Breaking News Exclusive
दिव्य प्रेम का सर्वोच्च आदर्श है राधा-कृष्ण का मिलन : देवी माहेश्वरी श्रीजी फूड प्रोसेसिंग से लेकर मनोरंजन तक, बीएन ग्रुप ने जीता आगरा का दिल किसान गोष्ठी, वित्तीय जागरूकता एवं मेगा ऋण मुक्ति शिविर में बड़ी संख्या में ऋण खातों का हुआ निस्तारण यूएचएनडी दिवस पर पिलाई गई विटामिन-ए की खुराक किसान अब अन्नदाता ही नहीं, कृषि उद्यमी भी : संजय कुमार सिंह राधा नाम से ही मिलती है श्रीकृष्ण कृपा, वृषभान-कीर्ति के महल में गूंजी जन्मोत्सव की बधाइयां ईरान-अमेरिका युद्ध विराम से निर्यात व्यापार को मिलेगी नई गति : गोपाल गुप्ता 108 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, राधा माधव रसामृत कथा का शुभारंभ फूड एक्सपो में दिखा भविष्य का भारत, 15 हजार से अधिक लोगों ने देखा उद्योग, नवाचार और आत्मनिर्भरता का संगम भव्य घटयात्रा के साथ गणधर वलय विधान का शुभारंभ, जयकारों से गूंजा आगरा

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: “प्रयास” के अन्नदान महादान से द स्पाइस हाउस की महिलाओं को मिला आर्थिक वरदान

Pragya News 24

Tue, Jan 28, 2025
Post views : 76
  • लॉयंस क्लब आफ आगरा प्रयास ने मासिक सेवा कार्य में की स्वालंबन की दिशा में बढ़ रहीं महिलाओं की सहायता
  • आकांक्षा समिति द्वारा संचालित द स्पाइस हाउस से एक माह का राशन क्रय कर 50 श्रीहीन महिलाओं को किया प्रदान

आगरा। जो आनंद किसी भूखे काे भरपेट भाेजन उपलब्ध कराकर मिलता है वो सुख किसी अन्य कार्य में नहीं। मां अन्नपूर्णा की भांति हर भूखे पेट को भोजन प्रदान कराने के संकल्प के साथ लॉयंस क्लब आफ प्रयास ने अन्नदान महादान सेवा कार्य आयोजित किया।

मंगलवार को लॉयंस क्लब आफ प्रयास द्वारा खंदारी पर आकांक्षा समिति द्वारा संचालित द स्पाइस हाउस पर आयोजित अन्नदान महादान कार्यक्रम में 50 श्रीहीन महिलाओं को उनके परिवार के लिए एक माह का राशन, कंबल एवं फूड पैकेट प्रदान किये गए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ रंजना बंसल एवं लॉयंस क्लब डिस्ट्रिक्ट के एसपी सरीन ने दीप प्रज्जवलित कर किया।

अध्यक्ष अशु मित्तल ने बताया कि द स्पाइस हाउस आइएस− पीसीएस अधिकारियों की धर्मपत्नियों की संस्था आकांक्षा समिति द्वारा संचालित किया जाता है। यहां उपलब्ध मसाले, मठरी आदि निर्धन महिलाओं द्वारा शुद्धता के साथ निर्मित किये जाते हैं। उन महिलाओं के उत्साहवर्धन एवं सहायता के साथ− साथ 50 श्रीहीन महिलाओं को महीने भर का राशन, कंबल उपलब्ध कराया गया। उन्होंने बताया कि 25 महिलाएं लीडर्स आगरा एवं 25 महिलाएं एक पहल पाठशाला द्वारा चिन्हित की गयीं थीं। जिसमें रॉबिन जैन एवं इभा का सहयोग रहा।

डॉ रंजना बंसल ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं द्वारा महिलाओं के लिए सेवाकार्य किया गया। इससे महिलाओं को स्वावलंबन और सहायोग दोनों ही प्रदान करने का प्रयास लॉयंस क्लब प्रयास द्वारा किया गया।

आकांक्षा समिति की डॉ सुभाषिनी पालीवाल, अपर्णा पोद्दार और डॉ सरोज प्रशांत ने कहा कि द स्पाइस हाउस में 100 प्रतिशत शुद्धता के मसाले, मठरी आदि उपलब्ध हैं। इस अवसर पर लॉयंस क्लब प्रयास के संस्थापक अध्यक्ष संजीव मित्तल, सचिव मनीष बंसल, डॉ परिणिता बंसल, डॉ संदीप अग्रवाल, डॉ पारुल अग्रवाल, नूतन, मयूरी मित्तल, नीतू, पद्मिनी सुराना, आभा, गरिमा, अल्पना, आशु जैन, लवली कथूरिया, संगीता, शीना, रेशमा, रुपाली, शिवांगी, नीति, संजना, रचना, विभा, प्रिया, रेखा आदि उपस्थित रहीं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन