Wed 28 Oct 2026
Breaking News Exclusive
कानपुर में RAMP कार्यक्रम के तहत एकीकृत कार्यशाला, एमएसएमई के विकास को मिलेगी नई गति योगेंद्र उपाध्याय के समर्थन में उतरा श्रीअग्रवाल संघ, सपा पर लगाए वैश्य विरोधी राजनीति के आरोप रंग जुलूस में बिखरे भारतीय संस्कृति के रंग, आगरा की सड़कों पर दिखा ‘लघु भारत’ पीएमएमवीवाई बनी मातृत्व का सहारा, जिले में 28,488 गर्भवती महिलाओं ने कराया पंजीकरण ‘रास-ए-नवरात्रि नाइट्स’ में लाइव डीजे और गरबा की धूम, सिंगर काजल यादव व एंकर राशिद ने बांधा समां सामाजिक समरसता यात्रा से एक सूत्र में पिरोएंगे सभी समाज, 3 नवंबर से होगी शुरुआत धवल पोशाक में श्रीहरि के दिव्य दर्शन, 2100 दीपों से जगमगाया श्रीजगन्नाथ मंदिर सम्मान समारोह और डांडिया-गरबा के रंगों के साथ 139वें माथुर वैश्य जयंती महोत्सव का भव्य समापन गोवर्धन में सजेगा गिरिराज जी का दिव्य छप्पन भोग दरबार, तैयारियां तेज शरद पूर्णिमा पर भक्ति की बयार, पीताम्बरा महायज्ञ की सफलता के लिए गूंजे जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: अखिल भारतीय त्यागी ब्राह्मण महासभा मे नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम पर लगी मोहर, आज 46वें राष्ट्रीय अधिवेशन मे होगी घोषणा

Pragya News 24

Sat, Dec 14, 2024
Post views : 193
  • बैठक में उपस्थित रहे उप्र, एमपी, राजस्थान, बिहार, दिल्ली, उत्तराखंड राज्यों के 300 से अधिक पदाधिकारी

आगरा। अखिल भारतीय गालव पूर्व त्यागी ब्राह्मण महासभा के 46वें राष्ट्रीय अधिवेशन आज ग्वालियर रोड स्थित सामुदायिक त्यागी भवन मे आयोजित होने जा रहा है। जिससे पूर्व शुक्रवार को राष्ट्रीय पदाधिकारियो ने बैठक आयोजित कर महासभा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम पर मोहर लगाई। जिसके नाम की आज राष्ट्रीय अधिवेशन में विधिवत घोषणा की जाएगी।

महासभा वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र त्यागी ने बताया कि वार्षिक बैठक में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, राजस्थान आदि राज्यों के 300 से अधिक पदाधिकारी और सदस्यों ने भाग लिया। जिसमें नए राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चयन हेतु कई उम्मीदवारों के प्रस्ताव लिए गए। जिस पर बैठक में गहनता से चर्चा की गई। काफी मंथन के बाद बैठक में नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम पर मोहर लगाई गई। जिसकी विधिवत घोषणा शनिवार को होने वाले महासभा के 46वे अधिवेशन में की जाएगी।

इन प्रमुख मुद्दों पर हुई चर्चा
डॉ. धर्मेंद्र त्यागी ने बताया कि महासभा की बैठक में विशेष प्रतिनिधियों ने कई प्रमुख सामाजिक बिंदुओं पर भी चर्चा की। जिसमें समाज में व्याप्त कुरोतियों का समाधान, सामाजिक एकता और युवा की समाज में उपयोगिता प्रमुख मुद्दा रही। जिसमें चर्चा के बाद निर्णय किया गया कि सभी मुद्दों पर महासभा को अपने आगामी सत्र में प्रमुखता के साथ कार्य करना है और समाज के लिए अभिशाप बनते जा रहे मुद्दों को जड़ से समाप्त करना है।

यह रहे उपस्थित
बैठक मे मुख्य रूप से महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एलएन त्यागी ग्वालियर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बहादुर सिंह त्यागी, डॉ. धर्मेंद्र त्यागी, उमेश शर्मा सिहोर, महामंत्री बबलू त्यागी भिंड, रामबाबू मुखिया धौलपुर, महेश शर्मा आगरा, महासभा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जेपी त्यागी आगरा, चतुर नारायण शर्मा भोपाल, विनोद त्यागी धौलपुर, महासभा आगरा महानगर अध्यक्ष विजय त्यागी, युवा प्रदेश अध्यक्ष अशोक पचोरी, जितेंद्र त्यागी, आदिम सिंह त्यागी, नरेश त्यागी, महावीर त्यागी, एम. प्रकाश त्यागी, सुधाकर त्यागी, गिरीश त्यागी, विजेंद्र त्यागी, बनवारी लाल त्यागी, रामेश्वर त्यागी, अजय त्यागी, छेदीलाल त्यागी, शंभूनाथ त्यागी, हरीशंकर त्यागी, उदयभान त्यागी, राधेश्याम त्यागी, शिवचरन त्यागी, मावेश त्यागी, भीकम त्यागी सहित समस्त महासभा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन