Thu 30 Apr 2026
Breaking News Exclusive
झूलेलाल मेले में सिंधी कला, संस्कृति और खान-पान के संगम संग बिखरे कला और संस्कृति के रंग नितेश अग्रवाल बने अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष और महामंत्री बने सतेन्द्र अग्रवाल गौ माता को राष्ट्र माता' बनाने के संकल्प के साथ तहसील पर उमड़ा आस्था का जन-सैलाब! एमएसएमई उद्यमियों को सशक्त बनाने की दिशा में पीएनबी का मेगा आउटरीच कार्यक्रम आमंत्रण और ध्वज यात्रा के साथ हुआ मां पीतांबरा महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ प्रेलुडिएस्टा सिल्वर जुबली जिला स्कूल शतरंज टूर्नामेंट 2026 का भव्य आगाज तीन दिवसीय भव्य उत्सव, 22, 23 और 24 अप्रैल को होगा सीताराम मंदिर, वजीरपुरा में पंचम वार्षिक उत्सव सेवा, संस्कार और संवेदनाओं का संगम, सामूहिक विवाह में तीन जोड़ों की नई जिंदगी शुरू अक्षय तृतीया पर तपस्या फाउंडेशन का सेवा-संस्कार: दान महोत्सव व भजन संध्या में उमड़ी श्रद्धा नव दंपति और उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं पर फोकस, शहरी व ग्रामीण स्वास्थ्य केन्द्रों पर खुशहाल परिवार दिवस होगा आयोजित

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: बैण्ड बाजों संग दुल्हनों को ब्याहने निकलेंगे दूल्हे

Pragya News 24

Sun, Dec 3, 2023
Post views : 60

सर्व सहाय सेवा समिति द्वारा 10 दिसम्बर को अग्रवन में आयोजित किया जाएगा दसवां सामूहिक विवाह समारोह

आगरा। बैंडबाजों संग धूमधाम से सर्व समाज के 8 दूल्हे सज धज कर दुल्हनों को ब्याहने निकलेंगे। सर्व सहाय सेवा समिति द्वारा 10 दिसम्बर को वॉटर वर्क्स स्थित अग्रवन में दसवां सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जा रहा है। विवाह के लिए दूल्हा-दुल्हनों का चुनाव आगरा मंडल के विभिन्न शहरों से किया गया है। नवविवाहित दम्पत्तियों को गृहस्थी से सम्बंधित सभी आवश्यक सामान समिति द्वारा प्रदान किया जाएगा।

सर्व सहाय सेवा समिति (रजि.) के पदाधिकारियों ने यह जानकारी टीसी चंद्रा स्कूल, कमला नगर में आयोजित पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में दी। समिति के संरक्षक महेश चंद अग्रवाल, अध्यक्ष दिलीप कुमार अग्रवाल, महामंत्री आशीष अग्रवाल व कोषाध्यक्ष सुनील गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि 10 दिसम्बर को बारात की निकासी सुबह 8.30 बजे दूल्हों के तिलक लगाकर समिति के संरक्षक महेश चंद अग्रवाल बल्केश्वर स्थित साईं बाबा मंदिर से करेंगे। जहां से 8 दूल्हे बैंड बाजों से अपने परिवारीजनों के साथ नाचते गाते विवाह स्थल अग्रवन (वॉटर वर्क्स स्थित) पहुंचेंगे। सुबह 11 बजे से विवाह सभी रीति रिवाज से सम्पन्न कराया जाएगा।

मुख्य अतिथि के रूप में विवाह समारोह में महापौर हेमलता दिवाकर, लॉयन्स क्लब के इंटरनेशनल निदेशक जितेन्द्र सिंह चौहान, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष बबिता चौहान, अति विशिष्ठ अतिथि एडीएम प्रशासन अजय कुमार सिंह सहित शहर के कई गणमान्य अतिथि वर-वधू को आशीर्वाद प्रदान करने के लिए मौजूद रहेंगे।

पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में विनीत अग्रवाल, नवीन गुप्ता, अंकित गर्ग, श्वेतांक अग्रवाल, अंकेश जैन, विकास गर्ग, श्याम कुमार सिंघल, कमलेश देवी अग्रवाल, पारुल अग्रवाल, मोहिनी अग्रवाल, अंजली गर्ग, निधि अग्रवाल, रीता गुप्ता, पारुल गर्ग आदि उपस्थित थीं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन