Wed 29 Apr 2026
Breaking News Exclusive
झूलेलाल मेले में सिंधी कला, संस्कृति और खान-पान के संगम संग बिखरे कला और संस्कृति के रंग नितेश अग्रवाल बने अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष और महामंत्री बने सतेन्द्र अग्रवाल गौ माता को राष्ट्र माता' बनाने के संकल्प के साथ तहसील पर उमड़ा आस्था का जन-सैलाब! एमएसएमई उद्यमियों को सशक्त बनाने की दिशा में पीएनबी का मेगा आउटरीच कार्यक्रम आमंत्रण और ध्वज यात्रा के साथ हुआ मां पीतांबरा महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ प्रेलुडिएस्टा सिल्वर जुबली जिला स्कूल शतरंज टूर्नामेंट 2026 का भव्य आगाज तीन दिवसीय भव्य उत्सव, 22, 23 और 24 अप्रैल को होगा सीताराम मंदिर, वजीरपुरा में पंचम वार्षिक उत्सव सेवा, संस्कार और संवेदनाओं का संगम, सामूहिक विवाह में तीन जोड़ों की नई जिंदगी शुरू अक्षय तृतीया पर तपस्या फाउंडेशन का सेवा-संस्कार: दान महोत्सव व भजन संध्या में उमड़ी श्रद्धा नव दंपति और उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं पर फोकस, शहरी व ग्रामीण स्वास्थ्य केन्द्रों पर खुशहाल परिवार दिवस होगा आयोजित

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: ब्रेनबी की दिमागी कसरत में विद्यार्थियों ने जीते ढेरों उपहार

ब्रेनबी नेशनल ओलम्पियाड 2023 में 17 प्रदेशों के 31 शहर और 73 स्कूल शामिल।
भारत के दस सर्वश्रेष्ठ विजेताओं को बीएसए द्वारा साईकिल, 1400 विद्यार्थियों को किया गया पुरस्कृत

आगरा। ब्रेनबी नेशनल ओलम्पियाड 2023 की ऑनलाइन व ऑफ लाइन प्रतियोगिता में देश भर के लगभग 4 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें 17 प्रदेशों के 31 शहर और 73 स्कूल शामिल थे। इस ऑन लाइन व ऑफ लाइन प्रतियोगिता में ट्राफी, गोल्ड व सिल्वर मेडल विजेता प्रतिभागियों को दिये गए। वहीं राष्ट्र के 10 सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों को बीएसए द्वारा साइकिल प्रदान की गईं।

ब्रेनबी की निर्देशिका सोनाली खंडेलवाल ने बताया कि इस वर्ष विशेषतौर पर जम्मू कश्मीर सहित आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, उत्तरनचल, यूपी सहित 17 प्रदेशों के विद्यार्थियों ने ओलम्पियाड में भाग लिया। गोवा, चेन्नई, जयपुर, कलकत्ता, आगरा, भोपाल, मुंबई, दिल्ली, हरिद्वार इत्यादि शहरों के बच्चे शामिल थी। देश के 10 टॉपर विद्यार्थियों को साइकिल व ओलम्पियाड में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को प्रामाण पत्र प्रदान किए गए।

10 विभिन्न स्कूलों में 10 अलग अलग दिन ऑफलाइन परीक्षाये हुई और दो अलग तारीख़ों पर ऑनलाइन परीक्षाएँ हुई एक नार्थ इंडिया व एक साउथ इंडिया के लिए। इस तरह कुल 12 चरणों में प्रतियोगिता संपन्न हुई । ओलम्पियाड में देश के विभिन्न प्रांतों के पांच से 15 वर्ष तक के लगभग 4 हजार विद्यार्थियों ने भाग लिया और चुटकियों में जटिल से जटिल सवालों को हल करते नजर आएं। आगरा शहर के लगभग एक दर्जन से अधिक स्कूलों ने प्रतियोगिता में भाग लिया।

ड्राइंग एंड कलरिंग व हैंडराइटिंग के लिये निर्णायक मण्डल में बैकुण्ठी देवी कन्या महाविद्यालय ड्राइंग एंड पेंटिंग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. बिन्दु अवस्थी, बैकुण्ठी देवी महाविद्यालय से सेवानिवृत डॉ. साधना सिंह शामिल थी।

ओवरऑल चैम्पियन में प्रथम स्थान पर डीपीएस आगरा, दूसरे स्थान पर गायत्री पब्लिक स्कूल, तीसरे स्थान पर सेंट पीटर्स स्कूल रहा।

10 साइकिल विजेताओं के नाम इस प्रकार हैं

  1. आरके कुलालामुथन (चौन्नई)
  2. सूर्यांशी (हैदराबाद)
  3. आर्य शर्मा (गायत्री पब्लिक स्कूल, आगरा)
  4. मैत्री शर्मा (सेंट क्लेयर्स सीनियर स्कूल, आगरा)
  5. मोहम्मद अमर काजी (न्यू हॉरीजोन पब्लिक स्कूल, मुम्बई)
  6. सार्थक दीपक (सेंट पीटर्स कालेज, आगरा)
  7. प्रज्ञा पांडे ( दिल्ली पब्लिक स्कूल, आगरा)
  8. आस्था गोला (भारतीय विद्यापीठ सी. सैकेन्डरी स्कूल, आगरा)
  9. मैत्री अग्रवाल (दिल्ली पब्लिक स्कूल आगरा)
  10. वेदान्त झा (नारायण ई. टैक्नो स्कूल कलकत्ता)

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन