Tue 11 Aug 2026
Breaking News Exclusive
नर्वदेश्वर महादेव मंदिर में छाया कृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास, जयकारों से गूंजा परिसर सावन की फुहारों संग सजा हरियाली तीज उत्सव, हरे परिधानों में झलकी भारतीय परंपरा जिस शोध को मिला तिरस्कार, उसी ने प्रजनन चिकित्सा को दी नई दिशा बढ़ती उम्र में मातृत्व-पितृत्व की तैयारी, फर्टिलिटी प्रिजर्वेशन की आधुनिक तकनीकों पर मंथन रुद्राभिषेक से गूंजा शिवत्व, वैदिक मंत्रों और आध्यात्मिक चेतना से सराबोर हुआ वातावरण सावन उत्सव में संस्कृति और आधुनिकता का संगम, मल्हारों पर झूमीं महिलाएं शिक्षक नहीं, गुरु बनकर तय करें नई पीढ़ी की दिशा : योगेंद्र उपाध्याय तीजोत्सव मेले में सजेगा भारतीय संस्कृति का रंग, नारी प्रतिभाओं को मिलेगा मंच सूरसदन में उतरा कैलाश, डमरू की थाप पर गूंजा हर-हर महादेव पुष्पवर्षा और शंखनाद से हुआ सपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: श्रीमहालक्ष्मी भक्त मंडल परिवार ने लगाया रक्तदान शिविर, 174 रक्तवीरों ने किया रक्तदान

  • श्री महालक्ष्मी भक्त मंडल परिवार ने सेवा कार्य के साथ शुरुआत की संस्था की
  • शिविर में 1050 लोगों ने लिया स्वास्थ्य जांच का लाभ, 165 लोगों की हुयीं निःशुल्क जांचें

आगरा। रक्त की एक बूंद, किसी के जीवन का बन सकती है सांसों का सागर। स्वस्थ जीवन स्वस्थ समाज की मजबूत डोर है, इसी डोर को मजबूत करने का कार्य किया है श्रीमहालक्ष्मी भक्त मंडल परिवार ने। संस्था के कार्य की सराहना करते हुए ये कहा लॉयंस क्लब इंटरनेशनल के पूर्व डायरेक्टर जितेंद्र चौहान ने।

सोमवार को जीवनी मंडी स्थित श्रीखाटू श्याम जी मंदिर परिसर में श्रीमहालक्ष्मी भक्त मंडल परिवार ने विशाल रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि जितेंद्र चौहान, स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह, बल्केश्वर महादेव मंदिर के महंत अर्चित पांडे ने मां महालक्ष्मी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया।

अध्यक्ष एड. विशाल बिंदल ने बताया कि संस्था की स्थापना रक्तदान और स्वास्थ्य शिविर से की गयी है। शिविर में 174 यूनिट रक्तदान किया गया। 1050 लोगों ने चिकित्सकीय परामर्श लिया और 165 लोगों की आवश्यक जांचें की गयीं।

शिविर में डॉ एमपीएस वर्ल्ड स्कूल के 15 छात्र− छात्राओं ने भी रक्तदान किया। साथ ही पुरुषाें के साथ महिलाओं और युवाओं ने बढ़चढ़ कर सेवा कार्य में योगदान दिया। बहुत से तो पूरे परिवार के सदस्य रक्तदान के लिए शिविर में पहुंचे।

संस्थापक विकास मित्तल शिविर में आगरा व्यापार मंडल, लुहार गली समिति, फार्मा एसोसिएशन, सर्राफा कमेटी, आगरा नरेश पोशाक, एक श्याम सांवरे के नाम आदि संस्थाओं का सहयोग रहा। रक्तदान करने वाले सभी रक्तवीरों को फोटो फ्रेम करवाकर दिए गए और प्रमाण पत्र देकर उनका सम्मान किया गया।

जीवनी मंडी स्थित श्रीखाटू श्याम जी मंदिर परिसर में श्रीमहालक्ष्मी भक्त मंडल परिवार द्वारा लगाए गए विशाल रक्तदान शिविर में उपस्थित जितेंद्र चौहान, एके सिंह व संस्था के सदस्य।

श्रीखाटू श्याम जी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल और संजय अग्रवाल, पार्षद हरिओम बाबा, पूजा बंसल, कंचन बंसल, मुरारी लाल गोयल और प्रदीप अग्रवाल ने संस्था के कार्य की सराहना की। शिविर की व्यवस्थाएं वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश राणा, नीरज वर्मा, आशीष सक्सेना, कोषाध्यक्ष अमित गुप्ता, अमित अग्रवाल, प्रदीप गोयल, रीतेश गुप्ता, महामंत्री विकास अग्रवाल, संजीव गुप्ता, अतुल अग्रवाल, शैंकी अग्रवाल, नागेंद्र अग्रवाल, रवि कुमार, मोहन गर्ग, हरीश पंजवानी आदि ने व्यवस्थाएं संभालीं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन