Tue 11 Aug 2026
Breaking News Exclusive
नर्वदेश्वर महादेव मंदिर में छाया कृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास, जयकारों से गूंजा परिसर सावन की फुहारों संग सजा हरियाली तीज उत्सव, हरे परिधानों में झलकी भारतीय परंपरा जिस शोध को मिला तिरस्कार, उसी ने प्रजनन चिकित्सा को दी नई दिशा बढ़ती उम्र में मातृत्व-पितृत्व की तैयारी, फर्टिलिटी प्रिजर्वेशन की आधुनिक तकनीकों पर मंथन रुद्राभिषेक से गूंजा शिवत्व, वैदिक मंत्रों और आध्यात्मिक चेतना से सराबोर हुआ वातावरण सावन उत्सव में संस्कृति और आधुनिकता का संगम, मल्हारों पर झूमीं महिलाएं शिक्षक नहीं, गुरु बनकर तय करें नई पीढ़ी की दिशा : योगेंद्र उपाध्याय तीजोत्सव मेले में सजेगा भारतीय संस्कृति का रंग, नारी प्रतिभाओं को मिलेगा मंच सूरसदन में उतरा कैलाश, डमरू की थाप पर गूंजा हर-हर महादेव पुष्पवर्षा और शंखनाद से हुआ सपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: सर्व सहाय सेवा समिति ने नौ निर्धन बेटियों के किये हाथ पीले, आशीर्वाद संग गृहस्थी की दी सीख

Pragya News 24

Sun, Dec 15, 2024
Post views : 160
  • सर्व सहाय सेवा समिति का 11 वां निर्धन कन्या सामूहिक विवाह समारोह संपन्न
  • शिवशंकर सेवा सदन, कमला नगर से हुयीं वैदिक रस्मों के साथ बेटियां विदा

आगरा। आपसी तालमेल और सहनशीलता के साथ कर्तव्य का निर्वाहन की सीख देते हुए सर्व सहाय सेवा समिति ने नौ निर्धन बेटियों के हाथ पीले कर विदा किया।

कमला नगर स्थित शिवशंकर सेवा सदन में 11 वें निर्धन कन्या सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कमला नगर के मार्ग से होते हुए नौ दूल्हों की बरात विवाह स्थल पर पहुंची तो हर कोइ बस टक टकी लगाए देखता रहा। द्वार पर कमलेश देवी, पारुल अग्रवाल, मोहिनी अग्रवाल, अंजली गर्ग, निधि अग्रवाल आदि सदस्याओं ने सभी वरों का आरता किया और स्वागत किया। जयमाला एवं वैदिक हवन फेरों के साथ विवाह की सभी रस्में पूर्ण की गयीं। सदस्याएं भावंरों के दौरान मांगलिक गीत गाती रहीं।

मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता चौहान, लॉयंस क्लब के पूर्व इंटरनेशनल अध्यक्ष जितेंद्र चौहान और एडीएम अजय कुमार सिंह ने वर वधुओं को शुभ आशीष दिया। राज्य महिला आयोग अध्यक्ष बबिता चौहान ने कहा कि बेटियां एक नहीं बल्कि दो घरों का मान रखने वाली होती हैं। सहनशीलता और धैर्य ही उनकी गृहस्थी के आधार स्तंभ होते हैं किंतु ये बात वरों पर भी लागू हाेती है। इसलिए आपसी तालमेल के साथ रिश्ते को आगे ले जाया जा सकता है।

जितेंद्र चौहान ने संस्था के सदस्याओं को संबोधित करते हुए कहा कि संस्था अब तक सैंकड़ों बेटियों का घर बसा चुकी है। इसक साथ ही वे विवाह के बाद बेटियों का हाल चाल जानती रहे और वर्ष में एक बार बेटियों के मायके के रूप में आयोजन करे और सभी विवाहित बेटियों को परिवार सहित आमंत्रित करे।

अध्यक्ष दिलीप कुमार अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष तक 100 बेटियों के विवाह संस्था करा चुकी है और महामंत्री आशीष अग्रवाल ने बताया कि आगामी वर्ष में बेटियों की संख्या को बढ़ाते हुए विवाह समारोह को और भव्यता प्रदान की जाएगी। साेशल मीडिया के माध्यम से होने वाले प्रचार प्रसार के कारण अगले वर्ष के लिए अभी से आवेदन आने शुरु हो चुके हैं।

समारोह में वर वधू को लंगड़े की चौकी के महंत गोपी गुरु एवं भरत उपाध्याय, सुनील विकल, रामनिवास गुप्ता, अशाेक गर्ग, मनीष अग्रवाल, रिंकू गाेयल, अतुल गर्ग, अंकुर अग्रवाल, विजय प्रकाश गोयल, रवि अग्रवाल, आकाश अग्रवाल ने आशीर्वाद दिया। संचालन नूतन अग्रवाल और रमन अग्रवाल ने किया।
व्यवस्थाएं संरक्षक महेश चंद्र अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुनील गर्ग, उपाध्यक्ष विनीत अग्रवाल और नवीन गुप्ता, मंत्री अंकित गर्ग, श्वेतांक अग्रवाल और आदर्श मैनी, मीडिया प्रभारी अंकेश जैन, अंकेक्षक विकास गर्ग, दीपक अग्रवाल, लक्की सिंघल, सचिन अग्रवाल, आशीष बंसल, मोहित अग्रवाल, अर्पित गर्ग, अमित कुमार, सौरभ अग्रवाल, अमन अग्रवाल, मधुर कुमार आदि ने संभालीं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन