Wed 28 Oct 2026
Breaking News Exclusive
कानपुर में RAMP कार्यक्रम के तहत एकीकृत कार्यशाला, एमएसएमई के विकास को मिलेगी नई गति योगेंद्र उपाध्याय के समर्थन में उतरा श्रीअग्रवाल संघ, सपा पर लगाए वैश्य विरोधी राजनीति के आरोप रंग जुलूस में बिखरे भारतीय संस्कृति के रंग, आगरा की सड़कों पर दिखा ‘लघु भारत’ पीएमएमवीवाई बनी मातृत्व का सहारा, जिले में 28,488 गर्भवती महिलाओं ने कराया पंजीकरण ‘रास-ए-नवरात्रि नाइट्स’ में लाइव डीजे और गरबा की धूम, सिंगर काजल यादव व एंकर राशिद ने बांधा समां सामाजिक समरसता यात्रा से एक सूत्र में पिरोएंगे सभी समाज, 3 नवंबर से होगी शुरुआत धवल पोशाक में श्रीहरि के दिव्य दर्शन, 2100 दीपों से जगमगाया श्रीजगन्नाथ मंदिर सम्मान समारोह और डांडिया-गरबा के रंगों के साथ 139वें माथुर वैश्य जयंती महोत्सव का भव्य समापन गोवर्धन में सजेगा गिरिराज जी का दिव्य छप्पन भोग दरबार, तैयारियां तेज शरद पूर्णिमा पर भक्ति की बयार, पीताम्बरा महायज्ञ की सफलता के लिए गूंजे जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: सर्वोदय चरखा मंडल के होली मिलन में आपसी सद्भाव का संदेश

Pragya News 24

Mon, Mar 10, 2025
Post views : 150
  • मोहन ने होली में कियो पमाड़ो … गीत में दिखी ब्रज की संस्कृति
  • मित्र मिलन समारोह में वही हास्य शृंगार और करुण रस की त्रिवेणी
  • सर्वोदय चरखा मंडल एवं सत्संग मंडल ने मित्र मिलन में खेली फूलों की होली

आगरा। सर्वोदय चरखा मंडल एवं सत्संग मंडल द्वारा लता कुंज बालूगंज में मित्र 43 वें मिलन समारोह का आयोजन किया गया। पिछले 42 वर्षों से अनवरत चल रहे इस आयोजन में प्रवचन संगीत और काव्य की खूब रासधारा बही। कार्यक्रम संयोजक शशि शिरोमणि ने बताया कि मित्र मिलन समारोह के इस कार्यक्रम का शुभारंभ शिरोमणि बंधु स्व. प्रकाश नारायण, स्व. गोपाल नारायण और स्व. बाबूलाल मित्तल द्वारा किया गया था। तब से लेकर आज तक सामाजिक सौहार्द और सद्भाव के संदेश के लिए प्रतिवर्ष मित्र मिलन समारोह आयोजित होता है। प्रेम और मेल मिलाप को बढ़ाने के लिए संगठन का यह कार्यक्रम सामाजिक सद्भाव की मिसाल है। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ अशोक शिरोमणि के स्वागत उद्बोधन से हुआ। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त गायक सुधीर नारायण ने कुसुम चतुर्वेदी रचित होली गीत रंगरस आनंद का उल्लास का त्योहार होली और ग़ालिब की गजलें पेश की। तबले पर संगत की राज मैसी और सहयोगी रिंकू चौरसिया प्रीति एवं देश दीप ने प्रस्तुत किया। अतिथियों का स्वागत डॉ अमोल, डॉ असीम शिरोमणि, अश्विनी एडवोकेट रवि एवं डॉ अशोक शिरोमणि ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ नीलम भटनागर ने की मुख्य अतिथि के रूप में प्रो सोम ठाकुर, विशिष्ट स्थिति डॉ कुसुम चतुर्वेदी रही। मोहन ने होली में कियो पमाड़ों लोकगीत प्रस्तुत किया।

खेल आते हैं हरि आनंद होली गीत डॉ प्रदीप श्रीवास्तव ने प्रस्तुत किया। होलिया में उड़े गुलाल अश्वनी शिरोमणि ने गाया।
कार्यक्रम में शहर भर के साहित्य संगीत और कला क्षेत्र के धुरंधरों ने हास्य श्रृंगार और करुण रस के शब्द बाण से श्रोताओं को खूब हंसाया।

समाजसेवियों का हुआ सम्मान
मित्र मिलन समारोह में शहर भर के वरिष्ठ समाजसेवियों को सम्मानित किया गया जिनमें प्रमुख रूप से शमी अगाई, अश्विनी पटेल, हरीश चिमटी, डॉ शशि तिवारी, करतार सिंह भारती, किरण शर्मा, रमेश आनंद, श्रीदान, नीरज स्वरूप, नीलेंद्र श्रीवास्तव, सुशील सरित, शोभा श्रीवास्तव, विनय बंसल, राजेश दीक्षित, पुष्पा श्रीवास्तव, रिचा शिरोमणि को सम्मानित किया गया।

इनकी रही मौजूदगी
इस अवसर पर डॉक्टर नीरज स्वरूप, निमिषा स्वरूप, अश्विनी शिरोमणि, एडवोकेट रवि शिरोमणि, डॉ अमोल शिरोमणि , डा असीम शिरोमणि मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन