Wed 28 Oct 2026
Breaking News Exclusive
कानपुर में RAMP कार्यक्रम के तहत एकीकृत कार्यशाला, एमएसएमई के विकास को मिलेगी नई गति योगेंद्र उपाध्याय के समर्थन में उतरा श्रीअग्रवाल संघ, सपा पर लगाए वैश्य विरोधी राजनीति के आरोप रंग जुलूस में बिखरे भारतीय संस्कृति के रंग, आगरा की सड़कों पर दिखा ‘लघु भारत’ पीएमएमवीवाई बनी मातृत्व का सहारा, जिले में 28,488 गर्भवती महिलाओं ने कराया पंजीकरण ‘रास-ए-नवरात्रि नाइट्स’ में लाइव डीजे और गरबा की धूम, सिंगर काजल यादव व एंकर राशिद ने बांधा समां सामाजिक समरसता यात्रा से एक सूत्र में पिरोएंगे सभी समाज, 3 नवंबर से होगी शुरुआत धवल पोशाक में श्रीहरि के दिव्य दर्शन, 2100 दीपों से जगमगाया श्रीजगन्नाथ मंदिर सम्मान समारोह और डांडिया-गरबा के रंगों के साथ 139वें माथुर वैश्य जयंती महोत्सव का भव्य समापन गोवर्धन में सजेगा गिरिराज जी का दिव्य छप्पन भोग दरबार, तैयारियां तेज शरद पूर्णिमा पर भक्ति की बयार, पीताम्बरा महायज्ञ की सफलता के लिए गूंजे जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने किया महाराजा अग्रसेन स्वास्थ्य सेवा संस्थान का लोकार्पण, आगरा में अग्रवाल समाज के कार्यों को सराहा

Pragya News 24

Sun, Mar 23, 2025
Post views : 141

आगरा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने आगरा में महाराजा अग्रसेन स्वास्थ्य सेवा संस्थान का लोकार्पण किया। कहा कि बेहद खुशी हुई यह देखकर कि आगरा का अग्रवाल समाज महाराज अग्रसेन जी के विचारों, कार्यों और उनके शासकीय ढंग व संस्कृति को लेकर आगे बढ़ रहा है।

सर्वप्रथम महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने महाराजा अग्रसेन सेवा समिति अग्रसेन भवन लोहामंडी द्वारा जन स्वास्थ्य को समर्पित महाराजा अग्रसेन स्वास्थ्य सेवा संस्थान का लोकार्पण व स्मारिका का विमोचन किया। इस अवसर पर उनके साथ केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल, महाराजा अग्रसेन सेवा समिति के अध्यक्ष मोहनलाल अग्रवाल, महासचिव डॉ. वीडी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष सतीश मांगलिक मंच पर उपस्थित थे। तत्पश्चात महासचिव डॉ. वीडी अग्रवाल ने महाराजा अग्रसेन सेवा समिति द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों और समाज की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने सेवा कार्यों में मिसाल पेश करने वाले समाज के अग्रणी व्यक्तियों को सम्मानित किया। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि देश के अंदर जब राजाओं के राज को याद करते हैं तो भामाशाह को जरूर याद करते हैं। भामाशाह न होते तो शासन को ठीक से चलाने में राजा भी असहाय होते। देश के लिए आजादी की लड़ाई से लेकर आजादी के बाद देश के नवनिर्माण तक अग्रवाल समाज ने आर्थिक सहयोग भी किया और आजादी की लड़ाई भी लड़ी।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग, प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे, महापौर हेमलता दिवाकर, विधायक पुरूषोत्तम खंडेलवाल, विधायक चौधरी बाबूलाल, विधायक भगवान सिंह कुशवाह, अध्यक्ष महावीर मंगल, उप मंत्री मुरारी प्रसाद, ऑडिटर रामरतन मित्तल, सरजू बंसल, ओम प्रकाश गोयल, प्रेमचंद अग्रवाल, विनोद कुमार गोयल, अनुराग मित्तल, पूनम अग्रवाल, कोऑर्डिनेटर अबंरीश अग्रवाल आदि मौजूद थे।

27 वर्षों में सेवा के नए कीर्तिमान स्थापित किए: मोहनलाल अग्रवाल
महाराजा अग्रसेन सेवा समिति के अध्यक्ष मोहनलाल अग्रवाल ने कहा कि लगभग 27 वर्ष पूर्व, आगरा के अग्रवाल समाज ने महाराजा अग्रसेन जी की नीतियों से प्रेरित होकर एक ऐसे सेवा केंद्र की परिकल्पना की, जो समाज के हर वर्ग के लिए उपयोगी हो। इस विचार को मूर्त रूप देने के लिए जयपुर हाउस क्षेत्र में एक नए महाराजा अग्रसेन भवन का निर्माण हुआ और तभी से यह सिलसिला अनवरत जारी है। नवनिर्मित महाराज अग्रसेन स्वास्थ्य सेवा संस्थान के अलावा पहले से चली आ रहीं होम्योपैथी चिकित्सालय, कंप्यूटर शिक्षा केंद्र, संक्रांति पर्व पर अन्नदान का आयोजन, महाराजा अग्रसेन जयंती पर गरीब महिलाओं को साड़ी वितरण, निर्धन छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान करना, गरीब परिवारों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना, सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के लिए भवन निःशुल्क या रियायती दर पर उपलब्ध कराना, विधवा एवं वृद्ध महिलाओं के लिए ₹500 मासिक पेंशन योजना, समाज के सभी वर्गों के लिए निःशुल्क उठावनी भवन की सुविधा मील का पत्थर हैं।

सर्वसमाज को मिलेंगी ​सस्ती और निशुल्क चिकित्सा सेवाएं: डॉ. वीडी अग्रवाल
महासचिव डॉ. वीडी अग्रवाल ने कहा कि वर्ष 2023 में ‘महाराजा अग्रसेन स्वास्थ्य सेवा संस्थान’ का शुभारंभ हुआ, जिसमें विशेषज्ञ डॉक्टर न्यूनतम शुल्क पर परामर्श देते हैं। ओ.पी.डी. शुल्क 50 रूपये, डिजिटल एक्स-रे 130 रूपये, सी.टी. स्कैन 1200 रूपये, अल्ट्रासाउंड 300 रूपये, नेत्र ऑपरेशन 3000 रूपये, पैथोलॉजी टेस्ट बाजार दर से 50ः कम में किए जाते हैं। इसमें जनरल फिजीशियन, सर्जन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, ई.एन.टी. विशेषज्ञ जैसी सेवाएं उपलब्ध हैं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जी के कर-कमलों द्वारा महाराजा अग्रसेन हॉस्पिटल के लोकार्पण से एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है।

शिक्षा सेवा में योगदान अग्रणीः घनश्याम अग्रवाल
वहीं समिति के कोषाध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल ने कहा कि 2017 से 100 रूपये प्रतिमाह शुल्क पर कम्प्यूटर प्रशिक्षण केंद्र संचालित हो रहा है, जिसमें 6000 से अधिक छात्र-छात्राएँ अब तक प्रशिक्षण ले चुके हैं। ग्रीष्मकालीन शिविरों में सिलाई, कढ़ाई, मेंहदी, ब्यूटी पार्लर आदि का प्रशिक्षण दिया जाता है। 2022 में सीबीएसई स्कूल खोलने का प्रस्ताव पारित हुआ, जिसके लिए जयपुर रोड, पथौली में 4 एकड़ भूमि खरीदी जा चुकी है। 2025 में निर्माण कार्य आरंभ होगा। 5000 छात्रों की क्षमता वाले सीबीएसई स्कूल का निर्माण, मेडिकल सेवाओं के और विस्तार भविष्य की योजनाओं में शामिल है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन