Wed 28 Oct 2026
Breaking News Exclusive
कानपुर में RAMP कार्यक्रम के तहत एकीकृत कार्यशाला, एमएसएमई के विकास को मिलेगी नई गति योगेंद्र उपाध्याय के समर्थन में उतरा श्रीअग्रवाल संघ, सपा पर लगाए वैश्य विरोधी राजनीति के आरोप रंग जुलूस में बिखरे भारतीय संस्कृति के रंग, आगरा की सड़कों पर दिखा ‘लघु भारत’ पीएमएमवीवाई बनी मातृत्व का सहारा, जिले में 28,488 गर्भवती महिलाओं ने कराया पंजीकरण ‘रास-ए-नवरात्रि नाइट्स’ में लाइव डीजे और गरबा की धूम, सिंगर काजल यादव व एंकर राशिद ने बांधा समां सामाजिक समरसता यात्रा से एक सूत्र में पिरोएंगे सभी समाज, 3 नवंबर से होगी शुरुआत धवल पोशाक में श्रीहरि के दिव्य दर्शन, 2100 दीपों से जगमगाया श्रीजगन्नाथ मंदिर सम्मान समारोह और डांडिया-गरबा के रंगों के साथ 139वें माथुर वैश्य जयंती महोत्सव का भव्य समापन गोवर्धन में सजेगा गिरिराज जी का दिव्य छप्पन भोग दरबार, तैयारियां तेज शरद पूर्णिमा पर भक्ति की बयार, पीताम्बरा महायज्ञ की सफलता के लिए गूंजे जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: क्षत्रिय सभा ने शहीद दिवस पर स्वतन्त्रता सैनानियों की याद में किया स्वैच्छिक रक्तदान

आगरा। क्षत्रिय सभा दयालबाग द्वारा 23 मार्च, 2025 को शहीद दिवस पर अमर शहीद स्वतन्त्रता सैनानियों (शहीद भगत सिंह, शहीद सुखदेव, शहीद राजगुरू) को याद करते हुये व स्व० श्री अर्जुन सिंह चौहान पूर्व अध्यक्ष की स्मृति में शिवबाला हॉस्पीटल, निर्भय नगर, गैलाना रोड़, आगरा पर स्वैच्छिक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन समर्पण ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित किया गया। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि राजेन्द्र सिंह, पूर्व विधायक, फतेहाबाद के कर कमलो द्वारा प्रभु श्री राम जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम में क्षत्रिय सभा दयालबाग के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह परमार, जिला अध्यक्ष क्षत्रिय सभा अनिल कुमार सिंह चौहान, दिनेश कुमार सिंह, विजयपाल सिंह एडवोकेट, डॉ० राम लखन सिंह राठौड़, डॉ० विश्वदीप सिंह, डॉ गौरव, श्री आरपी सिंह, विनोद परमार, धर्मेंद्र जादौन, रामकिंकर भदोरिया, राजवीर सिंह चौहान, धर्मेंद्र चौहान, विक्रम सिंह राघव, पूर्व पार्षद विवेक तोमर, जय सिंह मधु, मुन्ना सिंह भदोरिया, राम प्रकाश जादौन, विक्रम सिंह राणा, डॉ० रामप्रकाश सिकरवार, डॉ० विष्णु पाल सिंह, डॉ० अखिलेश चौहान, मंजू चौहान, मनीषा चौहान, अमित प्रताप सिंह चौहान, विवेक परमार, अजीत परमार, गजेंद्र तोमर, सुबल खान, जितेंद्र सेंगर शालिनी सेंगर, सुधीर यादव, मोनू यादव, ज्योति सचदेवा सहित 103 लोगों ने रक्तदान किया।

सभी रक्तवीरों को संस्था व ब्लड बैंक की तरफ से प्रशस्ति पत्र व उपहार भेंट किया गया व सभी को शुभकामनाओं सहित धन्यवाद अर्पित किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन