Wed 29 Apr 2026
Breaking News Exclusive
झूलेलाल मेले में सिंधी कला, संस्कृति और खान-पान के संगम संग बिखरे कला और संस्कृति के रंग नितेश अग्रवाल बने अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष और महामंत्री बने सतेन्द्र अग्रवाल गौ माता को राष्ट्र माता' बनाने के संकल्प के साथ तहसील पर उमड़ा आस्था का जन-सैलाब! एमएसएमई उद्यमियों को सशक्त बनाने की दिशा में पीएनबी का मेगा आउटरीच कार्यक्रम आमंत्रण और ध्वज यात्रा के साथ हुआ मां पीतांबरा महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ प्रेलुडिएस्टा सिल्वर जुबली जिला स्कूल शतरंज टूर्नामेंट 2026 का भव्य आगाज तीन दिवसीय भव्य उत्सव, 22, 23 और 24 अप्रैल को होगा सीताराम मंदिर, वजीरपुरा में पंचम वार्षिक उत्सव सेवा, संस्कार और संवेदनाओं का संगम, सामूहिक विवाह में तीन जोड़ों की नई जिंदगी शुरू अक्षय तृतीया पर तपस्या फाउंडेशन का सेवा-संस्कार: दान महोत्सव व भजन संध्या में उमड़ी श्रद्धा नव दंपति और उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं पर फोकस, शहरी व ग्रामीण स्वास्थ्य केन्द्रों पर खुशहाल परिवार दिवस होगा आयोजित

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: "गीता के आलोक में महामना" विषयक संगोष्ठी का आगाज़, पोस्टर विमोचन से हुई शुरुआत

Pragya News 24

Fri, Jun 13, 2025
Post views : 46
  • केंद्रीय हिंदी संस्थान में हुआ विमोचन, 15 जून को आगरा कॉलेज में होगा आयोजन
  • महामना मालवीय मिशन, आगरा संभाग एवं आगरा कॉलेज आयोजित करेगा संगोष्ठी

आगरा। महामना मालवीय मिशन, आगरा संभाग एवं आगरा कॉलेज, आगरा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाली विशेष गीता संगोष्ठी "गीता के आलोक में महामना का जीवन और प्रेरणा" के प्रचार-प्रसार हेतु कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन शुक्रवार को केंद्रीय हिंदी संस्थान में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर संगोष्ठी के अध्यक्ष एवं महामना मालवीय मिशन, आगरा संभाग के अध्यक्ष प्रो. उमापति दीक्षित ने पोस्टर का अनावरण करते हुए कहा कि “महामना पं. मदन मोहन मालवीय का जीवन गीता के आदर्शों का मूर्त रूप है। यह संगोष्ठी युवाओं को उनके विचारों से जोड़ने का माध्यम बनेगी।”

विमोचन कार्यक्रम में संगोष्ठी के संयोजक राकेश चन्द्र शुक्ला, महासचिव, महामना मालवीय मिशन, आगरा संभाग ने कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की और बताया कि यह संगोष्ठी 15 जून 2025, रविवार को सायं 5 से 8 बजे तक आगरा कॉलेज के सेमिनार कक्ष में आयोजित की जाएगी।

मुख्य अतिथि के रूप में पूरन डावर, सुप्रसिद्ध उद्योगपति एवं समाजसेवी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। प्रो. सी. के. गौतम, प्राचार्य, आगरा कॉलेज, विशिष्ट अतिथि होंगे। प्रभारी गीता प्रकोष्ठ प्रो. हरिवंश पाण्डेय और आचार्य प्रेम प्रकाश शास्त्री अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।

पोस्टर विमोचन के अवसर पर कार्यक्रम के मूल उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए हेमंत द्विवेदी ने कहा कि “गीता भारतीय जीवन-दर्शन की कालजयी धरोहर है और महामना मालवीय का समूचा जीवन इसी ज्ञान के आलोक से अनुप्राणित था। यह संगोष्ठी न केवल श्रद्धांजलि है, बल्कि एक वैचारिक संवाद भी है, जो वर्तमान पीढ़ी को आत्मबोध और राष्ट्रबोध की दिशा में प्रेरित करेगी।”

प्रभारी गीता प्रकोष्ठ प्रो. हरिवंश पाण्डेय ने बताया कि श्रीमद् भागवत गीता को संगोष्ठी के माध्यम से हम प्रबोधन के रूप में प्रस्तुत करेंगे। गीता हमारे प्रत्येक कर्म में है। समाज में बदलाव तभी आएगा जब हम अंतर मन से गीता के हर श्लोक को आत्मसात करेंगे।

विमोचन कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष प्रो. विजय कुमार सिंह, वेद प्रकाश त्रिपाठी, प्रो लवकुश मिश्रा, हरिओम त्रिवेदी, डॉ भोजराज शर्मा, डॉ अशोकनाथ जैसल आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन