Tue 27 Oct 2026
Breaking News Exclusive
कानपुर में RAMP कार्यक्रम के तहत एकीकृत कार्यशाला, एमएसएमई के विकास को मिलेगी नई गति योगेंद्र उपाध्याय के समर्थन में उतरा श्रीअग्रवाल संघ, सपा पर लगाए वैश्य विरोधी राजनीति के आरोप रंग जुलूस में बिखरे भारतीय संस्कृति के रंग, आगरा की सड़कों पर दिखा ‘लघु भारत’ पीएमएमवीवाई बनी मातृत्व का सहारा, जिले में 28,488 गर्भवती महिलाओं ने कराया पंजीकरण ‘रास-ए-नवरात्रि नाइट्स’ में लाइव डीजे और गरबा की धूम, सिंगर काजल यादव व एंकर राशिद ने बांधा समां सामाजिक समरसता यात्रा से एक सूत्र में पिरोएंगे सभी समाज, 3 नवंबर से होगी शुरुआत धवल पोशाक में श्रीहरि के दिव्य दर्शन, 2100 दीपों से जगमगाया श्रीजगन्नाथ मंदिर सम्मान समारोह और डांडिया-गरबा के रंगों के साथ 139वें माथुर वैश्य जयंती महोत्सव का भव्य समापन गोवर्धन में सजेगा गिरिराज जी का दिव्य छप्पन भोग दरबार, तैयारियां तेज शरद पूर्णिमा पर भक्ति की बयार, पीताम्बरा महायज्ञ की सफलता के लिए गूंजे जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: देवी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी जयंती विशेष महिला संगोष्ठी को संबोधित करेंगी संघ के सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल के साथ पद्मश्री मालिनी अवस्थी भी

Pragya News 24

Sun, Feb 16, 2025
Post views : 143
  • 'पुण्य श्लोक' देवी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी जयंती पर 17 को होगी गोष्ठी, 1200 महिलाओं को पढ़ाया जाएगा लोक कल्याण का पाठ
  • परिवार व्यवस्था का मेरूदंड-भारतीय नारी विषय पर होगी गोष्ठी, रानी अहिल्याबाई के जीवन से मिलेगी नारी सशक्तिकरण की प्रेरणा
  • संघ के सहसरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल जी होंगे मुख्यवक्ता, लोक गायिका मालिनी अवस्थी नारियों को देगी परिवार व्यवस्था का ज्ञान
  • खंदारी परिसर स्थित शिवाजी मंडपम में हुआ कार्यक्रम के आमंत्रण पत्र का विमोचन, तैयारियों पर चर्चा

आगरा। नारी सशक्तिकरण और महिला उत्थान को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचार गोष्ठी में देश के जाने-माने वक्ताओं का मार्गदर्शन आगरा की महिलाओं को मिलेगा। भारत के हर घर में देवी अहिल्याबाई होल्कर जैसी बेटियां जन्म लें, जो राष्ट्र की उन्नति का मार्ग प्रशस्त करें। इस उद्देश्य हेतु राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आगामी 17 फरवरी 2025 दिन सोमवार को पुण्यश्लोका रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती के उपलक्ष्य भव्य महिला संगोष्ठी का आयोजन करेगा। आयोजन के संदर्भ में शुक्रवार को खंदारी परिसर स्थित शिवाजी मंडपम में तैयारी पर चर्चा हुई। इस अवसर पर कार्यक्रम के आमंत्रण पत्र का विमोचन भी किया गया। मां भारती और रानी अहिल्याबाई होल्कर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर आमंत्रण पत्र विमोचन समारोह का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम को भव्य और दिव्य बनाने के लिए बैठक में कार्य योजना तैयार की गई। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की जिम्मेदारी और कर्तव्य से रूबरू कराया गया।

विभाग संघचालक चौधरी राजन सिंह ने बताया कि भारत में नारियों की पूजा और उनके सम्मान की गाथा युगों युगों से चली आ रही है लेकिन देवी अहिल्याबाई होल्कर की विरासत अद्वितीय है, क्योंकि उन्होंने 30 वर्षाें तक शासन किया और अनंत काल के लिए एक अमिट छाप और प्रेरणा छोड़ी। अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती इस वर्ष सम्पूर्ण देश मना रहा है। इसी उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भी आगरा में 17 फरवरी को दोपहर 2:30 बजे से महिला गोष्ठी आयोजित करेगा। जिसमें देवी अहिल्याबाई होल्कर जी की प्रेरणास्पद जीवन यात्रा का स्मरण किया जाएगा और उनसे प्रेरणा लेकर महिलाएं कैसे समाज की दशा को प्रेरक दिशा दें इस पर संघ के सहसरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल जी अपना व्यक्तव्य रखेंगे। 

सह विभाग कार्यवाह रमेश जी ने बताया कि कार्यक्रम में विश्व विख्यात लोक गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी भी नारियों को उनके आत्मसम्मान के साथ लोक कल्याण का पाठ पढ़ाएंगी।
विभाग संपर्क प्रमुख सीए संजीव महेश्वरी ने बताया कि 17 फरवरी फाल्गुन पंचमी को दोपहर ढाई बजे से शिवाजी मंडपम, खंदारी परिसर में गोष्ठी रखी जाएगी। गोष्ठी का विषय परिवार व्यवस्था की मेरुदंड− भारतीय नारी होगा, जिस पर 1200 गणमान्य महिलाओं को संबोधित किया जाएगा। 

सह विभाग संपर्क प्रमुख देवेंद्र त्यागी बताया कि रानी अहिल्याबाई होल्कर का जीवन भारतीय इतिहास का एक स्वर्णिम पृष्ठ है। वे कर्तव्य, सादगी, धर्म के प्रति समर्पण, प्रशासनिक कुशलता, दूरदृष्टि एवं उज्जवल चारित्रय का अद्वितीय आदर्श थीं। इसका संदेश दीपक जैन के निर्देशन में नाटिका द्वारा दिया जाएगा।

विभाग प्रचार प्रमुख मनमोहन निरंकारी और महानगर प्रचार प्रमुख विनीत शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना का यह शताब्दी वर्ष भी है। इस पर्व के सुअवसर पर प्रयास है कि पंच परिवर्तन के माध्यम से कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता, स्वदेशी जीवन शैली एवं नागरिक शिष्टाचार के संदेश को मातृशक्ति के सक्रिय योगदान से समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य किया जाए।

इस अवसर पर कार्यक्रम के आमंत्रण पत्र विमोचन के साथ कार्यक्रम की तैयारी पर चर्चा की गई। इस अवसर पर पूर्व सदस्य राज्य महिला आयोग निर्मला दीक्षित, जिला महिला समन्वयक सीकरी बबीता पाठक, गणेश राम नागर सरस्वती शिक्षा मंदिर बल्केश्वर की अध्यक्ष सीए अमिता गर्ग, प्रबंधक एवं राष्ट्र सेविका समिति की विभाग कार्यवाहिका श्रुति सिंघल, मनीष अग्रवाल रावी आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन